Fri Apr 3, 2026 | Updated 01:13 AM IST HZ Awards 2026
tips to check how much gas is left in cylinder

Gas Cylinder Hack: सिलेंडर में कितनी गैस बची है? हिलाने की जरूरत नहीं, इस एक ट्र‍िक से तुरंत लगाएं पता

इन द‍िनों भारत में LPG Gas की भारी क‍िल्‍लत देखने को म‍िल रही है। ऊपर से गैस स‍िलेंडर के ब‍िना क‍िसी का काम भी नहीं हो सकता है। ऐसे में ज‍िन लोगों के पास अभी सि‍लेंडर में गैस बची हुई है, वो स‍िलेंडर को ह‍िला-डुलाकर पता लगा रहे हैं क‍ि अभी ये क‍ितने द‍िन और चल सकता है? अगर आप भी ऐसे ही करती हैं तो हम आपको कुछ आसान से ट्र‍िक देने जा रहे हैं ज‍िससे आप म‍िनटों में पता लगा सकती हैं क‍ि अभी स‍िलेंडर में क‍ितनी गैस बाकी है।
Editorial
Updated:- 2026-04-02, 17:00 IST

इन दिनों भारत में LPG गैस की काफी किल्लत देखने को मिल रही है। ऐसे में कुछ जगहों पर लोगों को 400 तो कहीं पर 600 रुपये किलो में सिलेंडर मिल रहा है। इतनी महंगी गैस होने पर लोगों ने इंडक्शन का इस्तेमाल बढ़ा दिया है। हालांकि, अब इंडक्शन के रेट भी बढ़ा दिए गए हैं। इससे लोगों को कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग एक बार सिलेंडर में गैस भरवाकर ला रहे हैं तो कुछ ही दिनों में उसे हिला-हिलाकर चेक करने लगते हैं कि इसमें कितनी गैस बची है?

हमारे देश में सिलेंडर में गैस का पता करने के लिए ये सबसे पॉपुलर तरीका है, लेकिन सच कहूं तो ये तरीका कभी भी सही रिजल्ट नहीं देता है। कई बार लगता है कि गैस है, लेकिन कुछ ही देर में खत्म हो जाती है। ऐसे में हम आपको कुछ आसान तरीके बता रहे हैं जिससे आप पता लगा सकती हैं कि सिलेंडर में कितनी गैस बची है? आइए जानते हैं-

LPG Gas Cylinder (2)

गर्म पानी वाली ट्रिक

अगर आपको पता लगाना है कि सिलेंडर में कितनी गैस बची है तो आप गर्म पानी वाला तरीका अपना सकती हैं। इसके बारे में ज्यादातर लोगों को नहीं मालूम है। ये ट्रिक अपनाने के लिए सबसे पहले गैस चूल्हे को बंद कर दें। अब थोड़ा गर्म पानी लें। ध्यान रहे पानी उबलता हुआ नहीं होना चाहिए। अब इस पानी को सिलेंडर के ऊपर से नीचे की तरफ धीरे-धीरे डालें।

यह भी पढ़ें- LPG Gas Rule: बदल गया रसोई गैस का नियम, अब 35 दिन बाद ही मिलेगा दूसरा सिलेंडर; जानें नया अपडेट

इसके बाद दो मिनट तक रुकें। अब हाथ से सिलेंडर को छूकर देखें। जहां तक सिलेंडर गर्म लगे, समझिए वो जगह खाली हो चुकी है। वहीं जहां आपको ठंडक महसूस हो, समझ जाइए कि वहीं तक गैस बची हुई है। इससे आपको तुरंत अंदाजा हो जाएगा कि सिलेंडर आधा है या खत्म होने वाला है।

गीले कपड़े वाली ट्रिक

अगर आप गर्म पानी का इस्तेमाल नहीं करना चाहती हैं तो आप गीले कपड़े वाला आसान ट्रिक भी अपना सकती हैं। इसके लिए एक साफ कपड़े को पानी में भिगो लें। अब उसे सिलेंडर पर ऊपर से नीचे तक फेर दें। इसे करने के बाद दो से तीन मिनट तक का इंतजार करें। जो जगह जल्दी सूख जाए, तो समझ जाइए कि वो जगह खाली है और जहां देर तक गीलेपन का निशान दिखे तो समझिए कि वहां गैस है।

यह भी पढ़ें- LPG Cylinder नहीं म‍िलने पर आप भी इंडक्‍शन पर बना रही हैं खाना, तो भूल से भी न करें ये गलत‍ियां

इन संकेतों को भी समझें

  • स्टोव की आंच धीमी हो गई हो
  • खाना बनने में ज्यादा समय लग रहा हो
  • फ्लेम बार-बार धीमी हो रही है

यह भी पढ़ें- LPG Rules: गैस सिलेंडर रखने की भी है लिमिट, नियम तोड़ा तो म‍िलेगी कड़ी सजा; जानें क्या है गाइडलाइन?

 

LPG Gas Cylinder (1)

ध्यान रखें ये बातें

  • गैस चेक करने से पहले स्टोव बंद कर दें
  • बहुत ज्यादा उबलता हुआ पानी इस्तेमाल न करें
  • आसपास आग या जलती चीज न हो
  • खिड़की खुली रखें ताकि हवा आती-जाती रहे
  • सिलेंडर को ज्यादा हिलाने-डुलाने से बचें

यह भी पढ़ें- LPG Gas Cylinder की किल्लत या अफवाहों का जोर! 5 महिलाओं से हमने जाना क्या वाकई सिलेंडर मिलने में आ रही है मुश्किल?

तो अगर आप भी अभी तक सिलेंडर को हिला डुलाकर ही पता लगाती थीं कि कितनी गैस बची है तो अब ऊपर बताए गए तरीकों का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपको अंदाजा लग जाएगा कि कितनी गैस है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।