
Google Gemini पर बारिश में साड़ी वाली फोटो बनाने के लिए प्रोम्पट महिलाओं को बहुत ज्यादा पसंद आ रहे हैं। भीगते हुए बालों के साथ हाथों में छाता पकड़े प्रोम्पट वाली फोटो आपने कई सोशल मीडिया पर वायरल देखी होगी। जेमिनी जैसे फोटो एडिटिंग ऐप के आने के बाद अब आपको क्रिएटिव शूट के लिए प्रोफेशनल कैमरा या लोकेशन की जरूरत नहीं होती। आप अपनी किसी भी फोटो को जेमिनी से अपनी पसंद की साड़ी वाली फोटो में बना सकती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे रेट्रो स्टाइल प्रोम्पट के बारे में बताएंगे, जिससे आप एक से एक तस्वीरें पोस्ट करने के लिए बना सकती हैं।
मेरी दी हुई फोटो को और उसी चेहरे और हाव-भाव के साथ एक नई तस्वीर तैयार करें। तस्वीर में मुझे पहाड़ों के बीच हो रही बारिश में खड़ा दिखाएं। मेरे कपड़ों को बदलकर मुझे एक खूबसूरत साड़ी पहनाएं, जो बारिश में हल्की-हल्की भीगी हुई और लहराती हुई दिखे। मेरा पोज रोमांटिक रखें, जिसमें मेरे बाल हवा में उड़ते हुए नजर आएं और मेरे चेहरे पर हल्की सी मुस्कान हो। बैकग्राउंड में ऊंचे-ऊंचे पहाड़ हों, जिन पर हल्का कोहरा छाया हो और आसपास गिरती हुई बारिश की बूंदें साफ दिखाई दें। पूरी तस्वीर में हल्की, मुलायम और फिल्मी रोशनी रखें, जिससे फोटो देखने में एकदम सपनों जैसी और आकर्षक लगे। तस्वीर को बहुत साफ, प्राकृतिक और असली जैसा बनाएं, ताकि ऐसा लगे कि यह फोटो किसी असली जगह पर खींची गई है।

मेरी दी हुई फोटो से उसी चेहरे और हाव-भाव के साथ एक नई तस्वीर तैयार करें। तस्वीर में मुझे एक पारंपरिक साड़ी में दिखाएं, जो बारिश में हल्की-हल्की भीगी हुई हो लेकिन फिर भी बहुत सुंदर लगे। मेरा पोज इस तरह रखें कि मैं मंदिर की सीढ़ियों पर खड़ी या धीरे-धीरे चलते हुए नजर आऊं, जिससे एक शांति और भक्ति का भाव दिखाई दे। बैकग्राउंड में एक मंदिर का दृश्य हो, जहां हल्की बारिश हो रही हो और आसपास हल्का कोहरा (धुंध) फैला हुआ हो। मंदिर की सीढ़ियां और वातावरण साफ और आध्यात्मिक महसूस हो। तस्वीर को बहुत साफ, प्राकृतिक और असली जैसा बनाएं, ताकि ऐसा लगे कि यह किसी असली मंदिर में बारिश के समय खींची गई है।

मेरी दी हुई फोट से एक नई तस्वीर तैयार करें। तस्वीर में मेरे कपड़ों को बदलकर मुझे एक खूबसूरत साड़ी पहनाएं, जो बारिश में हल्की-हल्की भीगी हुई और लहराती हुई नजर आए। मेरा पोज इस तरह रखें कि मैं सड़क पर चलते हुए दिखाई दूं, और साड़ी का पल्लू हवा में हल्का-हल्का उड़ता हुआ दिखे, जिससे एक रोमांटिक और फिल्मी एहसास आए। लोकेशन को बारिश वाली सड़क में बदलें, जहां सड़क गीली हो और उस पर स्ट्रीट लाइट्स की रोशनी का रिफ्लेक्शन साफ दिखाई दे। आसपास हल्की बारिश हो रही हो और पूरा माहौल सिनेमैटिक लगे। पूरी तस्वीर में 90 के दशक वाली बॉलीवुड बारिश का मूड हो, जिसमें हल्की पीली रोशनी, नर्म माहौल और पुरानी फिल्मों जैसा रोमांटिक एहसास नजर आए।

मेरी दी हुई फोटो से तस्वीर को रोमांटिक पुराने दौर की बारिश वाली लुक में बदलें। मेरे कपड़ों को इस तरह दिखाएं कि साड़ी हल्की-हल्की भीगी हुई लगे और बहुत आकर्षक दिखाई दे। बालों से पानी की बूंदें टपकती हुई नजर आएं, जिससे बारिश का एहसास और गहरा हो। तस्वीर में हल्का सॉफ्ट फोकस रखें, जिससे पूरा लुक नर्म और फिल्मी लगे। रंगों को थोड़ा गर्म टोन में रखें, ताकि फोटो में एक सुकून भरा और पुरानी फिल्मों जैसा एहसास आए। रोशनी में हल्का ग्लो इफेक्ट जोड़ें और बैकग्राउंड को धुंधला और सपनों जैसा रखें, फोकस मेरे ऊपर ही बना रहे। मेरा पोज नैचुरल और ग्रेसफुल रखें, ताकि तस्वीर बनावटी न लगे और एकदम असली और भावनात्मक महसूस हो।

image credit- gemini
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।