हमेशा अलग-अलग वेराइटी की रेसिपीज ट्राई करने से खाने के लिए एक्साइटमेंट बरकरार रहता है। आज International Sushi Day है। इस खास मौके पर हम आपके लिए 'रेसिपी ऑफ़ द डे' में 'मैंगो सुशी' की रेसिपी लेकर आए हैं। आपको ये बता दे कि यह एक जापानी डिश है जो तकरीबन दुनिया के हर कोने में मिलती है। लगभग हर बड़े रेस्तरां और होटल के मेन्यू में आपको ये डिश मिल जाएगी। मैंगो सुशी बनाने में उबले हुए चावल, green grapes, strawberry और मैंगो का इस्तेमाल किया जाता है। ये वेज और नॉनवेज दोनों ही वेराइटी में बनाई जाती है। आज हम आपको वेजीटेरियन सुशी यानि मैंगो सुशी बनाना सिखाएंगे। इसे बनाने का तरीका जानकर आप भी आसानी से घर पर मैंगो सुशी बना सकती हैं। इसे आप किसी किटी पार्टी, पिकनिक या जन्मदिन जैसे अवसर पर भी बना सकती हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका-
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
इस आसान विधि की सहायता से आप ही बना सकती है स्वादिष्ट जापानी डिश मैंगो सुशी।
स्वादिष्ट मैंगो सुशी बनाने के लिए सबसे पहले आप एक पैन में दूध, चीनी और चावल को अच्छे से पकाएं। इसे लगातार चलाते रहें ताकि इसमें कोई गांठ ना पड़ें।
लगभग 5 से 6 मिनट गाढ़ा पकने के बाद इसे कुछ देर ठंडा होने के लिए अलग रख दीजिए।
अब आप पके हुए आम को छील कर पतले स्ट्रिप्स में काट लीजिए। इसी तरह अंगूर और स्ट्रॉबेरी को भी स्लाइस में काट लीजिए।
इसके बाद आम के स्ट्रिप्स की एक परत बिछाएं, इसे इस तरह से फैलाएं की इसके ऊपर से चावल के बैटर,अंगूर और स्ट्रॉबेरी की स्लाइस को डालकर एक छोटा सा रोल बनाया जा सके।
सामग्री को लगा देने के बाद इसे अच्छी तरह से रोल करिये और आखिर में थोड़ा सा पानी लगाकर इसके किनारे को चिपका दीजिए।
अब इस रोल को 3 से 4 मिनट ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दीजिए।
4 मिनट बाद इसे किसी प्लेट में निकाल कर सर्व करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।