चावल एक बेहद ही वर्सेटाइल फूड इंग्रीडिएंट है, जिसे लोग कई अलग-अलग तरीकों से खाना पसंद करते हैं। कई बार सादा चावल बनाकर उसे अलग-अलग सब्जियों के साथ सर्व किया जाता है तो कभी जीरा राइस या लेमन राइस, आपके खाने के टेस्ट को बढ़ाता है। लेकिन अगर बात चावल से बनने वाली एक क्लासिक डिश की हो तो उसमें बिरयानी का नाम लिया जाता है। अपने खुशबू और रिच टेस्ट के कारण इसे सिर्फ इंडिया में ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में काफी पसंद किया जाता है। बिरयानी की एक खास बात यह है कि इसका स्वाद अलग-अलग देशों में ही नहीं, बल्कि भारत के अलग-अलग राज्यों में भी बदल जाता है। यहां तक कि खाना पकाने की तकनीक भी अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग होती है। जिसके कारण बिरयानी को अलग-अलग राज्यों में एक नया टेस्ट व फ्लेवर मिलता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको पूरे भारत की कुछ सबसे लोकप्रिय बिरयानी के बारे में बता रहे हैं। जिनके बारे में जानने के बाद आप एक बार तो इन्हें जरूर चखना चाहेंगी-
हैदराबादी बिरयानी
ऐसा माना जाता है कि बिरयानी हैदराबाद के निज़ाम की रसोई से उत्पन्न हुई है। हैदराबादी बिरयानी दो प्रकार की होती है - पक्की और कच्ची। पक्की हैदराबादी बिरयानी में बासमती चावल और मांस को अलग-अलग पकाना और फिर उन्हें एक साथ रखना शामिल है। जबकि कच्ची हैदराबादी बिरयानी कच्चे मैरिनेटिड मीट से बनाई जाती है, जिसे केसर, प्याज और सूखे मेवों के साथ बासमती चावल की परतों के बीच रखा जाता है, और फिर इसे धीमी गति से पकाया जाता है।
लखनवी बिरयानी
इसे अवधी बिरयानी के रूप में भी जाना जाता है। लखनवी बिरयानी को पकाने का अपना एक अलग स्टाइल है, जिसके कारण यह काफी फेमस है। स्पाइसेस मसालों से युक्त मीट को पहले थोड़ा अलग से पकाया जाता है। जब यह थोड़ा पक जाता है, फिर इसे और चावल दोनों को एक हांडी (गहरे तले वाले बर्तन) में एक साथ रखा जाता है और घंटों तक पकाया जाता है जब तक कि स्वाद गहराई से प्रवेश न कर जाए।
टिहरी बिरयानी
पारंपरिक बिरयानी मांस से बनाई जाती है, लेकिन टिहरी बिरयानी इसके बिना परोसी जाती है। किंवदंती है कि यह बिरयानी मुगल दरबार में शाकाहारी हिंदू मुनीमों के लिए बनाई गई थी, और तब से, यह उत्तर भारत क्षेत्र में शाकाहारियों के बीच लोकप्रिय व्यंजनों में से एक बन गया है। इस बिरयानी में आलू, गाजर, कई सब्जियां और कई तरह के मसाले होते हैं, जो स्वाद को दिलकश और दिलकश बनाते हैं।
कोलकाता बिरयानी
कोलकाता बिरयानी अवधी व्यंजनों से इंस्पायर्ड है। कोलकाता बिरयानी की खास बात यह है कि यह मसालों में काफी हल्की होती है। जायफल, इलायची, दालचीनी, जावित्री, गुलाब जल, केसर, और दही इस व्यंजन के स्वाद को नेक्स्ट लेवल पर ले जाते हैं। इसके अलावा, इस बिरयानी में आलू का मिश्रण भी इसे एक डिफरेंट टेस्ट देता है।
इसे ज़रूर पढ़ें-मिनियन क्लब से लेकर हॉगवर्ट्स तक, जानिए दिल्ली के शानदार Themed कैफेज के बारे में
मालाबार बिरयानी
मालाबार बिरयानी दक्षिण भारत में केरल की एक पॉपुलर डिश है। इसे चिकन विंग्स, उबले हुए चावल, हल्दी, हल्के मसालों के साथ पकाया जाता है और इसे भुने हुए सूखे मेवों से खूबसूरती से सजाया जाता है। मुंह में पानी लाने वाली और स्वादिष्ट यह केरला स्टाइल बिरयानीसे आपका पेट भले ही भर जाए, लेकिन मन नहीं भरेगा।
बॉम्बे बिरयानी
यह टेस्टी बिरयानी आमतौर पर मुंबई में मुस्लिम समुदाय द्वारा तैयार की जाती है। केवड़ा के साथ विभिन्न मसालों, मांस और चावल का एक कॉम्बिनेशन बेहद ही डिलिशियस होता है। साथ ही, इसमें बिरयानी की अन्य किस्मों की तुलना में अधिक तेल और तले हुए प्याज होते हैं। रायता या सलाद के साथ परोसा जाने वाला यह व्यंजन मुंबई के अधिकांश नॉन-वेज फैमिलीजका एक क्लासिक संडे फूड है।
इसे ज़रूर पढ़ें-जैसलमेर के इन फेमस फूड के बारे में जानकर आ जाएगा आपके मुंह में पानी
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit- Food website And Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों