herzindagi
him darshan  express train  between kalka to shimla trip

Travel Alert: कालका-शिमला रूट पर शुरू हुई ये शीशे की छत वाली ट्रेन

अगर आप शिमला घुमने का प्लान बना रही है तो हिम दर्शन एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर कृतिक नजारों का लुफ्त उठा सकती है  
Editorial
Updated:- 2019-12-26, 19:13 IST

हिमाचल प्रदेश हमेशा से पर्यटक स्थल का सबसे बड़ा केंद्र रहा है। जैसे ही हिमाचल में बर्फ-बारी की आगाज होती है वैसे ही लाखों सैलानी हिमाचल प्रदेश के लिए निकल जाते हैं। जब-जब बर्फ गिराने की मौसम आती है यहां पर्यटको का हुजूम निकल कर आता है। ऐसे में सभी सैलानी चाहते हैं की हिमाचल सरकार शिमला या अन्य शहरों में जाने वाले सैलानियों को कुछ ना कुछ सौगात ज़रूर दे। इस बार कुछ ऐसा ही हुआ है, और इस बार रेलवे ने कालका-शिमला पर पारदर्शी ट्रेन हिम दर्शन एक्सप्रेस की शुरुआत किया है। इस ट्रेन से पर्यटक प्रकृतिक नजारों का पूरा लुफ्त उठा सकती हैं-   

इसे भी पढ़ें: हिना खान Maldives में कुछ यूं बिता रही हैं छुट्टियां, देखें फोटोज

him darshan  express train  between kalka to shimla inside

जी हां, अब कालका से शिमला जाने वाले पर्यटको को रेलवे ने एक और सौगात भारी खुशखबरी दी है। रेलवे ने कालका से शिमला के बीच ट्रेन हिम दर्शन एक्सप्रेस स्टार्ट किया है जो आपको अद्भुत नजारों का आनंद देने वाला है। यह ट्रेन पूर्ण रूप से पारदर्शी है। जो कालका से शिमला के लिए चलेगी। पारदर्शी यानि इस ट्रेन में अधिक से अधिक शीशे लगे हैं। अब आराम से यात्री कालका-हिमाचल ट्रेन रूट से प्रकृतिक नजारों का लुफ्त उठा सकते हैं। 

 

  

him darshan  express train  between kalka to shimla inside

उत्तर रेलवे मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने कालका-शिमला के बीच आज से शीशे की छत वाली हिम दर्शन एक्सप्रेस शुरू की है। हिमाचल को पर्यटक फील्ड में बढ़ने के लिए रेलवे कदम है। इस ट्रेन में सात विस्टाडोम कोच (शीशे की छत के डिब्बे) जोड़े गए हैं। 

ट्रेन नम्बर और टाइम-  

 

ट्रेन नम्बर 52459/52460 हिम दर्शन एक्सप्रेस।  यात्री रिजर्वेशन काउंटर पर जा कर या ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग कर सकेंगे। ट्रेन को कालका रेलवे स्टेशन से सुबह 07.00 बजे खुलेगा और शिमला रेलवे स्टेशन पर दोपहर 12.55 बजे पहुंचेगी। वही ट्रेन शिमला से दोपहर 15.50 बजे चलेगी और रात 9.15 बजे ये ट्रेन वापस कालका पहुचेंगी।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के आसपास ये 5 स्पॉट सर्दियों में पिकनिक के लिए है बेस्ट जगह

किराया-

him darshan  express train  between kalka to shimla inside

 

ट्रेन में सीट बुकिंग के लिए एक यात्री को एक साइड से 630 रुपये किराया देना होगा। ट्रेन में सामान्य श्रेणी के एक डिब्बे में मात्र तकरीबन 15 यात्री सफर कर सकेंगे। वहीं फस्ट एसी के डिब्बे में 14 यात्री सफर कर सकेंगे।

तो फिर देर किस बात की अगर आप शिमला घुमने का प्लान बना रही है तो इस ट्रेन के सफ़र का मज़ा ज़रूर ले सकती है।

Source-ANI

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।