Maharashtra Trip: महाराष्ट्र शहर अपने इतिहास और संस्कृति को समेटे हुए है। अक्सर हम किसी जगह को घूमने के बाद घर आकर सोचते हैं, ये चीजें मिस हो गई। अगर आप सपनों के इस शहर को घूमने गए हैं या प्लान कर रही हैं, तो यहां पर कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें आप यादों के तौर पर घर ला सकती हैं। इस आर्टिकल में आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप महाराष्ट्र से जरूर खरीद कर लाएं।
महाराष्ट्रीयन आभूषण
बारीक और जटिल डिजाइन से निर्मित यहां के आभूषण महाराष्ट्र की शान है। यहां की नथ, कोल्हापुरी साज हार और कोल्हापुरी साज की बालियां बेहद ही लोकप्रिय हैं। आप महाराष्ट्र से घर जाते वक्त इन ज्वेलरी को जरूर सकती हैं।
पैठणी साड़ियां
महिलाओं को साड़ियां पहनना बेहद ही पसंद होता है। अगर आप भी साड़ियों को पहनने और अलग-अलग कलेक्शन का शौक रखती हैं, तो महाराष्ट्र से पैठनी साड़ी खरीद कर जरूर लाएं। पैठनी साड़ी चमकीले रंगों और जटिल जरी के काम के लिए जानी जाती है। पुणे में बेहतरीन हथकरघा स्टोर हैं, जहां से आप ये पारंपरिक साड़ियां खरीद सकती हैं।
कोल्हापुर की चप्पलें
चप्पलों के बाजार में आपने कभी न कभी कोल्हापुरी चप्पलों के बारे में तो जरूर ही सुना होगा। कोल्हापुरी चप्पल अपनी मजबूती और अनूठी डिजाइन के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। महाराष्ट्र से आप इन हस्तनिर्मित चमड़े की चप्पलों को जरूर खरीदें।साथ ही आप यहां से वारली पेंटिंग, बिदरी वेयर या पेपर माचे आइटम भी ला सकती हैं।
श्रूसबरी बिस्किट
महाराष्ट्र से घर आते वक्त आप यहां से स्वादिष्ट श्रूसबरी बिस्किट लाना बिल्कुल भी न भूलें। बता दें श्रूसबरी बिस्किट पुणे की पाक विरासत का पर्याय बन चुके हैं।
चितले बंधु का पेठा
अगर आप मीठा खाने का शौक रखती हैं, तो आप यहां से चितले बंधु का पेठा खरीदना बिल्कुल भी भूलें। आप इसे अपने मेहमान या दोस्तों को उपहार में भी दे सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-ये हैं मुंबई के सालों पुराने बेकरी आइटम्स, जाएं तो आप भी जरूर करें ट्राई
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों