दिल्ली हो या फिर बनारस या चंडीगण या फिर भारत का कोई भी शहर छोले भटूरे आपको हर जगह खाने के लिए आसानी से मिल जाएंगें। विदेशों में भी लोग छोले भटूरे बड़े चाव के साथ खाते हैं। दिल्ली के छोले भटूरे कुछ ज्यादा की मशहूर हैं। दिल्ली में छोले भटूरें की ऐसी कई दुकाने हैं जो दशकों पुरानी है और उनका स्वाद आज भी वैसा ही है जिसकी वजह से ये दुकाने आज भी लोगों के बीच पॉपुलर हैं। ना सिर्फ उस एरिया के लोग वहां छोले भटूरे खाने आते हैं बल्कि दूर-दूर से भी लोग यहां पर छोले भटूरे खाने के लिए आते हैं।
दिल्ली के राजौरी गार्डन में प्रेम दी हट्टी के छोले भटूरे बहुत फेमस हैं। यहां पर छोले भटूरे को इमली की चटनी के साथ सर्व किया जाता है। भटूरे सोफ्ट होते हैं पूरी तरह से फूले हुए होते हैं और ये मुंह में जाते ही घुल जाते हैं। छोलों में मसालों को इस तरह से मिक्स किया जाता है कि हर बाइट में आपको हर मसाले का स्वाद अलग से समझ आएगा। इसके अलावा इसके साथ प्याज और अचार भी सर्व किया जाता है।
Read more: भारत में हैदराबाद और लखनऊ से ज्यादा कौन से शहर बिरयानी के लिए मशहूर हैं
दिल्ली का पहाड़गंज खाने पीने के लिए काफी मशहूर है और यहां के सीता राम दीवान चंद के छोले भटूरे को ना सिर्फ इंडिया में बल्कि पूरे भारत में मशहूर हैं। पिछले पांच दशकों से दिल्ली में छोले भटूरे कि ये दुकान बहुत ही मशहूर हैं। यहां के भटूरों की खासियत ये है कि आप इन्हें कितना भी खा लें लेकिन इन्हें खाने के बाद आपको भारीपन महसूस नहीं होगा। इतना ही नहीं भटूरे के अंदर पनीर की पिट्ठी भरी जाती है। यहां पर पूरे भारत से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग आते हैं।
Read more: सुरती लोचो है गुजराती स्ट्रीटफूड, जानिए इसे घर पर बनाने की आसान रेसिपी
ईस्ट दिल्ली के कांति नगर इलाके में पंडित जी की दुकान बहुत ही मशहूर है। ये छोटी सी दुकान पूरे इलाके में इतनी मशहूर है कि यहां सुबह 6:30 बजे से ही लोग आना शुरु हो जाते हैं और सारे छोले भटूरे दोपहरे 1 से 2 बजे तक बिककर खत्म हो जाते हैं। इतना ही नहीं यहां छोले भटूरे का ऑर्डर देने के लिए भी लाइन लगती है। तीखे और चटपटे स्वाद वाले पंडित जी के छोले भटूरे का स्वाद लेने के लिए आप अगर दिल्ली में हैं तो एक बार जरुर जा सकती हैं।
Read more: Food Hacks: अब 20 सेकेंड में बनेगा स्मूदी और 2 मिनट में तैयार होगा अंडों का लड्डू
चाचे दी हट्टी के छोले भटूरे तो नॉर्थ कैम्पस में पढ़ने वाले सभी स्टूडेंट्स को पसंद हैं। विश्वविद्यालय के पास की चाचे दी हट्टी है। यहां के छोले भटूरों के स्वाद की खासियत यही है कि आपका पेट भर जाऐगा लेकिन फिर भी आप और खाना चाहेंगी। भटूरे बहुत ही सोफ्ट और लाइट हैं। छोले भटूरे को इमली की चटनी वाले सलाद के साथ सर्व किया जाता है। चाचे दी हट्टी पर सुबह 9 बजे से छोले भटूरे बनने शुरु होते हैं और 12 बजे के बाद सब खत्म हो जाता है।
अगर आपको पंजाबी खाना पसंद है और आप लस्सी की भी शौकीन हैं तो आप छोले भटूरे के साथ में लस्सी का एक साथ लुत्फ यहां उठा सकती हैं। पंजाबी खान के स्वाद जैसे छोले भटूरे खाने के बाद आपको यही महसूस होगा कि आप घर पर बने छोले भटूरे खा रही हैं। यहां पर भटूरे आटा, मैदा और सूजी को मिक्स करके बनाए जाते हैं।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।