herzindagi
non veg foods of south india

ये साउथ इंडियन स्पेशल नॉनवेज डिशेज, करेंगे सभी पसंद

चलिए आज इस लेख में कुछ बेहतरीन साउथ इंडियन नॉनवेज डिशेज के बारे में जानते हैं।
Editorial
Updated:- 2021-10-06, 16:48 IST

साउथ इंडियन फूड्स भारत के लोकप्रिय व्यंजनों में से एक है। जिस तरह से दक्षिण भारतीय शाकाहारी व्यंजन समूचे भारत में फेमस है, ठीक उसी तरह से कुछ मांसाहारी व्यंजन भी फेमस है। आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु और केरल के साथ-साथ भारत के अन्य राज्यों में भी इन्हें खूब पसंद किया जाता है। वैसे हैदराबाद बिरयानी के बार में तो हर कोई जनता है लेकिन, आज इस लेख में हम आपको इसके अलावा कुछ ऐसे दक्षिण भारतीय नॉनवेज फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप भी एक बार ज़रूर चखना चाहेंगे, तो आइए जानते हैं।

मछली मोली

famous non veg foods of south india inside

जब भी साउथ इंडिया के विशिष्ट व्यंजनों की बात होती है तो मछली मोली का भी नाम ज़रूर लिया जाता है। मछली मोली को नारियल, सूखी मछली आदि पारंपरिक चीजों को शामिल करके बनाई जाती है, पूरी तरह से मसालेदार स्वाद के लिए यह रेसिपी जानी जाती है। कई लोग इसमें नारियल मिल्क का भी इस्तेमाल करते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कई लोग मछली मोली को कुदम्पुली के नाम से भी जानते हैं। इसे मुख्य रूप से केरल में पसंद किया जाता है।

इसे भी पढ़ें:डोसे के साथ इन 3 अलग तरह की चटनियों का लें स्वाद

कोरी गस्सी

famous non veg foods of south india inside

साउथ इंडिया के प्रसिद्ध नॉववेज डिश में शामिल कोरी गस्सी चावल के साथ खाने का एक अलग ही मज़ा है। इसे बनाने के लिए चिकन के पीस को मिर्च, लहसुन-अदरक पेस्ट, काली मिर्च और हल्दी आदि मसालों के साथ पकाया जाता है। इसकी सुगंध कुछ ऐसी होती है कि नॉन वेजिटेरियन लवर्स इसे टेस्ट करने पर मजबूर हो सकते हैं।

झींगा करी

famous non veg foods of south india inside

अगर आप दक्षिण भारत में घूमने के लिए जा रहे हैं और आप नॉन-वेजिटेरियन हैं तो झींगा करी का स्वाद चखे बिना आपकी यात्रा अधूरी हो सकती है। झींगा को नमक, हल्दी, काली मिर्च, आदि कई चीजों को मिलाकर फ्राई की जाती और फिर नारियल से तैयार करी में इसे डालकर तैयार किया जाता है और ऊपर से करी पत्ते डालकर सर्व किया जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तेलंगाना, तमिलनाडु और केरल राज्यों में इसे सिग्नेचर डिश भी कहा जाता है।

इसे भी पढ़ें:उड़द की दाल से आप भी बनाएं ये 3 शानदार रेसिपीज

KNOW famous non veg foods of south india inside

मछली मोली, झींगा करी और कोरी गस्सी के अलावा ऐसे और कई नॉनवेज फूड्स हैं, जिन्हें साउथ इण्डिया में खूब पसंद किया जाता है। हैदराबादी बिरयानी के साथ-साथ चेपा पुलुसु और मछली फ्राई को भी मुख्य रूप से पसंद किया जाता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@whiskaffair.com,pepperdelight.com)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।