herzindagi
dharali village uttarkashi cloudburst uttrakhand unsafe places during monsoon

उत्तरकाशी - धराली गांव समेत उत्तराखंड की ये जगहें घूमने के लिए अभी सेफ नहीं, बच्चों के साथ जा रही हैं तो ध्यान रखें

Uttarkashi Cloudburst havoc: धराली गांव, चार धाम के गंगोत्री जाने वाले रास्ते में पड़ता है। यह गांव समुद्र तल से 9,005 फीट की ऊंचाई पर है। हर्षिल और गंगोत्री के बीच में धराली गांव पड़ता है।
Editorial
Updated:- 2025-08-05, 17:51 IST

Uttarkashi Flood: धराली गांव में बादल फटने की खबर से पहाड़ों पर घूमने का प्लान बना रहे यात्री चिंता में आ गए हैं। कई लोगों ने बारिश के इस सुहाने मौसम में उत्तराखंड की कुछ खूबसूरत जगहों का ट्रिप प्लान भी कर लिया है। होटल से लेकर बस-ट्रेन टिकट की बुकिंग भी हो गई है। लेकिन उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई। जिसके बाद कई घर बह गए हैं। इस घटना में कितने लोगों की मौत हुई है, उसकी पुख्ता जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन अब तक 4 लोगों की मौत बताई जा रही है। अगर आप अपने पूरे परिवार के साथ ट्रिप प्लान कर रही हैं और आपको समझ नहीं आ रहा है कि कहां घूमने जाना चाहिए, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में विस्तार से बताएंगे।

Dharali Village Cloudurst: धराली गांव के पास हर्षिल वैली जाना खतरनाक

  • बारिश के इस मौसम में यात्रियों को इस समय कोशिश करनी चाहिए की वह ऊंचाई वाली जगहों पर जाने से बचें।
  • हर्षिल वैली लगभग 2745 मी की ऊंचाई पर स्थित है।
  • धराली गांव से हर्षिल वैली लगभग 7 किमी की दूरी पर स्थित है।
  • यहां पहुंचने में आपको लगभग 20 मिनट का समय लगेगा।
  • यह जगह प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जानी जाती है।
  • गंगोत्री दर्शन के लिए जाने वाले लोग, यहां घूमकर जाना पसंद करते हैं।
  • बारिश के मौसम में छोटे बच्चों के साथ जाने से आपको बचना चाहिए।

dharali village uttarkashi cloudburst uttrakhand unsafe places during monsoon1

रुद्रप्रयाग जाना खतरनाक

  • इस समय अलकनंदा और मंदाकिनी नदियां उफान पर हैं। लोगों को यहां अलकनंदा और मंदाकिनी के मिलन का नजारा देखना अच्छा लगता है।
  • लेकिन जलस्तर बढ़ने और पानी तेज होने की वजह से प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।
  • नमामि गंगे घाट पूरी तरह से डूब चुका है।
  • रुद्रप्रयाग जाने के रास्ते में भूस्खलन और मलबा गिरने की वजह से आना-जाना बाधित हो गया है।
  • रुद्रप्रयाग में शिव की मूर्ति भी पानी में डूब चुकी है।

इसे भी पढ़ें-मसूरी-ऋषिकेश और नैनीताल में लगा ट्रैफिक देख कर ट्रिप प्लान कैंसिल कर रहीं हैं, तो इन शांत और खूबसूरत जगहों पर घूमने का बनाएं प्लान

dharali village uttarkashi cloudburst uttrakhand unsafe places during monsoonss

जोशीमठ और चमोली

  • जोशीमठ और चमोली जाना भी बारिश के मौसम में सुरक्षित नहीं माना जा रहा है।
  • हर दिन यहां की सड़कों पर लैंडस्लाइड और रास्ते बंद हो जा रहे हैं।
  • अगर आप बच्चों के साथ यहां जाती हैं, तो घंटों तक आपको पहाड़ी पर फंसे रहना पड़ सकता है।

इसलिए अगर आप छोटे बच्चों के साथ जा रही हैं, तो कोशिश करें कि अभी इन जगहों पर जाने से बचें।

इसे भी पढ़ें-  लैंडस्लाइड की वजह से केदारनाथ जाने वाले किन मार्ग को किया गया बंद, यात्रा पर जा रही हैं तो जान लें अपडेट

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।