कचौड़ी किसे पसंद नहीं होती! और वैसे भी बाहर के चटपटे और मसालेदार खाने को भला कौन मना करेगा। ये चीजें तो ऐसी हैं जिनका नाम लेते ही हमारे मुंह में पानी आ जाता है। कचौड़ी घर पर बनी हो या मार्केट से लाई गई हो खाने का मजा ही कुछ और होता है। लेकिन क्या आप जानती हैं की एक ही कचौड़ी को आप तीन अलग-अलग तरीकों से सर्व कर सकती हैं। जी हां, आज हम आपको इस लेख में कचौरी सर्व करने के तीन तरीकों के बारे में बताने वाले हैं।
छोले या आलू की सब्जी के साथ
अक्सर आपने देखा होगा और खाई भी होगी मट्ठी वाली कचौरी। इस कचौरी को आलू या छोले की ज़ज्बी के साथ खाया जाता है। आप अंदर से मसाले भरे वाली कचौरी को भी इन सब्जियों के साथ खा सकती हैं।(ऐसे बनाएं खस्ता दाल कचौरी)
यह सब्जी के साथ इतनी ज्यादा टेस्टी होती हैं की आप उंगलियां चाटती रह जाएं। अगर आपके घर में मेहमान आ रहे है या आपने अपने दोस्तों को घर पर बुलाया है और आप उन्हें कचौड़ी खिलाने की सोच रही हैं तो आलू की सब्जी या छोले की सब्जी के साथ सर्व कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें-बिना फ्राई किए ऐसे बनाएं स्टफ्ड आलू की खस्ता कचौरी
कचौड़ी चाट की तरह करें सर्व
कचौड़ी और चाट सभी को पसंद होता है लेकिन कैसा हो की अगर आप कचौड़ी को चाट(ऐसे बनाएं प्याज कचौरी चाट) की तरह सर्व करके खाएं और खिलाएं। आप कचौड़ी को दही, हरी चटनी, लाल चटनी और अनार जैसी कई चीजों के साथ मिलाकर सर्व कर सकती हैं। यह खाने में बहुत ही टेस्टी होता है। आप चाहें तो कचौड़ी को पूरा भी सर्व कर सकती हैं और टुकड़ों में तोड़कर भी सर्व कर सकती हैं।
बिना किसी चीज के साथ करें सर्व
जरुरी नहीं है की हर किसी को सब्जी या चाट की तरह ही कचौड़ी पसंद आए(देखें मटर कचौरी चाट की रेसिपी)। हो सकता है की सब्जी के साथ आपको मिर्च लगती हो या फिर टेस्ट अच्छा न लगता हो और चाट के साथ कचौड़ी साथ स्वाद न आता हो तो आप खाली कचौड़ी भी खा सकती हैं। कचौड़ी कई तरह की होती है जैसे आलू वाली या मूंग दाल वाली। आपको जो भी कचौड़ी पसंद करती हैं उसे खा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें-खस्ता मसाला कचौरी को घर पर बनाने की आसान रेसिपी जानिए
आपको कौन-सी कचौड़ी सबसे ज्यादा पसंद है हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हम इसी तरह नए-नए लेख आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों