शो ‘कलश: एक विश्वास’ की साक्षी और फिलहाल शो ‘एक दीवाना था’ में अपने किरदार राधिका से सभी को इम्प्रेस करने वाली डोनल बिष्ट ने दुनिया के सबसे बड़े सवाल का जवाब दिया है और यह सवाल है कि मुंबई और दिल्ली के खाने में सबसे अच्छा कौन सा है? आप जानते ही होंगे कि दिल्ली और मुंबई को लेकर कितने पज़ेसिव हैं इस सवाल पर लोग झगड़ पड़ते हैं।
आपको बता दें कि डोनल उत्तराखंड की हैं और दिल्ली में भी रह चुकी हैं। मुंबई की भी कुछ ख़ास चीज़े हैं जो उन्हें बहुत पसंद है। हमसे बातचीत के दौरान उन्होंने अपने परफेक्ट ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर के बारे में भी बताया।
डोनल कहती हैं कि मैं बहुत बड़ी फूडी हैं मगर, शूट्स और काम के चलते ज्यादा खा नहीं पाती। लेकिन, मुझे स्ट्रीट फ़ूड और चाट बहत पसंद है। गोलगप्पे मेरे फेवरेट हैं, लेकिन मुझे लगता है कि दिल्ली की चाट मुंबई की चाट से ज्यादा अच्छी होती है। दिल्ली की चाट में थोड़ा पंजाबी तड़का होता है और ऐसा नहीं है कि मुंबई का खाना अच्छा नहीं है, यहाँ इटैलियन और मैक्सिकन खाना बहुत अच्छा मिलता है।
Read more: जैकलीन फर्नांडिस के रेस्टोरेंट में कौन से सेलिब्रिटी शेफ करते हैं काम
डोनल अपने meal पर पूरा ध्यान देती हैं और कोशिश करती हैं कि वो हेल्दी से हेल्दी खाना खाएं। ब्रेकफास्ट में अंडा या ऑमलेट होता है, जिसके साथ वो ब्राउन ब्रेड और जूस पीती हैं। कभी कभी वो muesli भी खाती हैं जिमसें बहुत सारे ड्राय फ्रूट होते हैं। इसके बाद लंच में चावल खाना पसंद करती हैं जिसके साथ दाल होती है या फिर चिकेन ग्रेवी। डिनर के बारे में बात करते हुए डोनल ने कहा कि वो सात बजे से पहले डिनर कर लेती हैं और इसमें अक्सर बहुत सारे वेजिटेबल्स और बॉयल्ड एग्स होते हैं।
Read more: बीटाउन की हिरोइन जैसा फिगर चाहिए तो जानिए वो दिनभर क्या खाती हैं
डोनल ने कहा कि उनकी माँ बहुत अच्छा खाना बनाती हैं। वो ज्यादातर इंडियन फ़ूड बनाती हैं जिसमें शामिल होता है आलू पूड़ी, पराठें, पुलाव या पनीर की कोई डिश! मैंने उन्हें कई बार चिकन और छोले बनाते हुए देखा है और वो बहुत ही प्यार से खाना बनाती हैं। छोले और चिकन तो उनसे ज्यादा अच्छा कोई नहीं बना सकता। और दूसरी तरफ मैं हूँ जो कुकिंग ज्यादा नहीं करती। मैं पैकेट वाले वन मिनट सूप बना लेती हूँ, ऑमलेट बना लेती हूँ पर हाँ, मुझे आलू पराठें भी बनाना आता है।
Image Courtesy: Instagram (@comdonalbisht)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।