साल 2020 कोरोनावायरस के कारण स्वास्थ्य के लिए एक बहुत खराब साल रहा था और लोगों ने बाहर का खाना बिल्कुल बंद कर दिया था। लेकिन साल 2021 में कोरोनावायरस का असर थोड़ा कम हुआ और लोगों ने बाहर आना-जाना शुरू किया। लोगों ने तरह-तरह के फूड आइटम्स बनाए और खाए। साथ ही, लोगों ने सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किए, जिसमें से कुछ फूड्स सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड हुए। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे फूड ट्रेंड के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस साल यानि कि 2021 में ट्रेंड्स हुए, जिन्हें लोगों ने खूब पसंद किया।
हर्बल ड्रिंक्स
अगर आपसे पूछा जाए कि इस साल क्या सबसे ज्यादा ट्रेंड किया है, तो यकीनन हर्बल ड्रिंक्स का नाम लिस्ट में सबसे ऊपर आएगा। हमारे किचन से लेकर सेलेब्स के किचन तक न जाने कितने लोगों ने तरह-तरह की हर्बल ड्रिंक्स ट्राई की। लोगों ने अलग-अलग तरह की हर्बल ड्रिंक्स रेसिपी बनाई। लोगों ने सेहत के साथ-साथ डिफरेंट ड्रिंक्स का लुत्फ उठाया। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर भी इसके फोटो साझा किए। इंस्टाग्राम, फेसबुक, यूट्यूब सभी जगह हर्बल ड्रिंक्स नंबर 1 फूड ट्रेंड बन गई।
चिकन शवरमा रोल
कोई भी साल हो नॉनवेज हमेशा से ही ट्रेंड में रहता है। आपने कई तरह की नॉनवेज रेसिपी ट्राई की होंगी। लेकिन इस साल चिकन शवरमा रोल बहुत ही यूनिक टेस्ट वाला होता है और ये बहुत ही स्वादिष्ट डिश है। साल 2021 में लोगों ने चिकन शवरमा से बने रोल को काफी पसंद किया। किसी ने इसे दही की चटनी के साथ खाया किसी ने इसे सॉस के साथ खाना पसंद किया।
हथौड़ा केक
केक का ट्रेंड हमेशा रहता है क्योंकि केक हर सेलिब्रेशन का हिस्सा है। आपने चॉकलेट से लेकर वैनिला केक आदि खाए होंगे। लेकिन इस साल यानि 2021 में हैमर केक, हथौड़ा केक काफी ट्रेंड में रहा। लोगों ने आपने खास दिन चाहे वो किसी का बर्थडे हो या फिर किसी का बर्थडे सेलिब्रेशन लोगों ने हथौड़ा केक ऑर्डर किया। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर हथौड़ा केक को कट करते हुए कई वीडियो इंस्टाग्राम, फेसबुक, यूट्यूब साझा किए।
पास्ता
पास्ता एक ऐसा फूड आइटम है, जिसे कुछ ही मिनटों में बनाकर खाया जा सकता है। साथ ही, आपको पास्ते की कई तरह की वैरायटी आसानी से मिल जाएंगी, जिसे आप अपनी पसंद के हिसाब से बनाकर खा सकते हैं। लेकिन अगर हम बात साल 2021 में फूड ट्रेंड की बात करें, तो इस साल फेटी चीज पास्ता काफी ट्रेंड में रहा। हालांकि, इस साल पास्ता ने बहुत ही ज्यादा लोकप्रियता हासिल की। अलग-अलग तरह के कुक ने इसे अलग तरह से बनाया। इंस्टाग्राम पर अगर आप #pasta सर्च करेंगे तो आपको बहुत सारे विकल्प दिखने को मिल जाएंगे।
मास की कढ़ी
कढ़ी के दीवानों की कमी नहीं है इसलिए इसका ट्रेंड कभी खत्म नहीं होता है। ज्यादातर लोग इसे चावलों के साथ खाना पसंद करते हैं। लेकिन इस बार मास की कढ़ी की रेसिपी सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड हुई। इसे ज्यादातर नॉनवेज लवर और राजस्थानी लोगों ने पसंद की। आप इसे चिकन में भी बना सकती हैं।
चीज केक स्टिक
आपने चीज रोल खाया होगा लेकिन इस साल सबसे ज्यादा सोशल मीडिया पर चीज केक स्टिक की डिफरेंट रेसिपी शेयर हुई। आपको बता दें कि चीज केक एक ऐसी फूड डिश है, जिसे चीज और ब्रेड साथ मिलाकर बनाया जाता है। चॉकलेट चीज केक स्टिक का बहुत ही यूनिक टेस्ट है। साथ ही, आपको चीज और चॉकलेट का स्वाद थोड़ा अजीब जरूर लग सकता है, लेकिन ऐसा है नहीं। चॉकलेट चीज केक स्टिक बहुत ही स्वादिष्ट डिश है, जिसे 2021 में काफी लोकप्रिय कर दिया। हालांकि, ये सभी को अच्छी लगे ये जरूरी नहीं है।
इसे जरूर पढ़ें-Year Ender: साल 2021 में लोगों ने सबसे ज्यादा पसंद की ये रेसिपीज, आप भी जानिए
मखाना की सब्जी
मखाने का इस्तेमाल खीर या फिर कई तरह के स्नैक्स को बनाने के लिए किया जाता है। लेकिन साल 2021 में मखाना की सब्जी काफी ट्रेंड हुई। लोगों ने मखाने की सब्जी डिफरेंट तरीकों से बनाई। किसी ने मखाने की सूखी सब्जी बनाकर खाई किसी ने मखाने की तरी वाली सब्जी बनाकर खाई। सोशल मीडिया पर शेफ ने भी मखाने की सब्जी की रेसिपी साझा की। कई लोगों ने इसके फ्लेवर को और स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें काजू भी डाले।
बीन्स की सब्जी
इन फूड ट्रेंड्स के अलावा, बीन्स की सब्जी भी इस साल काफी ट्रेंड में रही। लोगों ने इस हेल्दी रेसिपी को अलग-अलग तरह से बनाकर अपने परिवार लोगों को खिलाया। अगर आपने अब तक ये रेसिपी ट्राई नहीं की है, तो एक बार जरूर करें।
बिरयानी
बिरयानी का ट्रेंड हर साल बना रहता है। इस साल भी लोगों ने जोमैटो और स्विगी पर ऑर्डर होने वाली सबसे लोकप्रिय डिश बिरयानीही रही है। बिरयानी की खासियत यही है कि इसे कई तरह से और कई फ्लेवर के साथ बनाया जा सकता है। वैसे तो लोग वेज बिरयानी को भी महत्व देते हैं, लेकिन असल बिरियानी तो नॉन वेज ही होती है।
इसे ज़रूर पढ़ें-Year Ender 2021 : इस साल बॉलीवुड के इन सेलिब्रिटीज ने लिए सात फेरे
तो आपने इनमें से कितनी रेसिपीज ट्राई कीं वो हमें हरजिंदगी के फेसबुक पेज पर बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik and google)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों