Places to visit in odisha during monsoon: इस समय ओडिशा देश के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, क्योंकि आने वाले 7 जुलाई को जगन्नाथ रथ यात्रा निकलने वाली है।
ओडिशा की पवन धरती से जिस दिन जगन्नाथ रथ यात्रा निकली है, उस दिन देश के अलावा, विश्व के हर कोने से कृष्ण भक्त यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचते हैं। जुलाई में होने वाली इस यात्रा में शामिल होने के अलावा कई लोग यहां मानसून का लुत्फ उठाने भी पहुंचते हैं।
जी हां, जुलाई साल का एक ऐसा महीना होता है, जब पश्चिम बंगाल से लेकर ओडिशा के समुद्री तटों के किनारे रिमझिम बारिश होती रहती है। ऐसे में हम आपको इस आर्टिकल में कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप मानसून का बेहतरीन लुत्फ उठा सकते हैं।
रिमझिम बारिश में ओडिशा की किसी हसीन जगह घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले चिल्का झील का ही नाम लेते हैं। इस खूबसूरत झील को कई लोग चिलिका झील के नाम से भी जानते हैं।
चिल्का झील के बारे में कहा जाता है कि यह एशिया की सबसे बड़ी और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी खारे पानी की लैगून है। यह झील प्रवासी पक्षियों के लिए घर भी माना जाता है। कहा जाता है कि मानसून में यहां में साइबेरिया, आस्ट्रेलिया, रूस, कनाडा, फ्रांस, ईरान, इराक और अफगानिस्तान आदि स्थानों से पक्षी आते हैं।
इसे भी पढ़ें: Famous Waterfalls: मानसून में दक्षिण भारत के इन वॉटरफॉल को एक्सप्लोर नहीं किया तो फिर आपका घूमना है बेकार
ओडिशा के कंधमाल जिले में स्थित दारिंगबाड़ी एक खूबसूरत और मनमोहक पर्यटक स्थल है। इस खूबसूरत स्थान को कई लोग ओडिशा का लोकप्रिय हिल स्टेशन भी मानते हैं। दारिंगबाड़ी को मानसून में एक्सप्लोर करना कई लोगों का सपना होता है।
उन्हें-ऊंचे पहाड़, घने जंगल और झील-झरने दारिंगबाड़ी की खूबसूरती में चार चांद लगाने का भी काम करते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस खूबसूरत जगह को 'ओडिशा का कश्मीर' ही बोला जाता है। यह स्थान प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत माना जाता है। यहां आप मानसून ट्रेकिंग का बेहतरीन लुत्फ उठा सकते हैं।
अगर आप ओडिशा की ट्रिप में किसी शानदार और चर्चित वॉटरफॉल की खूबसूरती का दीदार करना चाहते हैं, तो फिर आपको खंडाधार वॉटरफॉल पहुंच जाना चाहिए। यह खूबसूरत वॉटरफॉल सुंदरगढ़ जिले के बोनाईगढ़ के नंदापानी में स्थित है।
खंडाधार वॉटरफॉल के बारे में कहा जाता है कि जब 800 फीट की ऊंचाई से यहां पानी गिरता है, तो आसपास का नजारा सिर्फ और सिर्फ देखने का भी मन करता है। इस वॉटरफॉल के आसपास की हरियाली भी सैलानियों को खूब आकर्षित करती है। आपकी जानकारी के लिए यह भी बता दें कि खंडाधार वॉटरफॉल भारत का 9वां सबसे ऊंचा वॉटरफॉल माना जाता है।
मानसून के समय में ओडिशा में स्थित किसी शानदार और लोकप्रिय जगह घूमने की बात हो और पुरी जिले में स्थित कोणार्क का जिक्र न हो ऐसा बहुत कम भी देखा जाता है। जगन्नाथ मंदिर से कुछ ही दूरी पर कोणार्क विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थान माना जाता है।
कोणार्क सिर्फ अपनी खूबसूरती के लिए ही नहीं, बल्कि विश्व प्रसिद्ध कोणार्क सूर्य मंदिर के लिए भी जाना जाता है। कोणार्क सूर्य मंदिर का दर्शन करने हर महीने हजारों देशी और विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं। समुद्र तट के किनारे स्थित होने के चलते पुरी और कोणार्क मानसून यहां घूमने का एक अलग ही मजा होता है। पुरी में आप भगवान जगन्नाथ मंदिर का भी दर्शन कर सकते हैं।
मानसून में ओडिशा की अन्य कई बेहतरीन और शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। इसके लिए आप हीराकुंड डैम, भुवनेश्वर, राउरकेला और चांदीपुर जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image@
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।