herzindagi
if you are planning a mumbai trip during rainy season then avoid visiting these places on ganesh festival

गणेश उत्सव में मुंबई घूमना कहीं भारी न पड़ जाए, बारिश के मौसम में ट्रिप प्लान कर रही हैं तो इन जगहों पर जाने से बचें

गणेश उत्सव के दौरान दूर-दूर शहरों से लाखों लोग मुंबई आते हैं, ताकि लालबागचा राजा और अन्य प्रसिद्ध पंडालों के दर्शन कर सकें। अगर आप भी बारिश के मौसम में यहां जा रही हैं, तो आपको कुछ लोकेशन पर जाने से फिलहाल बचना चाहिए। 
Editorial
Updated:- 2025-08-21, 16:55 IST

गणेश उत्सव का पर्व महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा खास तरीके से मनाए जाने वाले पर्व में से एक है। यहां 10 दिनों तक हर गली-मोहल्ले में आपको बप्पा के खूबसूरत पंडाल सजे हुए देखने को मिलेंगे। मुंबई ही ऐसा शहर है, जहां लोग सबसे ज्यादा लोग अपने घरों में उत्सव के दौरान बप्पा की स्थापना करते है और 10 दिनों तक विधि-विधान से पूजा करने के बाद विसर्जन करने जाते हैं। हालांकि, इस समय महाराष्ट्र में भारी बारिश की वजह से मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है। ऐसे में अगर आप भी मुंबई जाने का प्लान बना रही हैं, तो आपको कुछ जगहों पर इस समय जाने से बचना चाहिए।

गिरगांव चौपाटी जाने से पहले ध्यान रखें

अगर आप बरसात में यहां समुद्र का नजारा देखने जा रही हैं, तो पानी में अंदर न जाएं। क्योंकि, ऊंची-ऊंची लहरें किनारे तक आ जाती हैं और कभी-कभी पानी का बहाव इतना ज्यादा होता है कि लोगों के लिए खतरा बन सकता है। बारिश के मौसम में जाने से पहले आपको यहां के हालात जान लेने चाहिए। यह मुंबई की रोमांटिक बीच वाली जगहों में से एक है, लेकिन बारिश के समय आपको थोड़ा ध्यान रखना होगा। 

इसे भी पढ़ें- पार्टनर के साथ बीच वाली जगहों पर घूमने के लिए गोवा-मालदीव की बजाय इन प्लेसिस पर जाएं, आयेगा डबल मजा

if you are planning a mumbai trip during rainy season then avoid visiting these places on ganesh festivalss

वर्सोवा बीच

बारिश के मौसम में इस बीच के हालात भी ज्यादा अच्छे नहीं होते हैं। वर्सोवा बीच पर गंदगी तो देखने को मिलती है, साथ में पानी का बहाव काफी बढ़ जाता है। इसलिए, अगर आप सफर का प्लान बना रही हैं, तो कोशिश करें कि ऐसी जगहों पर छोटे बच्चों के साथ बारिश के समय न जाएं।

if you are planning a mumbai trip during rainy season then avoid visiting these places on ganesh festivalss

बांद्रा बैंडस्टैंड (Bandra Bandstand)

यह मुंबई की ऐसी जगह है, जहां आपको हमेशा भीड़ देखने को मिलेगी। यहां लोग दूर-दूर से बारिश का मजा लेने आते हैं। हालांकि, मानसून में समुद्र का पानी चट्टानों से टकराकर तेजी से ऊपर तक उठता है, कई बार इस बहाव में लोग बह गए हैं। इसलिए, बारिश के समय लोगों को किनारे के पास खड़ा होने से मना किया जाता है।

इसे भी पढे़ें- मुंबई घूमने जा रहे लोग इन 3 जगहों पर जरूर आएं, वरना अधूरा होगा ट्रिप

इन जगहों के अलावा आपको दादर और सायन जैसे निचले इलाके और मुंबई के आसपास के झरनों वालों इलाके में तेज बारिश के दौरान जाने से बचना चाहिए।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Herzindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।