डोसा एक ऐसी साउथ इंडियन फूड है, जिसे सिर्फ दक्षिण भारत में ही नहीं, बल्कि देश के अन्य भागों में भी बेहद चाव से खाया जाता है। पेपर डोसे से लेकर मसाला डोसा तक डोसे की कई वैरायटीज मिलती हैं। डोसे का स्वाद तब और भी अधिक बढ़ जाता है, जब इसके साथ सांभर व चटनी को खाया जाता है।
आमतौर पर डोसे के साथ नारियल की चटनी तो हर बार सर्व की जाती है। लेकिन यह जरूरी नहीं है कि हर बार केवल नारियल की चटनी को ही बनाया व खाया जाए। ऐसी भी अन्य कई तरह की चटनियां हैं, जो डोसे के साथ बेहद अच्छी लगती हैं और इसलिए अब आप एक अलग तरह से डोसे का स्वाद लेना चाहती हैं तो चटनी के साथ थोड़ा एक्सपेरिमेंटल हो सकती हैं।
यह सच है कि डोसे के साथ आम हरी चटनी को नहीं बनाया जा सकता है। लेकिन फिर भी आपके पास चटनियों की रेसिपी की कोई कमी नहीं है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको डोसे के साथ कुछ डिफरेंट टाइप्स की चटनियां बनाने के कुछ बेहतरीन आइडियाज शेयर कर रहे हैं, जो यकीनन आपको भी बेहद डिलीशियस लगेंगे-
अगर आपको लहसुन खाना काफी पसंद है तो ऐसे में आप डोसे के साथ लहसुन की चटनी (10 मिनट में बनाएं राजस्थानी लहसुन की चटनी) बनाकर सर्व कर सकती हैं। इसे बनाना बेहद ही आसान है।
इसे भी पढ़ें :मसूर की दाल से आप भी बनाएं ये 3 शानदार रेसिपीज
अगर आप डोसे के साथ एक अलग तरह की चटनी को सर्व करना चाहती हैं तो ऐसे में तुलसी की मदद से चटनी बनाई जा सकती है। इसमें आप कई अन्य सामग्री को मिलाकर एक टेस्टी चटनी बना लें।
इसे भी पढ़ें :पालक से लेकर दाल की मदद से बनाएं यह डिलिशियस ढोकला
अगर आपको आम खाना पसंद है तो आप नारियल की चटनी में भी आम को शामिल करके उसे एक न्यू टेस्ट दे सकती हैं और उसे डोसे के साथ सर्व कर सकती हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik, Pinterest
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।