गर्मी के मौसम का सबसे बड़ा आकर्षण है आम। रसीले आमों को खाने की चाहत बच्चे हों या बड़े, सभी में समान रूप से होती है। आपका मन भी आम खाने को खूब ललचता होगा लेकिन आम खाते हुए एक डर आपने मन में जरूरत आता होगा। डर यह कि कहीं आम खाने से आपका वजन न बढ़ जाए। इस मीठे फल में ग्लूकोस की अच्छी मात्रा होती है, इसीलिए इसे खाने से स्वाभाविक रूप से आप ज्यादा कैलोरी का इनटेक करती हैं। लेकिन इसका मतलब ये भी नहीं है कि आप आम खाना ही छोड़ दें। आप ही नहीं बल्कि आम के शौकीन बहुत से लोगों के मन में यह दुविधा होती है कि क्या आम खाने से वाकई वजन बढ़ता है या नहीं? एक्सपर्ट्स का मानना है कि आम खाने के लिए अगर कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो आम खाने से आपका वजन नहीं बढ़ेगा।
आम में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें विटामिन ए, आयरन, कॉपर और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। लेकिन आम एक संपूर्ण आहार नहीं है। इसमें शरीर को एनर्जी देना वाला ग्लूकोस अच्छी-खासी मात्रा में होता है, जिससे शरीर के एनर्जी लेवल को बढ़ाने में मदद मिलती है।
यह आपको पूरे दिन जोशीला बनाए रखता है। इसमें विटामिन सी की क्वांटिटी अच्छी-खासी होती है, जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। यही नहीं इसमें फाइबर भी खूब होता है जो शरीर की पाचन क्रिया को स्वस्थ बनाने में मदद करता है।
अगर आप लिमिटेड क्वांटिटी में आम खाएं तो इससे आपको कोई नुकसान नहीं है। लेकिन जरूरत से ज्यादा आम खाने से आपका वजन भी बढ़ेगा और इससे आपकी सेहत को भी नुकसान पहुंच सकता है। एक मीडियम साइज के आम में लगभग 150 कैलोरी पाई जाती हैं। जरूरत से ज्यादा आम खाने से निश्चित रूप से आपका कैलोरी इनटेक बढ़ेगा। खाना खाने के बाद आम खाने से कैलोरी की ओवरऑल क्वांटिटी बढ़ जाती है। इससे बचने के लिए सुबह और शाम के नाश्ते आम का सेवन किया जाए तो कैलोरी इनटेक नियंत्रित रहेगा और वजन बढ़ने की समस्या भी नहीं होगी।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।