गर्मियों का मौसम आते ही बाजार में आम आना शुरू हो जाता है। अमूमन सभी लोगों को आम पसंद होता है। यह फल खाने में तो बेहद स्वादिष्ट होता ही है साथ ही इससे तरह-तरह की रेसिपीज भी बनाई जा सकती हैं। मगर, आम को छीलते वक्त कई बार छिलकों में आम लगा रह जाता है। कई बार ऐसा भी होता है आम में ही छिलका लगा रह जाता है। इससे फल के वेस्टेज होती है और अगर आम खाते वक्त छिलका मुंह में आजाए तो मुंह का स्वाद खराब हो जाता है।
क्या आपको पता है कि आम का छिलका उतारने का भी एक सही तरीका होता है। यदि आप सही तरीके से आम का छिलका उतारेंगी तो न तो यह वेस्ट होगा न ही अपके मुंह का स्वाद खराब होगा। तो चलिए आज हम आपको आम का छिलका उतारने के 3 आसान तरीके बताएंगे।
इसे जरूर देखें: Kitchen Hacks: गैस चूल्हे को साफ करने के लिए अपनाएं यह 5 आसान घरेलू टिप्स
आप आम को हाथ से भी छील सकती हैं। इसके लिए आपको निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
स्टेप-1 आप इस विधि से आम को केवल तब छील सकती हैं जब आप मुलायम हो। अगर आपको आम मुलायम है तो हाथों से ही बिना चाकू की मदद लिए आप इसे छील सकती हैं। आम को हल्के हाथों से दबा कर देखने से आपको उसके सख्त होने का अंदाजा लग जाएगा। दही घर पर ही जमेगा गाढ़ा और टेस्टी अगर अपनाएंगी ये 4 टिप्स
स्टेप-2 आपको एक कटिंग बोर्ड में आम को रख कर उसे उसकी स्टेम से पकड़ना है। अब आपको आम की स्टेम से ही इसे छीलचना शुरू करना होगा।
स्टेप-3 आप दो-तीन बार में ही पूरे आम को हाथों से छील सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि आम को छीलते वक्त कहीं उसमें छिलका चिपका हुआ न रह जाए।
स्टेप-4 इसके बाद आप आम को चाकू से टुकड़ों में काट सकती हैं।
इसे जरूर देखें: Kitchen Hacks: टमाटरों को करेंगी सही तरह से स्टोर तो लंबे समय तक आ सकेंगे काम
आम को आम कांच के ग्लास से भी छील सकती हैं। जानिए कैसे।
स्टेप-1 आपको सबसे पहले देखना है कि आम ज्यादा मुलायम तो नहीं है। यदि आम थोड़ा सख्त होगा तो आप ग्लास से आम को आसानी से छील सकती हैं।
स्टेप-2 आपको आम को 2 भागों में छिलका सहित काटना है। ये टिप्स आजमाएंगी तो खाने का स्वाद हो जाएगा दोगुना
स्टेप-3 अब आपको आम को ग्लास में पीले भाग की ओर से एक सिरे से स्कूप करते हुए छिलके को अलग करना है।
स्टेप-4 इस तरह आम से छिलका अलग हो जाएगा। अब आप इसे टुकड़ों में काट कर खास सकती हैं। आम की खट्टी मीठी अचारी चटनी कैसे बनाएं, जानें इसकी रेसिपी
अगर आप आम को छीलने के लिए चाकू का इस्तेमाल कर रही हैं तो आपको यह स्टेप्स फॉलो करने चाहिए।
स्टेप-1 सबसे पहले देखें कि आम सॉफ्ट है या हार्ड। यदि आम थोड़ा हार्ड है और गला हुआ नहीं लग रहा तो ही आपको आम छीलने के लिए चाकू का इस्तेमाल करना चाहिए।
स्टेप-2 अब एक कटिंग बोर्ड लें। उस पर आम को उसकी स्टेम से पकड़ें। अब चाकू की मदद से बिना जोर लगाए फ्री हैंड से आम को एक सिरे से दूसरे सिरे तक छीलना शुरू करें। ध्यान रखें कि अगर आप जोर लगा कर चाकू से आम छीलेंगी तो छिलके के साथ आम का कुछ भाग भी कट कर छिलके के साथ चिपक कर चला जाएगा।
स्टेप-3 आप चाहें तो आम को वेजिटेबल पिलर से भी छील सकती हैं। मगर, उसके लिए भी आम का थोड़ा हार्ड होना जरूरी है। पुदीने की पत्ती को करना हो 1 साल तक स्टोर तो अपनाएं ये 3 टिप्स
स्टेप-4 जब आप पूरा आम छील लें तो आखिर में आपको आम के दोनों सिरों में चिपके छिलके और स्टेम को चाकू से हटा देना चाहिए।
इन 3 आसान तरीकों से आप भी आम छील सकती हैं। इससे न तो आपका आम वेस्ट होगा न ही उसमें छिलका चिपका रह जाएगा। एक बार इन 3 विधियों को जरूर ट्राय करें। घर पर अनानास छीलना नहीं है मुश्किल, बस इन टिप्स का लें सहारा
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।