Latest Kolhapuri Designs : कोल्हापुरी चप्पल के ये डिजाइन दिवाली के लिए रहेंगे परफेक्ट

मार्केट में वैसे तो आपको कई तरह की सैंडल के डिजाइन देखने को मिल जाएंगे, लेकिन कोल्हापुरी चप्पल का अपना एक यूनिक स्टाइल है।

latest deisgns kolhapuri chappal

लेटेस्ट फैशन और बदलते ट्रेंड्स के चलते महिलाएं आए दिन अपना लुक कस्टमाइज करती रहती हैं। बात चाहे ट्रेंडी ऑउटफिट की करें या स्टाइलिश फुटवियर की महिलाएं सभी चीजों की पूरी जानकारी रखती हैं। अब बात फुटवियर की चली है तो कोल्हापुरी चप्पल सदा ही एवरग्रीन रहती है। ये स्टाइल न जाने कितने ही सालों से महिलाओं के दिलों पर छाया हुआ है।

दरअसल कोल्हापुरी चप्पल देखने में काफी एथनिक और क्लासी नजर आती है। इसलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं कोल्हापुरी चप्पल के लेटेस्ट डिजाइन जिन्हें आप इस दिवाली के मौके पर पहन सकती हैं और अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं।

ज्वेलरी स्टाइल वाली कोल्हापुरी चप्पल (Jewellery Style Kolhapuri Chappal)

Jewellery Style Kolhapuri Chappal

अगर आप फैंसी स्टाइल की सैंडल पहनना पसंद करती हैं तो कुछ इस तरीके की कोल्हापुरी चप्पल खरीद सकती हैं।इस तरह का डिजाइन आपको मार्केट में करीब 500 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगी।इसमें आपको और भी कई तरह के डिजाइन देखने को मिल जाएंगे। (लेटेस्ट ज्वेलरी डिजाइन)

इसे भी पढ़ें :Latest Saree Designs : तेजस्वी प्रकाश के ये साड़ी लुक्स पर आप भी हो जाएंगी फिदा, देखें तस्वीरें

फ्लोरल वर्क वाली कोल्हापुरी चप्पल (Floral Work Kolhapuri Chappal)

Floral Work Kolhapuri Chappal

इस तरह का डिजाइन काफी स्टाइलिश और यूनिक नजर आ रहा है।ऐसा डिजाइन आपको मार्केट में करीब 600 रुपये से लेकर 900 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगी।इस तरह की चप्पल आप सलवार सूट के साथ पहन सकती हैं।

बीड्स वाली कोल्हापुरी चप्पल (Beeds Work Kolhapuri Chappal)

Beeds Work Kolhapuri Chappal

बोहो लुक कैरी करना पसंद करती हैं तो कुछ इस तरह के कोल्हापुरी चप्पल के डिजाइन को चुन सकती हैं।इस तरह का डिजाइन आप जीन्स से लेकर कुर्ती तक के साथ स्टाइल कर सकती हैं।ऐसी चप्पल आपको करीब 300 रुपये से लेकर 600 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगी। (बोहो लुक)

लेस डिजाइन वाली कोल्हापुरी चप्पल (Lace Work Kolhapuri Chappal)

Lace Work Kolhapuri Chappal

आपको इस तरह के लेस वर्क में कई और डिजाइन देखने को मिल जाएंगे।ऐसा डिजाइन आप किसी भी पार्टी में भी ट्राई कर सकती हैं।इस तरीके का डिजाइन आपको मार्केट में करीब 500 रुपये से लेकर 700 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगा।

इसे भी पढ़ें :देखने में सुन्दर लेकिन दाम में सस्ती हैं ये साड़ियां, करवा चौथ के लिए करें ट्राई

फ्रिल वर्क वाली कोल्हापुरी चप्पल (Frill Style Kolhapuri Chappal)

Frill Work Kolhapuri Chappal

इंडो-वेस्टर्न स्टाइल कैरी करना पसंद करती हैं तो आप कुछ इस तरह की कोल्हापुरी चप्पल खरीद सकती हैं।ऐसा डिजाइन आपको मार्केट में करीब 500 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगी।इस तरह का डिजाइन आप जीन्स के साथ भी कैरी कर सकती हैं।

इसी के साथ अगर आपको ये कोल्हापुरी चप्पल के ये डिजाइंस पसंद आए हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल न भूलें।

साथ ही ऐसे एनी आर्टिकल को पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP