herzindagi
offbeat travel destinations for new year main

हिमाचल प्रदेश के इन 5 ऑफबीट ट्रेवल डेस्टिनेशन्स पर मनाएं नए साल का जश्न

अगर आप हिमाचल प्रदेश में नए साल का जश्न मनाना चाहती हैं तो यहां के 5 ऑफबीट ट्रेवल डेस्टिनेशन्स को विजिट करना ना भूलें।
Editorial
Updated:- 2019-12-20, 18:19 IST

उत्तर भारत में बर्फ के ढंके पहाड़ों से घिरे हिमाचल प्रदेश में देश ही नहीं, दुनियाभर से सैलानी घूमने के लिए आते है। यहां की झीलें, पहाड़ और कुदरती सुंदरता देखकर मन को सुकून मिलता है। साथ ही यहां के मठ और ऐतिहासिक स्थलों का भी रोचक इतिहास है, जिनके बारे में जानना अपने आप में एक अनूठा अनुभव है। सर्दियों में हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बर्फबारी देखने को मिलती है। खासतौर पर दिसंबर और जनवरी में यहां का तापमान 0 डिग्री से लेकर -13 डिग्री तक भी पहुंच जाता है। अगर आप एचवेंचर पसंद करती हैं, कुदरती नजारों के बीच अच्छा वक्त गुजारना चाहती हैं और यहां के गौरवशाली अतीत के बारे में जानना चाहती हैं तो नए साल पर आपको हिमाचल के कुछ खास ऑफबीट डेस्टिनेशन्स की सैर जरूर करनी चाहिए। आइए जानते हैं हिमाचल प्रदेश के ऐसे ही 5 ऑफ बीट ट्रेवल डेस्टिनेशन्स के बारे में, जहां आप इत्मीनान से घूमते हुए नये साल का जश्न मना सकती हैं-

मलाणा गांव

offbeat travel destinations in himachal pradesh malana village

मलाणा हिमाचल के सबसे खूबसूरत गावों में से एक है। इस जगह से जुड़ी कई किवदंतियां मशहूर हैं। यह पार्वती घाटी में स्थित है। यह गांव आधुनिक समय से अछूता है। यहां अभी भी पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन किया जाता है। यहां जमलू देवता की पूजा की जाती है। यहां जमलू मंदिर भी है। मलाणा के निवासी खुद को आर्यों का वंशज मानते हैं वहीं एक और किवदंति के अनुसार यहां के लोग खुद को सिकंदर के सैनिकों का वंशज मानते हैं। इस गांव में शासन व्यवस्था भी अलग है। यहां एक ग्राम परिषद है, जिसमें 11 सदस्य होते हैं। ये सदस्य जो निर्णय लेते हैं, वही इस गांव में मान्य होते हैं। दिलचस्प बात ये है कि यहां की शासन व्यवस्था ग्रीक शासन व्यवस्था से मिलती-जुलती है। इसीलिए इसे हिमालय के एथेंस के नाम से भी जाना जाता है। 

इसे जरूर पढ़ें: घर-परिवार के साथ करें इन 5 ट्रेवलिंग डेस्टिनेशन्स की सैर 

तीर्थन वैली

offbeat travel destinations in himachal pradesh tirthan valley

अगर आप ऐसे माहौल में नया साल मनाना चाहती हैं, जहां भीड़-भाड़ और शोर-शराबे का नामो-निशान ना हो, जहां आसपास नदियां और पहाड़ों के खूबसूरत नजारे हों तो आपको तीर्थन वैली घूमने जाना चाहिए। प्रकृति की गोद में बसी तीर्थन वैली में अगर आप एडेंवचर एक्सप्लोर कर रही हैं तो यहां रिवर क्रॉसिंग एक्टिविटी में शामिल हो सकती हैं। साथ ही आप यहां ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क में ट्रेकिंग भी कर सकती हैं। यहां सरलोस्कर झील के किनारे आप फुर्सत के लम्हे बिता सकती हैं। अगर आपको फिशिंग पसंद है तो आप तीर्थन नदी में मछलियां पकड़ सकती हैं। इस नदी में ब्राउन और रेनबो ट्राउट्स की संख्या अच्छी खासी है। इसके अलावा आप जलोरी पास भी ट्रेकिंग के लिए बेहतरीन जगह है। यहां से हिमालय के पहाड़ों का नजारा बेहद खूबसूरत नजर आता है। 

इसे जरूर पढ़ें: इन 5 खूबसूरत डेस्टिनेशन्स की सैर के साथ करें नए साल का आगाज

चिटकुल

offbeat travel destinations in himachal pradesh chitkul

चिटकुल हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में एक छोटा सा गांव है। इंडो-तिब्बत बॉर्डर पर स्थित यह गांव समुद्र तल से 3450 की ऊंचाई पर स्थित है। यहां आप उस लास्ट स्पॉट तक जा सकती हैं, जहां बिना वीजा के जाने की परमिशन है। आमतौर पर यहां आने वाले सैलानी सांगला में ठहरते हैं और एक दिन में यहां घूमकर वापस चिटकुल चले जाते हैं। इस रास्ते में बास्पा नदी के किनारे चलते हुए डेस्टिनेशन पर पहुंचा जा सकता है। यहां के बर्फ से ढंके पहाड़, सेब के बागीचे, सरसों के खेत, ये सभी चीजें देखने में काफी खूबसूरत लगती हैं। यहां आलू और मटर की बढ़िया किस्मों की खेती की जाती है, लेकिन यहां का मौसम अक्सर बहुत ज्यादा ठंडा रहता है। 

 

पब्बर वैली

offbeat travel destinations in himachal pradesh pabbar valley

पब्बर में आपको पहाड़ों का बेहतरीन एंबियंस देखने को मिलता है। यहां फलों के बागीचे और झरने देखने को मिलते हैं। साथ ही यहां पब्बर वैली की तरफ जाते हुए बहुत से छोटे-छोटे गांव पड़ते हैं। इस रास्ते में सेडार, ओक और बिर्च के पेड़ देखने को मिलते हैं। यहां आप कैंपिंग, वॉकिंग, राफ्टिंग और पैराग्लाइडिंग जैसी एक्टिविटीज का मजा ले सकती हैं। 

 

शोजा

offbeat travel destinations in himachal pradesh shoja

सेराज घाटी में स्थित है शोजा। यहां आप सरलोस्कर झील के किनारे सूरज डूबने के खूबसूरत नजारे का मजा ले सकती हैं। अगर आपकी नई-नई शादी हुई है तो पति के साथ इस खूबसूरत इलाके में नए साल की पार्टी करना आपके लिए अद्भुत एक्सीपरियंस होगा।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।