Premium Tatkal Ticket Kya Hai: ट्रेन में टिकट मिलना आज के समय में इतना आसान नहीं है। सीटें इतनी तेजी से बुक होती हैं कि लोगों को बुकिंग का मौका भी नहीं मिल पाता। जो लोग अचानक से ट्रेन से सफर का प्लान बनाते हैं, उन्हें तो टिकट मिलना सबसे ज्यादा मुश्किल होता है। इसलिए, ऐसे लोगों तत्काल टिकट बुक कर सकते हैं। त्यौहार, छुट्टियों या वीकेंड के समय ट्रेन टिकट मिलना ज्यादा मुश्किल होता है। कई लोग तत्काल और प्रीमियम तत्काल के बीच अंतर नहीं समझ पाते। बुकिंग के दौरान उन्हें समझ नहीं आता कि किसमें टिकट बुक करना उनके लिए ज्यादा सही है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको तत्काल और प्रीमियम तत्काल में अंतर बताएंगे।
तत्काल टिकट की तरह इस कोटा के तहत भी आप बुकिंग एक दिन पहले कर पाते हैं। हालांकि, इसका प्राइस तत्काल टिकट के मुकाबले काफी ज्यादा होता है। भारतीय रेलवे, प्रीमियम तत्काल कोटे से सफर करने वाले यात्रियों के लिए भी कुछ सीटें आरक्षित रखता है। इसकी बुकिंग प्रक्रिया का समय भी तत्काल के साथ ही शुरू होता है, बस जो यात्री प्रीमियम तत्काल टिकट बुक करते हैं, उन्हें ज्यादा पैसे देने पड़ते हैं। टिकट की मांग ज्यादा होने पर प्रीमियम तत्काल टिकट यात्रियों को दी जाती है।
इसे भी पढ़ें- ट्रेन के 3E और 3AC कोच में क्या होता है अंतर, पहली बार सफर करने वाली हैं तो जान लें पूरी जानकारी
भारतीय रेलवे कुछ सीटें तत्काल सफर करने वाले यात्रियों के लिए आरक्षित रखता है। इसमें भी आपको एक टिकट के लिए डबल पैसे देने पड़ते हैं, लेकिन प्रीमियम तत्काल में प्राइस और भी ज्यादा हो जाता है। जिन लोगों को तत्काल में सीटें नहीं मिल पाती हैं, वह लास्ट में प्रीमियम तत्काल से टिकट बुक करने का ऑप्शन चुनते हैं। ट्रेन में यात्रा के दौरान नियम आपको पता होंगे, तो आपको यात्रा में दिक्कत नहीं होगी।
इसे भी पढ़ें- ट्रेन के General और 2S कोच में क्या होता है अंतर, जानें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।