Kashmir of Odisha: इस समय ओडिशा देश के करोड़ों भक्त और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, क्योंकि आने वाले 7 जुलाई को पुरी से जगन्नाथ रथ यात्रा निकलने वाली है।
जगन्नाथ रथ यात्रा के शुभ मौके पर देश के लगभग हर कोने से लेकर विदेशी लोग भी ओडिशा की खूबसूरती को निहारने के लिए पहुंचते हैं। बंगाल की खाड़ी के पास में स्थित ओडिशा में ऐसी कई हसीन और शानदार जगहें मौजूद हैं, तो आज तक सैलानियों से दूर हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको ओडिशा में स्थित दरिंगबाड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे कई लोग 'ओडिशा का कश्मीर' के नाम से जानते हैं। यकीनन इस जगह की खासियत जानने के बाद आप भी एक बार घूमने के लिए जरूर जाएंगे।
दरिंगबाड़ी की खासियत जानने से पहले आपको यह बता देते हैं कि यह खूबसूरत स्थान ओडिशा के किस शहर में मौजूद है। दरिंगबाड़ी के कंधमाल जिले स्थित एक खूबसूरत और मनमोहक हिल स्टेशन है।
आपकी जानकारी के लिए यह भी बता दें कि ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से दरिंगबाड़ी की दूरी करीब 246 किमी है। इसके अलावा, यह पुरी से करीब 248 किमी और ओडिशा के ब्रह्मपुर से करीब 118 किमी की दूरी पर है।
इसे भी पढ़ें: Odisha Travel: जिंदगी में रोमांस चाहते हैं, तो मानसून में ओडिशा की इन शानदार जगहों को एक्सप्लोर करना न भूलें
दरिंगबाड़ी की खूबसूरती जिस तरह कमाल की है, ठीक उसी तरह इस खूबसूरत हिल स्टेशन का इतिहास भी दिलचस्प है। कहा जाता है कि दरिंगबाड़ी का इतिहास औपनिवेशिक काल से जुड़ा हुआ है।
जी हां, कई लोगों का मानना है कि अंग्रेजी शासन के दौरान यहां कई अधिकारी गर्मी की छुट्टियां मनाने के लिए पहुंचते थे। कहा जाता है कि सर्दियों में यहां का तापमान कभी-कभी 0 डिग्री के आसपास भी पहुंच जाता है।
दरिंगबाड़ी की खासियत और खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि यहां हर कोई घूमना चाहेगा। ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घने जंगल, ठंडी हवाएं और झील-झरने इस हिल स्टेशन की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं।
ओडिशा में दरिंगबाड़ी की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि इसे कई लोग 'ओडिशा का कश्मीर' भी बोलते हैं। यहां प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत का काम करता है। इस हिल स्टेशन को प्रवासी पक्षियों का घर भी बोला जाता है। यहां की हरियाली भी लाखों पर्यटकों को आकर्षित करती है। दरिंगबाड़ी की सबसे ऊंची चोटी से दरिंगबाड़ी की खूबसूरती को भी निहार सकते हैं।
दरिंगबाड़ी की खूबसूरती को करीब से निहारना चाहते हैं, तो यहां स्थित एक से एक शानदार और अद्भुत जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। हम आपको कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। जैसे-
दरिंगबाड़ी में किसी शानदार और मनमोहक जगह घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले बेलघर अभयारण्य एक्सप्लोर करने पहुंचते हैं। इस अभयारण्य में आप कई विलुप्त जंगली जानवर और जीव-जंतुओं को करीब से देख सकते हैं। यहां आप जंगली सफारी का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: पुरी रथ यात्रा में शामिल होने के लिए जा रहे हैं ओडिशा, तो इन 3 मंदिरों में दर्शन करके जरूर आएं
दरिंगबाड़ी में बेलघर अभयारण्य घूमने के बाद हिल व्यू प्वाइंट का रुख कर सकते हैं। यह जगह अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए खूब लोकप्रिय है। इस व्यू पॉइंट से पूरे हिल स्टेशन की खूबसूरती को निहार सकते हैं। यहां से आपको हर तरफ हरियाली ही हरियाली दिखाई देती है।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image@odisha,i,tying
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।