herzindagi
japanese foods apart from sushi in hindi

Sushi के अलावा भी जापान के ये फूड्स हैं फेमस

<span style="font-size: 10px;">आज हम आपको इस लेख में जापान की उन डिशेज के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें आपक जरूर ट्राई करना चाहिए।</span>
Editorial
Updated:- 2022-12-01, 16:41 IST

हमारे देश में अन्य राज्यों के साथ-साथ दूसरे देशों का खाना भी बहुत फेमस है जैसे कोरियाई और जैपनीज। आपने जापान की सुशी तो खाई ही होगी लेकिन जापान की केवल सुशी ही दुनियाभर में फेमस नहीं है बल्कि और भी कई डिशेज हैं जिन्हें लोग खाना पसंद करते हैं। आज हम आपको सुशी के अलावा पसंद की जाने वाली जापानी डिशेज के बारे में भी बताने वाले हैं। आइए जानते हैं कौन-सी हैं ये डिशेज।

ओकीनोमियाकी(Okinomiyaki)

okinomiyaki dish

अगर आप किसी जैपनीज रेस्टोरेंट में जाते हैं तो इस डिश को जरूर खाएं। यह एक वेजिटेरियन डिश है जिसे शेफ आपके सामने बनाते हैं और इन्हें देखने में बहुत मजा आता है। यह पैनकेक की तरह होता है जिसमें राइस ब्राउन सॉस, म्योनीज और सूखे बोनिटो फ्लेक्स भी शामिल होते हैं। जरूरी नहीं है कि इन्हें खाने के लिए जापान ही जाया जाए, आपको यह किसी अच्छे जापानी रेस्टोरेंट में भी मिल जाएगा।

इसे जरूर पढ़ें-Restaurant hacks: रेस्टोरेंट में कम पैसे में चाहिए ज्यादा फायदा तो अजमाएं ये 7 टिप्स

कात्सु करी(Katsu Curry)

katsu curry

जापान की कात्सु करी को कुछ मिक्स सब्जियों और मीट के साथ बनाया जाता है। यह एओ ऐसी डिश है जिसे आप बार-बार खाना पसंद करेंगे(जानें मैंगो सुशी की रेसिपी)। कात्सु करी दो तरह की होती है एक तो करी उड़ोन और दूसरी करी ब्रेड। इस करी में मिलाया जाने वाले सॉस को टोंकात्सुभी कहा जाता है। इसे सब्जियों, मीट, चावल और करी के साथ परोसा जाता है।

ग्योज़ा(Gyoza)

यह जापान के मोमोस हैं जिन्हें ग्योज़ा कहा जाता है। यह आपको जापान के बड़े-बड़े रेस्टोरेंट में भी मिल जाएगा और छोटे स्टॉल्स में भी। इसके अंदर चिकन(ऐसे बनाएं हेल्दी चिकन मोमोज), पोर्क, सब्जी और सोयाबीन भरी जाती है और इसे स्टीम, बॉईल और फ्राई करके परोसा जाता है।

मेलन पैन(Melon Pan)

melonpan

खाने में कुछ मीठा न हो तो हमें मजा नहीं आता है। इसलिए आप जापान के मेलन पैन को जरूर ट्राई करें। इसे स्वीट बन भी कहा जाता है यह खाने में बहुत ही टेस्टी होता है। दिखने में यह आपको कुकीज(बच्चों के लिए ऐसे बनाएं स्वादिष्ट कुकीज) जैसा लगता है। आप इसे अपने आसपास के किसी अच्छे जापानी रेस्टोरेंट से भी खा सकती हैं। अगर आपको जापानी खाना खाने का मौका मिले तो इस डिजर्ट को ट्राई करना न भूलें।

इसे जरूर पढ़ें-क्या आपके लिए भी पुलाव और बिरयानी एक है? तो जान लें इन दोनों के बीच का difference

आपने इनमें से कौन-सी डिश खाई है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हम इसी तरह नए-नए लेख आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- freepik, wikipedia

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।