गर्मी के दिनों में चना सत्तू का सेवन सेहत के लिए बेहतरीन माना गया है। इससे लू लगने का खतरा कम हो जाता है क्योंकि यह शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। सत्तू गर्मियों में होने वाली मौसमी बीमारियों से दूर करने में मदद करता है। वैसे तो इससे कई तरह की डिशेज बनाई जाती हैं, लेकिन आज हम आपको कुछ टेस्टी और हेल्दी डिशेज, जैसे- सत्तू के पराठे, सत्तू लिट्टी और शरबत के बारे में बताने जा रहे हैं, जो स्वाद में बेहद टेस्टी लगते हैं। सत्तू से बनाई जाने वाली इन डिशेज को घर पर आप आसानी से तैयार कर सकते हैं, तो आइए जानें इन डिशेज को बनाने के परफेक्ट तरीके-
सत्तू प्रोटीन का एक अच्छा स्त्रोत है और यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है। अगर आपको बार-बार भूख लगती है, तो सत्तू बेस्ट ऑप्शन है, इसे खाने या इसका शरबत पीने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है।
गर्मियों में आप सत्तू पराठे को ब्रेकफास्ट या फिर डिनर किसी में भी बना सकती हैं। ये सेहत के लिए काफी हेल्दी माने जाते हैं। आइए जानें इसे बनाने की आसान विधि के बारे में-
इसे भी पढ़ें-घर पर इस तरह से तैयार करें मटर चोखा, जानें क्या है रेसिपी
सत्तू से आप लिट्टी (लिट्टी चोखा) भी बना सकती हैं। इसे आप नास्ते में चोखा व चटनी के साथ सर्व कर सकती हैं। यह डिश ज्यादातर बिहार में खाई जाती हैं। आइए जानें इसकी रेसिपी-
इसे भी पढ़ें-Cooking Tips: इन 5 स्टेप्स को फॉलो कर घर पर माइक्रोवेव में बनाएं लिट्टी या बाटी
गर्मियों में सत्तू का शरबत सेहत के लिहाज से बेहद फायदेमंद माना जाता है। सत्तू शरबत को मीठा या नमकीन दोनों तरह से बना सकते हैं। आइए जानें इसे बनाने की परफेक्ट विधि-
इसे भी पढ़ें-Weight Loss Tips: गर्मियों में बेल का शरबत है कमाल, मोटापे का करता है बुरा हाल
बताई गई सत्तू की इन बेहतरीन रेसिपीज को आप भी घर पर जरूर ट्राई करें। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसी ही अन्य रेसिपीज जानने के लिए क्लिक करें herzindagi.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।