herzindagi
maldives cost for summer vacation

मालदीव में 5 दिनों तक घूमने पर कितना आएगा खर्च, जानें

इस आर्टिकल से आप परिवार के साथ मालदीव घूमने का बजट जान सकते हैं। इससे आपको समझ आ जाएगा कि मालदीव घूमने जाना आपके बजट में है या नहीं।   
Editorial
Updated:- 2024-05-27, 18:12 IST

गर्मियों की छुट्टियों में हर कोई घूमने का प्लान बना रहा है। कई लोग होंगे जो गर्मी से बचने के लिए विदेश में किसी खास जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं। जो लोग पहली बार विदेश जाने के बारे में सोच रहे होंगे, उन्हें यह समझ नहीं आ रहा होगा कि आखिर किसी भी जगह घूमने पर उन्हें कितना खर्च होगा।

अगर आप विदेश जा रहे हैं, तो यह बात लाजमी है कि आप 4 से 5 दिन तो घूमकर ही आएंगे। मालदीव जाने वाले लोग खर्चे के बारे में समझ नहीं पाते, उन्हें लगता है कि यहां यात्रा करना उन्हें बहुत महंगा पड़ेगा। ऐसे लोगों के लिए यह आर्टिकल काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको मालदीव में 5 दिनों के घूमने का खर्च बताएंगे। इससे आप समझ सकते हैं कि परिवार के साथ घूमने पर आपको कितने पैसे की जरूरत होगी। 

मालदीव में 3 लोगों के घूमने का खर्च 

maldives  days travel budget

  • सबसे पहले यात्रा की शुरुआत करने के लिए आपको वीजा की जरूरत होगी। मालदीव ऑन अराइवल वीजा की सुविधा उपलब्ध करवाता है। 
  • यात्रियों के आगमन (Arrival) पर 30 दिन का वीजा मिलता है। पर्यटक अधिकतम आप 90 दिनों तक घूम सकते हैं। यह सुविधा केवल पर्यटकों के लिए है। 
  • इसके बाद आपको एक वैलिड पासपोर्ट की जरूरत होगी। ध्यान रखें कि मालदीव पहुंचने के बाद आप किस होटल-रिसॉर्ट में रुकेंगे, इसकी जानकारी देनी होगी। 
  • दिल्ली से मालदीव के एक तरफ की फ्लाइट प्रति व्यक्ति 12 हजार से 15 हजार रुपये के बीच है। अगर आप 3 लोग यात्रा कर रहे हैं, तो आने-जाने की फ्लाइट टिकट का खर्च 72000 रुपये के करीब आएगा। 

इसे भी पढ़ें- गोवा में 5 दिनों के लिए हनीमून पर कितना आएगा खर्च, जानें

 

 

होटल का खर्च

maldives days travel budget

कम बजट वाले लोग यहां होम स्टे या होटल ले सकते हैं। इससे 3 लोगों के लिए 1 रात के होटल का खर्च 6000 से 7000 रुपये तक आएगा। अगर आप यहां 5 रात रुकते हैं, तो 30000 से 50000 रुपये तक आएगा। 

इसे भी पढ़ें- गोवा में बीच डेस्टिनेशन वेडिंग करने पर कितना आता है खर्चा, जानें

खाने का खर्च

अगर आप होटल में ही खाने का प्लान बनाते हैं, तो 5 दिनों के लिए खाने का खर्च आपको महंगा पड़ सकता है। इसलिए आप खाना बाहर से खा सकते हैं। यहां एक दिन का प्रति व्यक्ति खाने का खर्च 5000 से 6000 के करीब तक आ सकता है। इस तरह 5 दिनों का प्रति व्यक्ति खाने का खर्च 25000 रुपये तक आ सकता है। 

इस तरह आप समझ सकते हैं कि मालदीव यात्रा करने पर 3 लोगों का 5 दिनों तक घूमने का खर्च 2 लाख के आस-पास तक आ सकता है। 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit-freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।