How To Check Adulteration In Coriander Powder: धनिया पाउडर एक ऐसा मसाला है जिसका इस्तेमाल लगभग हर भारतीय घरों में किया जाता है। खासकर ग्रेवी वाली सब्जी, चिकन या मटन में धनिया पाउडर का इस्तेमाल बहुत किया जाता है।
धनिया पाउडर के इस्तेमाल से सब्जी या चिकन का स्वाद लाजवाब हो जाता है, लेकिन ग्रेवी वाली सब्जी और चिकन में मिलावटी धनिया का पाउडर डालते हैं तो व्यंजनों का स्वाद बिगड़ भी जाता है। इसलिए मिलावटी धनिया पाउडर का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।
इस आर्टिकल में हम आपको कुछ टिप्स एंड ट्रिक्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप आसानी से मिलावटी धनिया पाउडर की पहचान कर सकते हैं। आइए जानते हैं।
मिलावटी धनिया पाउडर की पहचान करने से पहले यह जान लेना बहुत जरूरी है कि धनिया पाउडर में किन चीजों को मिक्स की जाती हैं। कहा जाता है कि धनिया पाउडर में घास के पाउडर को मिक्स किया जाता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जंगली घास को कुछ समय के लिए धूप में रख दिया जाता है तो उसका रंग धनिया पाउडर की तरह हो जाता है। घास को पीसकर धनिया पाउडर में मिक्स कर दिया जाता है।(बेस्ट गुड़ खरीदने के टिप्स)
इसे भी पढ़ें:मानसून आने से पहले इन चीजों को धूप जरूर दिखाएं, नहीं होंगे खराब
मिलावटी धनिया पाउडर को चेक करने का सबसे आसान तरीका है उसे सूंघकर चेक करना। अगर धनिया पाउडर में किसी अन्य चीज की मिलावट है तो उससे सुगंध नहीं आएगी।
देसी धनिया पाउडर की महक से पता लग जाता है कि उसमें किसी चीज की मिलावट नहीं है, क्योंकि देसी धनिया पाउडर की महक थोड़ी बहुत स्ट्रांग होती है।
मिलावटी धनिया पाउडर को चेक करने के लिए एक चुटकी जीभ पर रखकर चेक कर सकते हैं। अगर धनिया पाउडर में किसी चीज की मिलावट होगी तो धनिया का स्वाद फीका लगेगा। उसके टेस्ट में ही मालूम चल जाएगा कि उसमें किसी चीज की मिलावट की गई है।
इसे भी पढ़ें:खत्म हो जाए अमचूर पाउडर तो इन चीजों से लाएं कढ़ी और सब्जियों में खट्टापन
धनिया पाउडर में जंगली घास की मिलावट है या नहीं है इसके लिए आप धनिया को पानी में भी डालकर चेक कर सकते हैं। इसके लिए एक गिलास भर दें। अब 2-3 चम्मच धनिया पाउडर को पानी में डालें। अगर धनिया पाउडर पानी के ऊपर तैरने लगे तो उसमें घास या भूसी की मिलावट हो सकती है।(भुनी हुई आम की चटनी बनाएं)
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।