कोलकाता के करीब इन ऐतिहासिक जगहों को देखना बिल्कुल भी ना भूलें

कोलकाता में घूमने का अपना एक अलग ही एक्सपीरियंस है। लेकिन जब आप यहां पर हैं तो आपको इसके आसपास कुछ बेहतरीन ऐतिहासिक जगहों को जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए। 

Which is the oldest heritage site in Kolkata

कोलकाता को यूं ही सिटी ऑफ जॉय के नाम से नहीं जाना जाता है। यहां पर आपको ब्रिटिश राज के समय से जुड़े कई ऐतिहासिक अवशेष मिल जाएंगे, जो विक्टोरियन स्टाइल आर्किटेक्चर के बारे में बताते हैं। इस शहर का समृद्ध इतिहास और संस्कृति लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। हालांकि, अगर आपके पास समय है तो आप कोलकाता के करीब भी कई बेहतरीन ऐतिहासिक जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

जो लोग कोलकाता में रहते हैं, उनके लिए ये जगहें एक बेहतरीन वीकेंड डेस्टिनेशन साबित हो सकते हैं। चूंकि ये कोलकाता से केवल कुछ ही घंटों की ड्राइव की दूरी पर हैं, इसलिए आप यहां पर अपना वक्त बिताने का मन बना सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कोलकाता के करीब कुछ बेहतरीन ऐतिहासिक जगहों के बारे में बता रहे हैं-

बैरकपुर (Barrackpore)

Barrackpore in Kolkata

बैरकपुर कोलकाता से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस स्थान का अपना अलग ऐतिहासिक महत्व है क्योंकि यह भारत के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान यह स्थान कई प्रमुख घटनाओं का स्थल था। इसमें बैरकपुर राजबाड़ी है, जहां राजा राम मोहन राय और लॉर्ड वेलेस्ली सहित अन्य लोग कभी रहा करते थे। ऐसे में अगर आप वर्तमान में रहते हुए भी इतिहास की झलक पाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको बैरकपुर जाना चाहिए।

बिष्णुपुर (Bishnupur)

Bishnupur in kolkata

बांकुरा के एक शहर बिष्णुपुर का इतिहास चौथी शताब्दी के गुप्त राजवंश से जुड़ा है। ऐसा माना जाता है कि मल्ल राजा इस शहर के संस्थापक थे। यह अधिक विश्वसनीय प्रतीत होता है, क्योंकि यह वास्तव में वैष्णव मल्ल राजाओं द्वारा निर्मित टेराकोटा मंदिर हैं, जो शहर को एक अलग ही पहचान देते हैं। बिष्णुपुर पहुंचने के लिए आपको कोलकाता से महज 5 घंटे की ड्राइव करनी होगी। जब इस शहर में प्रवेश करने के लिए गढ़ दरवाजा को पार करते हैं, तो आपको इस प्राचीन शहर की एक अलग ही छवि नजर आती है।

श्रीरामपुर (Serampore)

श्रीरामपुर कोलकाता से लगभग 25 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित एक औपनिवेशिक विरासत वाला ऐतिहासिक शहर है। यह भारत के पश्चिम बंगाल राज्य के हुगली ज़िले में स्थित एक शहर है। यह 18वीं सदी के अंत से लेकर 19वीं सदी के मध्य तक एक डेनिश उपनिवेश था। यहां पर आपको श्रीरामपुर कॉलेज, सेंट ओलाव चर्च और विलियम कैरी लाइब्रेरी सहित कई अच्छी तरह से संरक्षित की गई औपनिवेशिक काल की इमारतों को देखने का मौका मिलेगा।

बेलूर मठ (Belur Math)

Belur Math in Kolkata

स्वामी विवेकानंद द्वारा स्थापित बेलूर मठ वास्तव में एक मठ है। यह रामकृष्ण मठ और मिशन का मुख्यालय है। यह बेलूर में स्थित है, जो कोलकाता से लगभग 10 किलोमीटर दूर है। यह हुगली नदी के पश्चिमी तट पर चालीस एकड़ भूमि में फैला है। यह मठ अपनी बेहतरीन वास्तुकला के लिए जाना जाता है। इस मठ का अपना धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व है।(कोलकाता के करीब हैं ये शानदार हिल स्टेशन्स)

इसे भी पढ़ें-केरल जाएं तो चेंगन्नूर में इन जगहों पर भी जरूर घूमें

सुंदरबन (Sundarbans)

सुंदरबन हालांकि कोलकाता से थोड़ा दूर है, लेकिन यहां पर घूमने का अपना एक अलग ही आनंद है। यह यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट है और दुनिया के सबसे बड़े मैंग्रोव वनों में से एक है। यह अपने रॉयल बंगाल टाइगर्स के लिए भी बेहद प्रसिद्ध है। कोलकाता से सुंदरबन की दूरी लगभग 100 किलोमीटर है। आप कोलकाता से लगभग दो घंटे की ड्राइव में यहां पर पहुंच सकते हैं। सुंदरबन का अपना एक अलग सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व है। यहां पर हजारों साल पुराने मानव निवास के प्रमाण हैं। इतना ही नहीं, इस क्षेत्र का उल्लेख प्राचीन ग्रंथों और लोककथाओं में भी किया गया है।(पश्चिम बंगाल की ये ऑफबीट जगहें आपका मन मोह लेंगी)

इसे भी पढ़ें-महरौली में आज भी मौजूद है ये ऐतिहासिक मकबरा, जानें रोचक इतिहास

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- wikipedia

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP