Tue Apr 14, 2026 | Updated 07:59 AM IST
image

मार्केट में आए केमिकल वाले आम, पानी से ऐसे करें जहरीले और असली Mangoes की पहचान

गर्मियों में बाजारों में केमिकल से पकाए गए आमों की बढ़ती संख्या चिंता का विषय है। यह लेख असली और नकली आमों की पहचान करने के आसान तरीके बताता है। पानी में डूबने, रंग, खुशबू, बनावट और स्वाद जैसे परीक्षणों से आप अपनी सेहत से समझौता किए बिना सही आम चुन सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2026-04-13, 19:26 IST

गर्मियों का सीजन आते ही बाजारों में रसीले आमों की बहार आ जाती है, लेकिन इस मिठास के पीछे 'कैल्शियम कार्बाइड' जैसे खतरनाक रसायनों का काला सच भी छुपा होता है। हाल ही में भारी मात्रा में केमिकल से पकाए गए आमों की जब्ती ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। अपनी सेहत से समझौता किए बिना आप घर पर ही कुछ आसान तरीकों से असली और मिलावटी आम की पहचान कर सकते हैं। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि नकली आमों की पहचान कैसे करें? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

पानी वाला टेस्ट

एक बाल्टी या बर्तन को पानी से भरें और उसमें खरीदे हुए आमों को डालें। जो आम प्राकृतिक रूप से पके होते हैं, वे भारी होते हैं और पानी में डालते ही नीचे बैठ जाएंगे, वे असली आम होते हैं। वहीं, नकली आम कार्बाइड या अन्य रसायनों से पकाए गए आम अक्सर अंदर से कच्चे या खोखले रह जाते हैं। ऐसे आम पानी की सतह पर तैरने लगेंगे।

2 - 2026-04-13T190247.492

नकली आम पहचान करने के अन्य तरीके

  • नेचुरल रूप से पका हुआ आम पूरी तरह से एक जैसा पीला नहीं होता। उसमें कहीं हरा तो कहीं गहरा पीला रंग नजर आएगा। वहीं, केमिकल से पका आम एकदम चटक पीला दिखता है और उसमें कहीं भी हरे धब्बे नहीं होते। अगर आम के ऊपर सफेद या भूरे रंग के पाउडर के निशान दिखें, तो समझ जाइए कि उसे कार्बाइड से पकाया गया है।

इसे भी पढ़ें -आम से जुड़े हैं ये 5 मिथ, एक्‍सपर्ट कविता देवगन ने बताए फायदे

  • असली पके हुए आम की एक अपनी मीठी और भीनी खुशबू होती है, जिसे आप दूर से महसूस कर सकते हैं। इससे अलग, केमिकल से पकाए गए आम में या तो बिल्कुल भी महक नहीं होगी या फिर उसमें से दवा जैसी तीखी स्मेल आएगी।

1 - 2026-04-13T190244.161 

  • जब आप आम को हल्के हाथ से दबाएंगे, तो नेचुरल आम मुलायम और लचीला महसूस होगा, लेकिन केमिकल वाला आम ऊपर से तो पीला और मुलायम दिखेगा, पर दबाने पर अंदर से सख्त या गांठदार महसूस होगा।
  • केमिकल से पका आम खाने पर जीभ पर हल्की जलन या कड़वाहट महसूस करा सकता है। साथ ही, ऐसे आम के गूदे का रंग भी एक समान नहीं होता, वे कहीं से वह गहरा पीला होगा तो कहीं से सफेद और कच्चा होता है।

इसे भी पढ़ें -बाजार से खरीदने के बजाय घर पर बनाएं आम पापड़, आसान है बनाने का तरीका

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।