Tue Apr 14, 2026 | Updated 07:59 AM IST
tips to soak extra oil from gravy

सब्‍जी में तेल हो गया है ज्‍यादा, तो ये एक ट्र‍िक मिनटों में सोख लेगा सारी चिकनाई

हम सभी को खाना बनाने का बहुत शौक हाेता है। हालांक‍ि, हर क‍िसी का खाना बनाने का तरीका अलग हाेता है। कई बार लोगों को श‍िकायत होती है क‍ि सब्‍जी बनाते समय तेल ज्‍यादा हो जाता है। ऐसे में हम आपको एक ऐसे ट्र‍िक के बारे में बताने जा रहे हैं ज‍िससे म‍िनटों में सारी च‍िकनाई गायब हो जाएगी।
Editorial
Updated:- 2026-04-13, 14:32 IST

हम इंडियंस को कुकिंग का बहुत शौक होता है। आए दिन हम कोई न कोई एक्सपेरिमेंट करते ही रहते हैं। चाहे किसी मेहमान को आना हो या खुद ही कुछ स्पेशल खाने का मन हो, हम कुछ न कुछ बनाते ही हैं। हालांकि, कई बार लोगों की शिकायत रहती है कि जब भी हम सब्जी बनाते हैं तो तेल ज्यादा हो जाता है। उस समय समझ नहीं आता है कि क्या करें, क्योंकि जब सब्जी में तेल ज्यादा हो जाता है तो इसे खाना भी नहीं अच्छा लगता है और सेहत को भी नुकसान पहुंचता है।

लेकिन अब आपको तेल वाली सब्जी नहीं खानी पड़ेगी। दरअसल, बीते दिनों मैंने एक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो देखा, जिसमें मुझे मालूम चला कि सब्जी में तेल ज्यादा होने पर आप कैसे इसे ठीक कर सकती हैं? आज हम आपको उसी तरीके के बारे में बता रहे हैं। आइए जानते हैं उस ट्रिक के बारे में -

tips to soak extra oil from gravy (1)

बर्फ का टुकड़ा करेगा काम

आपको बता दें कि बर्फ ठंडी होती है और तेल जल्दी ठंडा होकर उसके पास चिपकने लगता है। इसी वजह से ये ट्रिक काम करती है। इसे इस्तेमाल करना भी बहुत आसान है।

यह भी पढ़ें- Leftover Rice Recipe: बचे हुए चावल से बनाएं क्रिस्पी चूरा, बाजार की नमकीन भी इसके आगे लगेगी फीकी

कैसे करें इस्तेमाल?

  • सबसे पहले सब्जी को थोड़ा सा ठंडा होने दें
  • अब एक बर्फ का टुकड़ा लें
  • इसे चम्मच में पकड़ लें या किसी साफ कपड़े में लपेट लें
  • इसके बाद इसे सब्जी के ऊपर से घुमाएं
  • अब आप देखेंगी कि तेल बर्फ के पास जमा होने लगेगा
  • अब उस तेल को चम्मच से हटा लें
  • इससे कुछ ही मिनटों में एक्स्ट्रा तेल कम हो जाएगा

यह भी पढ़ें- गर्मी में मेहमानों के ल‍िए 5 मिनट में तैयार करें रेस्टोरेंट स्टाइल दो तरह के Summer Mojito, आसान है रेस‍िपी

 

tips to soak extra oil from gravy (2)

ये टिप्स भी आएंगे काम

अगर बर्फ नहीं है तो ऊपर जमे तेल को चम्मच से धीरे-धीरे निकाल सकती हैं। चाहें तो टिश्यू पेपर से भी सब्जी में तेल को कम कर सकती हैं। बस ध्यान रखें कि बर्फ को सीधे सब्जी में न डालें, वरना पानी मिल सकता है। ज्यादा देर तक बर्फ भी न रखें, नहीं तो सब्जी की ग्रेवी खराब हो जाएगी।

यह भी पढ़ें- Leftover Dal Recipe: रात की बची हुई दाल से बनाएं ये क्रिस्पी स्‍नैक्‍स, चाय का मजा हो जाएगा दोगुना

तो अगर आपके साथ भी ऐसी दिक्कत होती है कि सब्जी बनाते समय तेल ज्यादा हो जाता है तो आप बर्फ वाले टुकड़े का तरीका आजमा सकती हैं। इससे मिनटों में सारी चिकनाई गायब हो जाएगी।

यह भी पढ़ें- कम दूध में भी बनेगी होटल जैसी कड़क और मलाईदार चाय, बस चाय पत्ती के साथ डाल दें ये 1 चीज

साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- shutterstock/ai

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।