herzindagi
famous india cities for glamorous nightlife

भारत के ये शहर अपनी ग्लैमरस नाइटलाइफ के लिए हैं पूरी दुनिया में मशहूर

अगर आप भी ग्लैमरस नाइटलाइफ़ को शानदार तरीके से एन्जॉय करना चाहते हैं तो भारत के इन शहरों में ज़रूर पहुंचें।  
Editorial
Updated:- 2021-09-04, 10:54 IST

एक समय था जब रात को घर से निकलने के लिए लोगों के सोचना पड़ता था लेकिन, समय बदला और बदलते समय के साथ लोगों के रहने और मस्ती के तरीके भी बदल गए। आज भारत के लगभग हर शहर में नाइटलाइफ़ भी तेजी से वृद्धि कर रही है और इस नाइटलाइफ को एन्जॉय करने के लिए लाखों लोग शाम को अपने दोस्तों या पार्टनर के साथ पब या फिर किसी अन्य जगहों पर मस्ती-धमाल के लिए जाते हैं। दिल्ली, मुंबई आदि कई शहर है, जो अपनी ग्लैमरस नाइटलाइफ़ के लिए सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया भर में मशहूर है। इन शहरों में रातों को फुल एन्जॉय कर सकते हैं। इस लेख में भारत के कुछ ऐसे शहरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो रंगीन शामों के लिए बेहतरीन हो सकते हैं, तो आइए जानते हैं।

मुंबई

india famous cities for glamorous nightlife Inside

सपनों का शहर या फिर माया नगरी के नाम से फेमस मुंबई, बॉलीवुड और ग्लैमर के साथ-साथ अपनी नाइटलाइफ़ के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है। मुंबई शहर नाइटलाइफ़ के लिए भारत के लिए सबसे फेमस प्लेसेस में से एक है। वीकेंड के दिन मुंबई शहर रंगीन रातों में तब्दील हो जाता है। यह एक ऐसा शहर है जो कभी भी नहीं सोता है। ताजहोटल, एनिग्मा, फायर एन आइस और टोटो आदि ऐसी कई बेहतरीन जगहें हैं जहां पूरी रात डीजे की धुन पर लाखों युवा लड़के और लडियां नाचते और मस्ती-धमाल करते रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:क्या आप जानते हैं हर हिल स्टेशन पर मौजूद मॉल रोड के पीछे की कहानी के बारे में?

जयपुर

know india famous cities for glamorous nightlife Inside

दुनिया भर में शानदार भवन, किला और इमारत के लिए प्रसिद्ध जयपुर यानि पिंक सिटी अपनी अद्भुत नाइटलाइफ़ के लिए भी विश्व भर में प्रसिद्ध है। यहां की नाइटलाइफ़ को जीने के लिए सिर्फ देशी ही नहीं बल्कि विदेशी सैलानी भी पहुंचते हैं। एक तरह जहां राजस्थानी अंदाज में यह शहर लोगों की मेजबानी करता है तो दूसरी तरह ये शहर रातों को रंगीन बनाने के लिए कई नाइट क्लबों, पबो और बार की भी मेहमान नवाजी करता है। ब्लैक आउट, अमिगोस बार, स्कोर्पियन-ए-पब ऐसे कई जगहों पर मस्ती के लिए जा सकते हैं।

दिल्ली

famous cities for glamorous nightlife Inside

यूं ही दिल्ली को दिलवालों की दिल्ली इसे नहीं कहते हैं। एक तरफ जहां राजनीतिक फैसले लिए जाते हैं तो वहीं दूसरी तरफ रातों को मस्ती के लिए हजारों युवा पब, बार या डिस्को में पहुंचते हैं। यह शहर ग्लैमरस नाइटलाइफ़ के लिए पूरी दुनिया भर में मशहूर है। कनॉट प्लेस, हौज़ खास, मॉल, नोएडा, वसंत विहार आदि जगहें नाइट क्लब, पब, डिस्कोथेक, रेस्ट्रो-बार आदि चीजों के लिए प्रसिद्ध है। खासकर वीकेंड के दिनों में इन जगहों पर जो नाइटलाइफ़ देखने को मिलती है वो शायद मुंबई जैसे शहरों में भी न मिले।

इसे भी पढ़ें:अहमदाबाद में इन मज़ेदार वाटर और थीम पार्कों में घूमने का ज़रूर बनाएं प्लान

गोवा

know famous cities for glamorous nightlife Inside

एक तरह से गोवा नाइटलाइफ़ का जन्नत शहर है। समुद्र तट के किनारे ऐसे कई नाइट क्लब, पब, डिस्कोथेक, रेस्ट्रो-बार आदि जगहें हैं जहां सिर्फ देश के ही नहीं बल्कि विदेशी कपल्स भी नाइटलाइफ़ को एन्जॉय करने के लिए आते हैं। युवाओं के बीच यह जगह बेहद भी फेमस है। सोरो, कैफ़े मोजों, शोव्बर आदि ऐसे हजारों पब इस शहर में ग्लैमरस नाइटलाइफ़ जीने के लिए जगहें मौजूद है। इन चार शहरों के अलावा बैंगलोर, कोलकाता, पुणे आदि कई शहर है जो अपनी ग्लैमरस नाइटलाइफ के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@flyopedia.com,grapevineonline.in)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।