Iftar Hacks: फ्रूट चाट बनाने के लिए मिनटों में यूं काटें फल

आज हम आपके लिए कुछ ऐसे हैक्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से मिनटों में इफ्तार के लिए फ्रूट चाट बनाया जा सकता है। बस आपको फलों को काटने का सही तरीका मालूम होना चाहिए। 

 
how to cut fruits for iftar at home

इफ्तारी में फलों का सेवन करना लगभग सभी को पसंद होता है। इसलिए जब भी रमज़ान आते हैं, तो मार्केट में फलों की कई तरह की वैरायटी आने लगती हैं। आप अपने बजट के हिसाब से अच्छी वैरायटी के फल आसानी से खरीद सकते हैं। हालांकि, डॉक्टर भी रोजाना फ्रूट्स खाने की सलाह देते हैं। रमज़ान में तो आपको फ्रूट्स शामिल करने ही चाहिए।

भूखा रहने के बाद तुरंत रोटी खाना सही नहीं है, आप फ्रूट्स खाकर रोज़ा ब्रेक कर सकते हैं। मौसम के अनुसार बाजार में आपको फल मिलेंगे। मौसम के अनुसार बाजार में आपको फल मिलेंगे। मगर कुछ लोग ऐसे हैं जो फ्रूट्स सिर्फ इसलिए नहीं खाते क्योंकि उन्हें फलों को छीलने और काटने में काफी आसल आती है। कई बार इफ्तारी में ढेर सारा चाट बनाने में घंटों लग जाते हैं।

अगर आपको भी फल काटने में काफी समय लगता है? अगर आपका जवाब हां है, तो आपके लिए यह आर्टिकल काम का साबित हो सकता है क्योंकि हम आपको ऐसे ट्रिक्स बताएंगे, जिन्हें अपनाकर फलों को जल्दी या आसानी से काटा जा सकता है।

पपीता काटने का हैक

Kitchen Tips: इन स्टेप्स को फॉलो करके काटें पपीता, बीज निकालने के ट्रिक्स  भी जानें | how to clean and cut papaya | HerZindagi

  • पपीते को कटिंग बोर्ड पर रखें। अब तेज धार वाला बड़ा चाकू लें।सबसे पहले पपीते को दो भागों में काट लें।
  • इसके बाद एक हाफ को लेकर बीच से काट लें। अब छोटे भाग को लेकर पहले उसे छील लें।
  • इसी तरह से दूसरे भाग को भी छीलकर रखें।
  • एक बड़ा चम्मच लेकर बीच वाले हिस्से को खुरचकर निकालें।
  • अब चम्मच से ज्यादा गहराई तक न खुरचे नहीं तो पपीते का काफी गूदा भी निकल सकता है। खासकर अगर यह ज्यादा पका हुआ हो।
  • बस इसे एक बार पानी से अच्छी तरह से धो लें और फिर पपीते को मीडियम साइज में काटकर सर्व करें।

अनानास को काटने का हैक

इन 5 ट्रिक्स से खरीदें मीठा और पका हुआ पाइनएप्पल | 5 easy tricks to pick  ripe and sweet pineapple | HerZindagi

  • अनानास को छीलते समय आपको बेहद सावधानी बरतनी पड़ेगी। (इन 5 ट्रिक्स से खरीदें पाइनएप्पल)
  • इसे छीलने के लिए सबसे पहले आप पाइनएप्पल को कटिंग बोर्ड पर रखें।
  • इसके ऊपर के ग्रीन एरिया को काटें। अब आप चाकू की मदद से बाहर के छिलके को ऊपर से नीचे तक छीलें।
  • इसके बाद बारी आती है अनानास के ऊपर बने आईज या स्पॉट को निकालने की।
  • इन्हें काटना बेहद जरूरी होता है। आप इसे चाकू की मदद से काट सकते हैं।
  • आपका पाइनएप्पल अच्छी तरह छिल चुका है।
  • अब आप इसे पहले गोलाकार काटें और फिर स्लाइस को अपने मनपसंद आकार में काट लें।

अनार काटने का हैक

anar cutting hacks

  • अनार के ऊपर का हिस्से को गोलाकार में चाकू से काट लें।
  • याद रहे कि चाकू को केवल छिलके पर ही चलाना है वर्ना अनार के दाने खराब हो जाएंगे।
  • हाथों से ऊपर के भाग को निकाल दें। (भारत में मिलते हैं ये अनोखे फल)
  • आपको दिखेगा कि अनार के अंदर सफेद छिलके से चार से पांच भाग बने हुए हैं। चाकू को हल्के हाथ से अनार को बाहर से काटें।
  • हाथों से अनार को तोड़ दें। देखिए कितनी आसानी से अनार छील गया है। अब आप चाहें तो अनार के दानों को प्लेट में भी निकाल सकती हैं, क्योंकि अब ज्यादा समस्या नहीं आएगी।

कीवी को काटने का हैक

कीवी एक बेहद ही हेल्दी फ्रूट है, लेकिन ज्यादातर लोगों को इसे छिलने में आलस आता है। अगर आपको भी ऐसा लगता है, तो हमारा बताया गया हैक आपके काम आ सकता है। इस हैक की मदद से आपको ज्यादा वक्त नहीं लगेगा।

  • इसके लिए आपको एक चम्मच चाहिए होगा।
  • सबसे पहले कीवी को ऊपर और नीचे से काट लें।
  • फिर बीच में से दो हिस्से कर लें।
  • इसके बाद चम्मच की मदद से इसका गूदा निकाल लें।
  • इसके अलावा आप चाहें तो कीवी को बीच में से काटकर चाकू की मदद से छिलका हटा सकते हैं।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@Freepik)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP