Beautiful Hidden Villages In Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश का नाम सुनते ही सबसे पहले घूमने का ख्याल आने लगता है। खासकर, बर्फबारी के समय हिमाचल की कुछ जगहों को एक्सप्लोर करना किसी हसीन जन्नत से कम नहीं माना जाता है।
हिमाचल प्रदेश की हसीन वादियों में ऐसी कई शानदार और मनमोहक जगहें मौजूद हैं, जहां हर महीने में हजारों देशी और विदेशी पर्यटक घूमने और मौज-मस्ती करने के लिए पहुंचते हैं।
हिमाचल प्रदेश में घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले शिमला, कुल्लू-मनाली, स्पीति वैली, डलहौजी या धर्मशाला जैसी चर्चित जगहों का ही नाम लेते हैं, पर इस राज्य में स्थित खूबसूरत गांवों के बारे में बहुत लोग जिक्र करते हैं।
हिमाचल प्रदेश की हसीन वादियों में स्थित हिक्किम गांव के बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे। इस आर्टिकल में हम आपको हिक्किम की खासियत और आसपास में स्थित कुछ शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।
हिक्किम गांव की खासियत जानने से पहले आपको यह बता दें कि यह खूबसूरत गांव हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति जिले में स्थित एक खूबसूरत और अद्भुत गांव है। इस गांव को हिमाचल प्रदेश का छिपा हुआ खूबसूरत खजाना माना जाता है।
आपकी जानकारी के लिए यह भी बता दें कि हिक्किम गांव हिमाचल की राजधानी शिमला से करीब 420 किमी, मनाली से करीब 195 किमी और काजा शहर से करीब 46 किमी की दूरी पर स्थित है।
इसे भी पढ़ें: Uttarakhand Hidden Villages: देहरादून के पास में स्थित इस अद्भुत गांव को क्या आपने एक्सप्लोर किया? जल्दी प्लान बनाएं
हिक्किम गांव, हिमाचल प्रदेश की उन जगहों में शामिल है, जहां घूमना लगभग हर किसी के लिए एक सपना हो सकता है। बर्फ से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और झील-झरने इस गांव की खूबसूरती में चार चांद लगाने काम करते हैं।
हिक्किम गांव, समुद्र तल से करीब 14 हजार से भी अधिक फीट की ऊंचाई पर मौजूद है। इस गांव में दुनिया का सबसे ऊंचा पोस्ट ऑफिस है, जो पर्यटकों को सबसे अधिक आकर्षित करता है। यहां के आकाशीय नजारा चंद मिनटों में किसी को भी मोहित कर सकता है। चांदनी रात में हिक्किम गांव का नजारा कमाल का होता है।
हिक्किम गांव सैलानियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यह गांव उन सैलानियों के बीच खूब लोकप्रिय है, जो जीवन के भाग-दौड़ भरी जिंदगी से दूर हिमालय में सुकून का पल बिताना चाहते हैं। यहां का शांत वॉर शुद्ध वातावरण भी पर्यटकों को खूब आकर्षित करता है।
हिक्किम गांव अपनी खूबसूरती के साथ-साथ एडवेंचर एक्टिविटी के लिए भी जाना जाता है। यहां कई पर्यटक स्नो एक्टिविटी का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचते हैं। बर्फबारी में इस गांव की खूबसूरती सातवें आसमान पर होती है। इस गांव की सादगी और स्थानीय परंपरा भी सैलानियों को खूब आकर्षित करता है।
हिक्किम गांव के आसपास में ऐसी कई शानदार और अद्भुत जगहें मौजूद हैं, जहां घूमने के बाद लगभग हर पर्यटक खुशी से झूम उठेगा। जैसे- हिक्किम से कुछ ही दूरी पर स्थित कोमिक, लगभग 46 किमी दूर स्थित काजा, करीब 31 किमी दूर स्थित किब्बर ग्राम और 43 किमी दूर स्थित तशिगोंग गांव जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: 2025 में कब और कौन से महीने में घूमने जाएं, यहां देखें अगले साल के सभी लॉन्ग वीकेंड
हिक्किम गांव घूमने का सही समय गर्मियों का महीना माना जाता है। अप्रैल से लेकर जुलाई तक यहां का मौसम में एकदम सुहावना रहता है। जून-जुलाई में हिक्किम का तापमान करीब 20-25 डिग्री सेल्सियस तक रहता है।
अगर आप बर्फबारी में हिक्किम गांव घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको बता दें कि भारी बर्फबारी के चलते कई बार हिक्किम जाने वाली सड़के बंद हो जाती है। अक्टूबर से लेकर फरवरी के बीच यहां 5-6 इंच बर्फ की मोटी परत जम जाती है। मानसून में आप भूलकर भी यहां न पहुंचें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@thegreyfire,thetravel_maniacs
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।