Chhatrapati Shivaji Maharaj से जुड़ा है महाराष्ट्र की इन जगहों का कनेक्शन, बच्चों के साथ जाएं घूमने

अगर बच्चों को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती की खासियत के बारे में समझना है, तो माता-पिता को उन्हें ऐसी जगहों पर लेकर जाना चाहिए, जहां से उन्हें ज्यादा जानकारी मिल सके।
chhatrapati shivaji maharaj jayanti places to visit in maharashtra with kids

छत्रपति शिवाजी महाराज का महाराष्ट्र से गहरा कनेक्शन है। वह महाराष्ट्र के सबसे महान शासकों में से एक माने जाते हैं। शिवाजी महाराज ने महाराष्ट्र के सभी बड़े किलों और क्षेत्रों पर विजय प्राप्त की और मराठा साम्राज्य की नींव रखी थी। यही कारण है कि उन्हें महाराष्ट्र में सबसे मजबूत और सबसे खास शासक के रूप में आज भी देखा जाता है। 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई जाती है। महाराष्ट्र में रहने वाले लोगों के लिए यह एक बड़े पर्व की तरह होता है। बच्चों को छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में समझाने और उनके द्वारा किए गए साहस और संघर्ष की कहानियों को बताने के लिए आप, उन्हें ऐसी जगहों पर लेकर जा सकते हैं, जिसका कनेक्शन छत्रपति शिवाजी से है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में विस्तार से बताएंगे।

शिवनेरी किला

chhatrapati shivaji maharaj jayanti places to visit in maharashtra with kids1

बच्चों के साथ छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर जाने के लिए यह सबसे अच्छी जगह में से एक है। यह पुणे के जुन्नर गांव के पास स्थित है। माना जाता है कि इस किले में ही महाराज का जन्म हुआ था। ऐसे में उनकी जयंती पर बच्चों को यहां लेकर आना और उनकी उपलब्धियां के बारे में बताना, बच्चों को आकर्षित करेगा। हर साल इस किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती और पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है।

रायगढ़ किला

chhatrapati shivaji maharaj jayanti places to visit in maharashtra with kids3

यह किली शिवाजी महाराज द्वारा ही बनवाया गया था। इसलिए बच्चों के साथ यहां भी आप आ सकते हैं। माना जाता है कि उन्हें छत्रपति की उपाधि यहीं पर दी गई थी। यह महाराज के सबसे खास किलों में से एक था। यहां आप बच्चों को उनके सिंहासन और समाधि स्थल को दिखा सकते हैं। यह एक पहाड़ी किला है, इसलिए यहां से नजारा भी अच्छा दिखता है। यह किला महाड शहर में स्थित है। यह महाराष्ट्र में घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।

इसे भी पढ़ें- महाराष्ट्र घूमने का कर रही हैं प्लान, तो इन चीजों को खरीदे बिना वापस ना आएं

विजयदुर्ग किला

विजयदुर्ग किला

यह किला महाराष्ट्र राज्य के सिंधुदुर्ग जिले में स्थित है। यहां पहुंचने में आपको समय लग सकता है, लेकिन यह शिवाजी महाराज से जुड़े सबसे अच्छे किलों में से एक माना जाता है। बच्चों को यहां आना अच्छा लगेगा। माना जाता है कि इस किले का शिवाजी द्वारा इसका पुनर्गठन किया गया था। यह समुद्र के पास स्थित है, इसलिए यहां से नजारा अच्छा दिखता है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik, shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP