Sat Apr 18, 2026 | Updated 12:30 PM IST
Easy ways to remove bitterness from bitter gourd

Kitchen Hacks: करेला देख अब नहीं बनेगा मुंह, कड़वाहट हटाने के लिए अपनाएं ये देसी तरीके

खाने में अगर करेले की सब्जी बन जाए, तो न केवल बच्चे बल्कि बड़े भी मुंह बनाते लगते हैं। अगर आप भी करेले की कड़वाहट से परेशान हैं, तो अपनाएं ये आसान देसी तरीके।
Editorial
Updated:- 2026-04-16, 14:19 IST

Easy Ways To Remove Bitterness From Bitter Gourd: करेला अपनी कड़वाहट के कारण अक्सर बच्चों और बड़ों की नापसंद बना रहता है, लेकिन इसके गुणों और फायदों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। मधुमेह से लेकर त्वचा संबंधी समस्याओं तक करेला फायदेमंद होता है। बहुत से लोग इसकी कड़वाहट के डर से इसे बहुत कम बनाते हैं, लेकिन अगर इसके तीखेपन को हटा दिया जाए, तो इसे न केवल बड़े बल्कि बच्चे भी बड़े चाव से खा लेंगे। अगर आप भी कड़वाहट की वजह से इसे बनाते से पीछे हटती हैं, तो कुछ देसी तरीके अपनाकर आप इसकी कड़वाहट को पूरी तरह खत्म कर सकते हैं। आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं।

नमक से दूर करें करेले की कड़वाहट

kitchen hacks

करेले में मौजूद तीखेपन को दूर करने के लिए आप नमक का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह बहुत पुराना और असरदार तरीका है। करेले को अपनी पसंद के आकार में काट लें और उन पर अच्छी तरह नमक छिड़क कर 30 मिनट के लिए छोड़ दें। नमक के संपर्क में आते ही करेला अपना कड़वा रस छोड़ देता है। इसके बाद टुकड़ों को हथेलियों से निचोड़ें और साफ पानी से दो-तीन बार धो लें।

इसे भी पढ़ें- इन 2 तरीकों से बनाया जा सकता है करेले का जूस, नहीं रहेगा कड़वाहट का नामों निशान

छिलका निकालकर हटाएं तीखापन

home remedies to remove the bitterness of bitter gourd

करेले की बाहरी खुरदरी त्वचा में सबसे अधिक कड़वाहट होती है। यदि आप बहुत अधिक कड़वा खाना पसंद नहीं करते, तो पिलर या चाकू की मदद से इसकी ऊपरी परत को हल्का सा छील लें। इसके साथ ही करेले के सख्त बीजों को निकाल देना भी स्वाद को बेहतर बनाता है।

दही या छाछ से हटाएं करेले का तीखापन

अगर आपको बिल्कुल भी करेले का तीखापन नहीं चाहिए, तो आप दही या छाछ का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए कटे हुए करेलों को आधे घंटे के लिए दही या छाछ में भिगोकर रख दें। दही की खटास करेले के कड़वेपन को सोख लेती है। पकाने से पहले इन्हें पानी से धोना न भूलें।

नींबू रस का करें इस्तेमाल

lemon-juice-cleaning-hacks (1)

करेले की कड़वाहट हटाने के लिए इन्हें अपने मनपसंद आकार में छीलकर काट लें। इसके बाद पानी में 1-2 नींबू का रस डालें और करेले को डुबोकर रख दें। खटास कड़वाहट को बैलेंस करने का काम करती है।

इसे भी पढ़ें- धूप में सूखे हुए करेले का इस तरह इस्तेमाल आपने कभी नहीं किया होगा

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।