2015 में आई जॉन अब्राहम और श्रुति हासन की एक्शन थ्रिलर फिल्म रॉकी हैंडसम में आपको एक से एक नजारे देखने को मिले होंगे। फिल्म के गाने रहनुमा में नजर आ रहे बीच का सुंदर नजारा देखने के बाद हर कपल इस जगह पर घूमने जाना चाहते हैं।
नीला और चमकदार साफ पानी गाने में सुंदर और आकर्षित कर रहा है। अगर आप हनीमून के लिए कहीं घूमने जाना चाहते हैं, लेकिन आपको समझ नहीं आ रहा है कि आप विदेश में कहा जाएं, तो आप रॉकी हैंडसम के इस रोमांटिक गाने के शूटिंग लोकेशन पर जा सकते हैं। आज के इस आर्टिकल हम आपको इस जगह के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
अक्सर कपल्स को अगर हनीमून ट्रिप पर जाना होता है, तो वह मॉरीशस और मालदीव जैसी जगहों पर जाने का प्लान बनाते हैं। वैसे तो यह तीनों ही जगह रोमांटिक जगहों में से एक मानी जाती है, लेकिन इसमें एक नाम सेशेल्स भी है। यह भी एक बीच वाली जगह है, जहां आपको साफ-चमकदार पानी देखने को मिलेगा। यह जगह दुनिया के लग्जरी हॉलिडे डेस्टिनेशन्स में से एक है।
सेशेल्स हिंद महासागर में स्थित 115 द्वीपों वाला एक द्वीपसमूह राष्ट्र है। यहां की पाउडर की तरह सॉफ्ट रेत और नीला समुद्र कपल्स को आकर्षित करता है। यहां अगर आपको पूरे सेशेल्स का सुंदर नजारा देखना है, तो पर्वत मोर्ने ब्लैंक पर जा सकते हैं। यहां से आइलैंड के शानदार व्यू दिखाई देता है।
इसे भी पढ़ें- मालदीव में 5 दिनों तक घूमने पर कितना आएगा खर्च, जानें
सितंबर से नवंबर के महीनों के दौरान आप यहां हनीमून के लिए जा सकते हैं। क्योंकि यहां इस समय भीड़ कम होती है। गर्मियों के मौसम में पर्यटकों की भीड़ ज्यादा होती है। इसलिए आप हल्की सर्दियों की शुरुआत में यहां जाएं। यह विदेश में हनीमून मनाने के लिए अच्छी जगह में से एक है।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit-freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।