आज HerZindagi को एक साल हो गए हैं। इस एक साल में जो टिप्स आपको पसंद आए हैं उसका एक कलेक्टिव ब्यौरा आपको लिए। हमें प्यार देने के लिए धन्यवाद।
आज की वर्किंग महिलाओं की समस्या है कि उन्हें खाना बनाने नहीं आता है। मतलब कि खाना बनाने आता तो है लेकिन अच्छे से नहीं बनाने आता है। इसमें किसी की गलती नहीं है। केवल समस्या है कि महिलाएं काम में व्यस्त होती हैं तो उन्हें मसालों में डिफरेंस नहीं मालूम होता है जिसके कारण वे सब तरह के फूड बनाने में एक ही तरह के मसालों का इस्तेमाल करती हैं जिसके कारण हर खाने में एक ही स्वाद आता है। आपके साथ भी एक साल पहले तक ऐसा होता था। लेकिन अब आपने नोटिस किया होगा कि आपको अलग-अलग तरह के मसालों के बारे में सबकुछ मालूम होता है और आप हर तरह की डिशेस बना भी लेती हैं। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि आपने आर्टिकल्स पर कमेंट करके हमें ऐसा बताया।
हर जिदंगी ने अपने एक साल पूरे कर लिए हैं और इसी के साथ हम आपके लिए फूड के वे आर्टिकल्स आपके साथ शेयर कर रहे हैं जिसे आपने सबसे ज्यादा पसंद किया है। आर्टिकल पढ़कर आपने क्या पाया और आपमें क्या बदलाव आया आपने इन बातों को हमारे साथ शेयर किया। इसलिए आज हम आपसे फिर से इन बातों को दोहारा रहे हैं जिसके जरिये आपके खाने का स्वाद दोगुना हो गया।
अब तक आप जो करेले बनाते आ रही थीं उसमें कड़वापन रह जाता था। लेकिन हर जिंदगी के करेले के कड़वेपन को दूर करने के टिप्स वाले आर्टिकल ने आपको करेला का कड़वापन आसान तरीके से दूर करना बताया था। जिसे यूज़ कर आपके करेले की सब्जी अच्छी और स्वादिष्ट बनी। इस कारण महिलाओं को यह आर्टिकल बहुत पसंद आया।
यह आर्टिकल काफी इनफोर्मेटिव था। इस आर्टिकल में बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर के बीच का अंतर बताया गया था। सामान्य तौर पर किसी को इन दोनों के बीच अंतर मालूम नहीं होता था। लेकिन इस आर्टिकल ने विस्तार से महिलाओं को बताया कि सोडा और पाउडर में क्या अंतर होता है। इसमें यह भी बताया गया कि दोनों को आप अलग-अलग जगह पर कहां यूज़ कर सकती हैं।
यह आर्टिकल भी सबको पसंद आया। अमूमन हर किसी के घर में शाम के आटे को फ्रीज में रखकर सुबह यूज़ किया जाता है। मेरे घर में भी यही होता है और मैं खुद जब से अकेले रह रही हूं तब से यह कर रही हूं। लेकिन ऐसा करना अपने स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने के समान है। इस आर्टिकल में बासी आटे के नुकसान ही बताए गए हैं जो महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद रहे। इस कारण यह सबको बहुत पसंद आया।
धनियापत्ती सब्जी में ऊपर से डालने से सब्जी का स्वाद दोगुना हो जाता है। लेकिन इसकी एक समस्या है कि यह तुरंत मुरझा जाता है। आपकी इसी समयस्या को समझते हुए हमने आपको फ्रिज के बिना धनिया पत्ती को फ्रेश रखने के तरीकों पर एक आर्टिकल लिखा था जो आपको काफी पंसद आया था। यह आर्टिकल काफी यूज़फुल रहा था और आप अभी भी इसे पढ़ रही हैं, यह जानकर अच्छा लगा।
आपको हमारे मानसून चाट भी बहुत पसंद आए थे। अभी तो फिलहाल मानसून खत्म होने वाला है लेकिन आपको पसंद आए थे इसलिए इसकी बात करनी तो बनती है। वैसे भी चाट तो आप ठंड भी बन सकती हैं। शायद इसलिए ही आप इसे आज भी पढ़ रही हैं। धन्यवाद आपके इतने सारे प्यार के लिए।
आने वाले साल में आप हमें ऐसे ही प्यार देते रहिए और हम आपके लिए ऐसी ही जरूरी जानकारी लेकर आते रहेंगे।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।