herzindagi
unknown facts of  rajsthan main

राजस्थान के कुछ अनोखे टूरिस्ट प्लेस जिनसे आप अभी तक हैं अंजान

राजस्थान की उन चीज़ों के बारे में आज हम आपको बताएंगे जिनसे आप अभी तक अंजान थीं। तो देर किस बात की आइए जानें। 
Editorial
Updated:- 2020-01-20, 14:25 IST

राजस्थान- भारत के उन राज्यों में से एक है, जो देश दूर के सभी टूरिस्ट का मन मोह लेता है। यहाँ के कण-कण में आज भी राजपुताना झलक दिखाई पड़ती है राजस्थान एक ऐसा नाम, जिससे कोई विदेशी भी अंजान नहीं है। राजस्थान के रेगिस्तान, कठपुतली डांस और विशाल किलों का नज़ारा लोगों को रोमांचित कर देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि, महलों और किलों से परे यहाँ के कुछ गाँव और शहरों  की अनोखी कहानिया हैं, जो राजस्थान के एक नए रूप का दीदार कराती हैं। आज हम आपको राजस्थान की उन चीज़ों के बारे में बातएंगे जिनसे आप अभी तक अंजान थे। आइयें जानते हैं, अपने रंगीले राजस्थान के अनोखे अंदाज़ के बारे में –

इसे जरूर पढ़ें: गुजरात में इन 5 हनीमून डेस्टिनेशन्स की सैर पर जरूर जाएं

राजस्थान की हॉट एयर बैलून राइड

hot air balloon rideinside

हालाकि हॉट बैलून राइड आज के समय में कोई स्पेशल चीज़ नहीं है, लेकिन इसमें बैठ पिंक सिटी के टॉप व्यू का नज़ारा आपको बिल्कुल नया अनुभव देगा। हवा में उड़ते हुए लगभग 400 फ़ीट की ऊचाई  से आमेर के किले का नज़ारा बेहद खूबसूरत लगता है।  इस राइड को करने में तकरीबन 1 घंटे का समय लगता है ,जो आपको एकदम अडवेंचरस फील देता है। तो इस बार राजस्थान जाए तो हॉट एयर बैलून में बैठना न भूले।

लाल मास का लज़ीज़ स्वाद

red mass inside

वैसे तो यहां का खाना दुनिया भर में फेमस है। फिर चाहे दाल बाटी चूरमा हो या गट्टे की सब्जी सबका अपना अलग अंदाज़ है, लेकिन अगर आप नॉन वेजिटेरियन हैं तो - 'लाल मास' डिश का लुफ्त जरूर उठाये। यह राजस्थान की स्पेशल डिश है, जो यहां आने वाले विदेशी टूरिस्ट को खूब मन भाती है।

रहस्यमयी कुलधारा गांव

kuldhara village inside

जैसलमेर का एक छोटा गांव कुलधारा आज भी रहस्य से भरा पड़ा है। कहा जाता है कि एक रात गाव के हज़ारों लोग अचानक गायब हो गए। कैसे और क्या हुआ आज तक कोई नहीं जानता। अगर आप कुछ थ्रिलिंग एक्सपीरियंस करना चाहते हैं तो यहां जरूर जाए, लेकिन शाम को दिन ढलने से पहले आपको यहा से वापिस लौटना होगा।

कैंपिंग इन डेज़र्ट

Camps in Rajasthan inside

अगर आप राजस्थान गए हैं तो आपने रेगिस्तान तो जरूर देखे होंगे, लेकिन बार कुछ नया फील करने के लिए डेजर्ट में एक रात कैंप में बिताये।  तारों से भरे, खुले नीले आसमान के नीचे एक रात का स्टे आपको रेगिस्तान का एक नया अनुभव देगा जिसका मज़ा आपने अब से पहले कभी नहीं लिया होगा। केरल के इन 4 खूबसूरत डेस्टिनेशन्स पर जरूर घूमने जाएं

 

बुलेट बाबा श्राइन

Bullet James Harvey inside

यह सुनने में थोड़ा अटपटा जरूर है लेकिन सच है यही है जोधपुर में मौजूद, यह जगह बुलेट बाबा के नाम से फेमस है जहां पर बाइक की पूजा होती है। माना जाता है कि 1991 में, यहां पर ओम सिंह राठौर नाम के आदमी का एक्सीडेंट हो गया था जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। एक्सीडेंट वाली बाइक को कई बार पुलिस स्टेशन ले जाया गया, लेकिन वह बाइक हर बार रहस्यमयी रूप से वापिस एक्सीडेंट वाली जगह पहुंच जाती। जिसके बाद पुलिस ने इसको ले जाने का विचार बदल दिया और उसी जगह पर इसको भगवान की तरह पूजा जाने लगा! 

इसे जरूर पढ़ें: आंध्र प्रदेश के इन 5 खूबसूरत और adventurous डेस्टिनेशन्स पर जरूर घूमने जाएं

 

ओसिआन के मंदिर

Osian inside

जोधपुर में मौजूद ओसिआन के मंदिर राजस्थानी कला और संस्कृति के परफेक्ट मेल है। यह मंदिर खजुराहो ऑफ़ जयपुर  के नाम से भी जान जाता है जिसमे काली माता के अलावा हिन्दुओं के अनेक भगवानों के मंदिर मौजूद हैं। 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।