अरुणाचल प्रदेश का सबसे लंबा हैंगिंग ब्रिज, यहां से गुजरना खतरे से खाली नहीं

अरुणाचल प्रदेश में अगर आप किसी शांत और खूबसूरत जगह के बारे में जानना चाहते हैं, तो आपको इस जगह घूमने जरूर जाना चाहिए।  

 
arunachal pradesh damro village with the longest hanging bridge

अरुणाचल प्रदेश एक ऐसी सुंदर जगह है, जहां आप सुकून और शांति के पल बिताने के लिए जा सकते हैं। अगर आपको प्रकृति का सुंदर नजारा देखना है, तो आपको अरुणाचल प्रदेश घूमने जरूर जाना चाहिए। यहां ऐसी कई जगहें, जिसकी खुबसूरती आपके मन में बस जाएगी।

बहुत कम लोग इन जगहों के बारे में जानते हैं। अज्ञात और अनदेखे सुंदर नजारे वाकई आपके ट्रिप को यादगार बना देंगे। ऐसी ही एक सुंदर जगह अरुणाचल प्रदेश के डमरो गांव में है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको डमरो गांव की अद्भुत खूबसूरती के बारे में बताएंगे।

सबसे लंबा हैंगिंग ब्रिज

damro village arunachal pradesh

अगर आपको गांव की खूबसूरती और प्रकृति का सुंदर नजारा नजदीक से देखना है, तो एक बार डमरो गांव घूमने जाना चाहिए। यहां बना हैंगिंग ब्रिज, राज्य का सबसे बड़ा हैंगिंग ब्रिज माना जाता है। हालांकि 60 से 70 मीटर लंबी इस रस्सी पर चलना आपको डरा सकता है। लेकिन यहां रहने वाले लोग, रोज इस पर सफर करते हैं। (विश्व प्रसिद्ध कूनो नेशनल पार्क में घूमने की पूरी जानकारी)

ब्रिज के नीचे बहता पानी और पानी में उछलती मछलियों का सुंदर नजारा वाकई आपको यहां रहने के लिए मजबूर कर देगा। यहां आप किसी भी नदी के पास जाकर मछली पकड़ सकते हैं। क्योंकि हर जगह फिशिंग के लिए बेस्ट है। साथ ही, यहां आप घंटो तक रंग-बिरंगी मछलियों का नजारा देख सकते हैं। इस पुल का प्रयोग यहां रहने वाले आदिवासी लोग पहाड़ों के रास्ते से गुजरने के लिए करते हैं।

इसे भी पढ़ें:Panipat Travel: पानीपत के आसपास स्थित इन शानदार हिल स्टेशन को वीकेंड में बनाएं डेस्टिनेशन

रस्सियों और बांस से बना है ब्रिज

arunachal pradesh famous  hanging

इस ब्रिज से नजारा खतरनाक है, लेकिन इस पर चलने पर आपको डर लग सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह रस्सियों और बांस से बांधकर बनाया गया है। जैसे ही आप इसपर चलेंगे, तो यह हिलने लगेगा।(महिलाओं के लिए काफी सुरक्षित हैं ये जगह)

इसपर चलने पर आपको ऐसा लगेगा, जैसे यह टूट जाएगा, लेकिन यह काफी मजबूत ब्रिज है।इसपर चलते हुए आपको हाथों से किनारों को पकड़ लें। साथ ही, ब्रिज को हिलाने की कोशिश न करें, आपको इसपर आराम से चलना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:परिवार संग भारत की इन खूबसूरत जगहों को करें एक्सप्लोर

अरुणाचल प्रदेश में आपको इस तरह के कई ब्रिज देखने को मिल जाएंगे। यह सभी ब्रिज या तो दो पहाड़ों को बीच में जोड़ते हुए बनाए गए हैं और कई ब्रिज बहते पानी के ऊपर बनाए गए हैं।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP