herzindagi
kedarnath which road closed due to landslide

लैंडस्लाइड की वजह से केदारनाथ जाने वाले किन मार्ग को किया गया बंद, यात्रा पर जा रही हैं तो जान लें अपडेट

Kedarnath Yatra status: बारिश और हादसों की वजह से प्रशासन द्वारा अस्थायी समय के लिए केदारनाथ यात्रा पर रोक लग दी गई है। ऐसा कुछ रास्तों पर भारी मलबा गिरने और रास्ता बंद होने के साथ-साथ हादसा होने की आशंका के चलते किया गया है।
Editorial
Updated:- 2025-07-04, 14:25 IST

Kedarnath Travel Restrictions: केदारनाथ में भारी बारिश के साथ लेंड स्लाइड की वजह से यात्रियों को अब बाबा के दर्शन के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। क्योंकि, बारिश की वजह से पहाड़ों से पत्थर और मिट्टी खिसक रहे हैं, जिसकी वजह से कई लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। इस समय केदारनाथ यात्रा पर अस्थाई रोक लगा दी गई है। ऐसे में कोई भी यात्री हेलिकॉप्टर या पैदल, किसी भी तरह से बाबा के दर्शन कुछ समय के लिए नहीं कर पाएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि केदारनाथ जाने वाली किन सड़कों को बंद किया गया है।

केदारनाथ यात्रा के किन रास्तों पर नुकसान ज्यादा हुआ? (Kedarnath Yatra Update

  • केदारनाथ यात्रा अपडेट के अनुसार की सोनप्रयाग-गौरीकुंड के बीच मुनकटिया में लैंडस्लाइड की वजह से रास्ता पूरी तरह से बंद गया। पहाड़ों से भारी पत्थर के गिरने और आगे भी हादसा होने की आशंका के चलते यात्रियों को यहां आने पर कुछ समय के लिए रोका गया है।
  • भूस्खलन में करीब 40 से अधिक तीर्थयात्री के फंसने की वजह से भी केदारनाथ यात्रा पर अस्थायी समय के लिए रोक लगाई गई है। यात्रियों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

kedarnath which road closed due to landslide1

  • इसके पहले बुधवार को यमुनोत्री हाईवे और केदारनाथ-गौरीकुंड हाईवे का रास्ता धंसने की वजह से चार धाम यात्रा बाधित हुई थी।
  • चार धाम का रास्तों में पड़ने वाले उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिले के कई गांवों में में नदियां उफान पर है, जिससे यात्रियों को सेफ जगहों पर जाने की हिदायत दी जा रही है।
  • बारिश के कारण चारधाम यात्रा पर आने वाले भक्तों की संख्या भी कम हो गई है। प्रशासन द्वारा केदारनाथ के अलावा अन्य धामों पर दर्शन के लिए निकले लोगों को अलर्ट रहने और सेफ्टी का ध्यान रखने के लिए कहा गया है।
  • यात्रा शुरू होने के बाद अगर आपको समझ नहीं आ रहा है कि दर्शन के लिए कैसे जाएं, तो आप IRCTC  के चार धाम टूर पैकेज से भी दर्शन का प्लान बना सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- मसूरी-ऋषिकेश और नैनीताल में लगा ट्रैफिक देख कर ट्रिप प्लान कैंसिल कर रहीं हैं, तो इन शांत और खूबसूरत जगहों पर घूमने का बनाएं प्लान

kedarnath which road closed due to landslidess

इसे भी पढ़ें-चार धाम यात्रा के लिए खच्चर या हेलिकॉप्टर बुक करना सही रहेगा या नहीं?

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल में दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik



यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।