राजस्थान की खूबसूरती और संस्कृति अपने अंदर समेटे जैसलमेर वाकई बेहद शानदार जगह है। भले ही ये गर्म रेगिस्तान मौसम के मामले में आपको थोड़ा परेशान कर दे, लेकिन इसकी खूबसूरती कई देसी और विदेशी टूरिस्ट को अपनी ओर आकर्षित करती है। यहां के महल, यहां का रेगिस्तान, एडवेंचर स्पोर्ट, ऊंठ की सवारी सब कुछ एक अलग एक्सपीरियंस देगा और आप यहां कई यादें समेट कर जा सकती हैं।
अगर आप जैसलमेर घूमने जा रही हैं तो हो सकता है कि आपको यहां की खास चीज़ों के बारे में न पता हो। जैसलमेर ट्रिप पर जाने वाले हर व्यक्ति को ये 5 खासियत जरूर पता होनी चाहिए। ये सभी चीज़ें जैसलमेर को बनाती हैं बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन।
1. गोल्डन फोर्ट (स्वर्ण महल) में घूमने और रहने का आनंद-
जैसलमेर का सबसे अच्छा एक्सपीरियंस है गोल्डन फोर्ट यानी यहां टूरिस्ट सिर्फ एक टूर ले सकते हैं या फिर रात भी रुक सकते हैं। इसके लिए आपको पहले से बुकिंग करवानी होगी और फोर्ट के अंदर रहने का एक्सपीरियंस लोगों का बदलता रहता है। ऐसा इसलिए क्योंकि फोर्ट के अंदर मौजूद होटलों की कीमत इवेंट के हिसाब से बदल जाती है। आपको बुकिंग पहले इसलिए करवानी होगी क्योंकि एक बार में यहां सिर्फ 300 लोग रह सकते हैं और ये जल्दी बुक हो जाता है।
क्या है बजट-
अगर सिर्फ फोर्ट घूमना है तो उसके लिए 50 रुपए का टिकट होगा और अगर रात में रुकना है तो अपने बजट के हिसाब से होटल बुकिंग करवानी होगी। टूरिस्ट के लिए इसके खुलने का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक है।
इसे जरूर पढ़ें- Ambani Family: जेठानी श्लोका मेहता और देवरानी राधिका मर्चेंट के बीच जानें कैसे हैं रिश्ते
2. रेगिस्तान में कैम्पिंग-
अगर जैसलमेर जा रहे हैं तो यकीनन एक रात तो आपको रेगिस्तान में कैम्पिंग करनी ही होगी। रेगिस्तान जैसलमेर शहर से सिर्फ 40 किलोमीटर दूर है। यहां कई लग्जरी और मीडियम रेंज कैम्प मौजूद हैं। चांदनी रात में सितारों को देखते हुए रेगिस्तान में कैम्पिंग करने का मज़ा ही कुछ और होगा। इसे भी आपको पहले से बुक करवाना पड़ेगा।
क्या है बजट-
यहां अगर आप मीडियम रेंज कैम्प लेते हैं तो 1300 रुपए प्रति व्यक्ति के दाम पर ये बुक हो जाएगा।
3. माखनिया लस्सी और घोटू लड्डू -
अब राजस्थान में हैं तो यहां के लोकल खाने का स्वाद भी चखना होगा। तो स्थानीय खाने के साथ-साथ आपके लिए ये जरूरी हो जाएगा कि जैसलमेर की खासियत माखनिया लस्सी और घोटू लड्डू जरूर चखे जाएं। लस्सी जिसमें मेवा-मिष्ठान डले हुए हों और काफी गाढ़ी हो वो वैसे भी अच्छी लगती है। उसके साथ घोटू लड्डू एक और खासियत है जैसलमेर की जिसका स्वाद चखना जरूरी हो जाएगा। किसी भी स्थानीय व्यक्ति से पूछें कि ये लड्डू कहां मिलेंगे तो आपको सही दुकान बता दी जाएगी।
4. रेगिस्तान में पैरासेलिंग-
अगर आप एडवेंचर स्पोर्ट्स की शौकीन हैं या फिर आपके घर में कोई शौकीन है तो पैरासेलिंग का मज़ा रेगिस्तान में लिया जा सकता है। सुनहरी रेत के ऊपर उड़ने का मज़ा ही कुछ और होगा। एडवेंचर ट्रिप प्लान की जा सकती है और ऐसे में पूरे शहर और रेगिस्तान का व्यू दिखेगा। ये आपकी ट्रिप को और यादगार बना देगा।
क्या है बजट-
प्रति व्यक्ति 750 रुपए खर्च हो सकते हैं। हालांकि, ये टूरिस्ट सीजन में थोड़ा ज्यादा हो जाता है।
इसे जरूर पढ़ें- MDH मसाले को सांभर का स्वाद बढ़ाने के लिए करती हैं इस्तेमाल तो सावधान हो जाएं
5. गड़ीसर तालाब में बोटिंग-
भले ही ये रेगिस्तान है लेकिन यहां भी नाव की सवारी का लुत्फ लिया जा सकता है। ये सुबह 7 से शाम के 7 बजे तक होता है और आपको यहां मज़ा काफी आएगा। यहां मोटरबोट से लेकर शांत नौका सवारी तक सब मिलेगा और इसकी खूबसूरती तो देखते ही बनती है। अपना कैमरा साथ ले जाना न भूलिएगा क्योंकि ये तालाब और इसके आस-पास की बिल्डिंग और महल का नजारा कुछ अनोखा सा है।
क्या है बजट-
2 सीटर बोट का 100 रुपए और 4 सीटर का 200 रुपए। अगर नाविक के साथ नाव चाहिए तो 300 रुपए लगते हैं।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों