herzindagi
image

सालों तक बना रहेगा देसी घी का स्वाद, फ्रेश रखने के लिए ऐसे करें स्टोर

What is the best way to store ghee: अगर घी को सही से स्टोर ना किया जाए, तो कुछ ही टाइम बाद घी खराब भी हो सकता है। हम आपको कुछ ऐसे आसान हैक्स बताएंगे, जिनसे आप घी को लंबे वक्त तक स्टोर कर सकते हैं। इन टिप्स से आपका घी फ्रेश बना रहेगा। आइए जानें हैक्स...
Guest Author
Editorial
Updated:- 2024-11-20, 15:25 IST

How To Store Desi Ghee: घी ना केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि आपकी सेहत को भी तरोताजा करता है। इसके सेहत के लिए भी कई फायदे बताए गए हैं। घी में मौजूद गुण सेहत के लिए बहुत ही अच्छे माने जाते हैं। इसके ये गुण कई गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करते हैं। सर्दियों में घी खाने के कई लाभ हैं। इसमें विटामिन ए, विटामिन ई और विटामिन के अच्छी मात्रा में पाया जाता है। ये बालों से लेकर स्किन तक के लिए काफी अच्छा होता है। घी 5000 वर्षों से ज्यादा से इस्तेमाल किया जा रहा है।

आजकल मार्केट में नकली घी का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में लोग घर पर ही घी बनाना पसंद करते हैं, लेकिन घर में घी बनाकर उसे स्टोर करना काफी मुश्किल होता है। अगर इसे सही से स्टोर ना किया जाए, तो कुछ ही टाइम बाद घी खराब भी हो सकता है।

ऐसे में आपकी महीनों की मेहनत और पैसा दोनों बेकार हो सकते हैं। अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको कुछ ऐसे आसान हैक्स बताएंगे, जिनसे आप घी को लंबे वक्त तक स्टोर कर सकते हैं। इन टिप्स से आपका घी फ्रेश बना रहेगा। आइए जानें हैक्स...

ये भी पढ़ें : देसी घी को हेल्‍दी बनाने के लिए ये 5 चीजें मिलाएं

फ्रीजर करें घी को स्टोर

घी को पूरी तरह से फ्रीज करके भी उसे लंबे वक्त तक फ्रेश रखकर स्टोर किया जा सकता है। इस ट्रिक से आपका घी कम से कम 1 साल तक फ्रेश रहेगा। घी को स्टोर करते हुए जार पर उसे स्टोर करने की तारीख जरूर लिख लें। इससे आपको घी कितना पुराना है इसकी जानकारी रहेगी। 

किचन कैबिनेट में स्टोर करें

Store in kitchen cabinet

इसे आप किसी अच्छे से कांच के जार में किचन कैबिनेट में स्टोर करके रख सकते हैं। रूम टेंपरेचर पर इसे आप 8-9 महीनों तक आराम से स्टोर कर सकते हैं। इस टेंपरेचर पर आप घी के टेस्ट को भी बरकरार रख सकते हैं। घी को शेल्फ में रखकर आप काफी दिनों तक आराम से स्टोर कर सकते हैं। 

फ्रिज स्टोर करें घी

अगर आपने घी को एक ओपन जार में रखा है, तो इसे आप फ्रिज में भी स्टोर कर सकते हैं। केवल फ्रिज में रखकर भी आप घी को सालभर के लिए स्टोर कर सकते हैं। रोजाना जमे हुए घी को इस्तेमाल करना थोड़ा मुश्किल होता है। ऐसे में इसे इस्तेमाल करने से 1 घंटे पहले काउंटर टॉप पर रख लें। इससे घी सॉफ्ट हो जाएगा। 

ये भी पढ़ें : Kitchen Tips: घी से खाने को यूं बनाएं स्वादिष्ट, इन 4 तरीकों से करें इस्तेमाल

कैसे कंटेनर में स्टोर करें घी?

How to store ghee in container

आप जिस कंटेनर में घी को स्टोर कर रहे हैं उसका मटेरियल कैसे है इस पर भी आपके घी की शेल्फ लाइफ निर्भर करती है। ऐसे में शेल्फ लाइफ को बढ़ाने के लिए आप प्लास्टिक के कंटेनर से लेकर ग्लास कंटेनर तक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप स्टील कंटेनर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: her zindagi






यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।