अरे! रोज-रोज आम खाओगी तो पेट खराब हो जाएगा।
थोड़ा कम आम खाया करो वरना चेहरे पर दाने निकल आएंगे।
आम से जुड़ी इस तरह की कई और बातें आपने भी सुनी होंगी, जो आपको आम खाते वक्त डराती होंगी। मगर न्यूट्रीशनिस्ट कविता देवगन की माने तो इन बातों में जरा भी सच्चाई नहीं है। वह कहती हैं, ‘गर्मियों में अगर आम नहीं खाया तो फिर क्या खाया। आम खाने में जितना टेस्टी होता है उससे कहीं ज्यादा सेहत के लिए फायदेमंद भी होता है। बेस्ट बात तो यह है कि इसमें पोषक तत्वों का खजाना छुपा होता है। इसलिए अगर आप आम खाने से डर रही हैं तो समझ जाइए कि आप अपनी सेहत से समझौता कर रही हैं।’
दरअसल, आम से जुड़े कई मिथ हैं। इन पर लोग जमाने से भरोसा करते चले आ रहे हैं। मगर इनके पीछे की सच्चाई कोई नहीं जानता। तो चलिए जानते हैं कि आम से जुड़े वो कौन से मिथ हैं जो आपको आम खाने से रोकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: आम से जुड़े ये 12 फैक्ट्स जानकर आप भी बन जाएंगी मैंगो लवर
कुछ लोग कहते हैं कि आम दस्तावर होता है। यह बात बिलकुल गलत है। आम खाने से पेट कभी खराब नहीं होता। बशर्ते आपने आम ज्यादा न खाया हो। आम में फाइबर का भंडार होता है जो क्रॉनिक कॉन्स्टीपेशन को ठीक कर देता है। साथ ही इसमें बहुत सारे एनजाइंस होते हैं, जो पेट के लिए बहुत अच्छे होते हैं। इसलिए आम जरूर खाएं। इससे आपकी बॉडी को फाइवर की भरपूर मात्रा मिलती हैं। 200 ग्राम आम में 3 ग्राम फाइबर होता है।
ऐसा बिलकुल नहीं है कि डायबिटीज के मरीजों को आम बिलकुल नहीं खाना चाहिए। आम में नेचुरल शुगर होती है जो इतना ज्यादा नुकसान नहीं करीत है। दरअसल मैंगों में ग्लायसेमिक इंडेक्स लो होता है इससे ब्लड शुगर बैलेंस रहता है।
Read More: अपने मनपसंद रसीले फल आम को खाने से क्या बढ़ जाता है आपका वजन?
अगर आप रोज चावल खाती हैं, गेहूं खाती हैं तो आपके शरीर में कैलोरीज जाती है मगर आप अगर एक आम खाती हैं तो आपके पेट में 120 कैलोरीज ही जाती है। तो अंदाजा लगा लीजिए कि वजन क्या खाने से बढ़ रहा है। आम खाने से वजन कभी नहीं बढ़ता बस आम उचित मात्रा में ही खाना चाहिए। आम एंटीऑक्सीडेंट का रिच सोर्च होता है और यह मेटाबॉलिजम को बूस्ट करता है। इससे वेट बढ़ता नही बल्की घटता है। आम को छीलने के 3 आसान तरीके, नहीं होगी Wastage
आम में सिट्रिक एसिड, काट्रिक एसिड होता है। यह बॉडी को डीटॉक्स करता है। इसलिए आम खाने से कभी मुंहासे नहीं होते। आम में कैरोटीन होता है जो स्किन में ग्लो लाता है। कुछ लोगों का मानना है कि आम खाने से फुडि़या फुंसी हो जाती है। अगर ऐसा किसी के साथ होता है तो ऐसे लोगों को आम कम खाना चाहिए मगर ऐसा नहीं करना चाहिए कि आम खाएं ही नहीं।
माना की आम में कूलिंग इफेक्ट्स नहीं होते मगर यह कहना कि आम खाने से शरीर में गर्मी बढ़ जाती यह गलत है। आम पोटैशियम का अच्छा सोर्स होता है । समर सीजन में पसीना आता है तो उसके साथ शरीर से पोटैशियम भी निकल जाता है। आम खाने से शरीर पोटैशियम सही मात्रा में बना रहता है। हां, आम को खाने से पहले घंटे भर के लिए पानी में भिगो कर रख देना चाहिए इससे में मौजूद साइटिक एसिड की मात्रा कम हो जाती है। इन 5 बीमारियों में खाया आम तो बढ़ जाएगी बीमारी
Image Credit: Image Bazaar
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।