herzindagi
low budget hotel places in india for couples travel

ऐसी जगह पर जाना चाहते हैं जहां मिलते हैं सस्ते होटल, तो पार्टनर के साथ बनाएं भारत की इन जगहों पर घूमने का प्लान

भारत में ऐसी कई जगहें हैं, जहां आपको मात्र 1000 से 1500 रुपये में आसानी से होटल मिल जाएंगे। साथ ही, यहां घूमने जाना भी आपको फायदेमंद लगेगा, क्योंकि ये जगहें प्रकृति के सुंदर&nbsp; नजारों के साथ भरी हुई है। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-06-11, 14:00 IST

कपल्स अक्सर किसी ऐसी जगह घूमने जाना चाहते हैं, जहां उन्हें खर्चा ज्यादा न करना पड़े। कम बजट में ट्रिप प्लान करना है, तो आप होटल के खर्चे में कमी कर सकते हैं। ऐसे में आपको ऐसी जगहों पर घूमने का प्लान बनाना चाहिए, जहां होटल सस्ते मिले। क्योंकि किसी भी ट्रिप में कपल्स को सबसे ज्यादा खर्च एक अच्छे होटल पर करना पड़ता है।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आपको सुंदर नजारों के साथ-साथ होटल भी सस्ते मिल जाएंगे। 

दिल्ली

delhi hotels

अगर आप अपने पार्टनर के साथ दिल्ली घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो बता दें कि यहां आपको होटल के साथ-साथ और चीजों पर भी खर्चा ज्यादा नहीं करना पड़ेगा। दिल्ली के किसी भी लोकेशन पर घूमने के लिए आपको आसानी से रिक्शा मिल जाएगी। सभी टूरिस्ट प्लेसिस लगभग आस-पास ही है, इसलिए आपको घूमने-फिरने में भी ज्यादा खर्चा नहीं करना पड़ेगा। यहां आप मेट्रो में भी सफर करके खर्चा बचा सकते हैं।

दिल्ली-एनसीआर में सस्ते होटल पर आपको एक रात के लिए 1000 से 1500 रुपये तक खर्च आएगा। 

इसे भी पढ़ें-  One day trip: एक दिन की ट्रिप में Delhi-NCR की इन बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर करें

राजस्थान

udaipur hotels

अगर आप राजस्थान घूमने का प्लान बनाते है, तो आपको यहां भी कम बजट में होटल मिल जाएंगे। जयपुर और उदयपुर जैसे शहर में आपको सस्ते होटल मिलना आसान होगा। अगर आप पहाड़ी इलाके जैसे माउंट अबू जैसी जगहों पर घूमने जाते हैं, तो आपको 1500 से 2000 रुपये देने पड़ेंगे।

आप राजस्थान की आस-पास की जगहें जैसे अजमेर और पुष्कर भी घूमने जा सकते हैं। यहां आपको 1000 से 1500 रुपये में एक रात के लिए होटल आसानी से मिल जाएंगे। 

इसे भी पढ़ें- परिवार के साथ बना रहे हैं राजस्थान जाने का प्लान, तो इस तरह प्लान करें 15 हजार में ट्रिप

 

हैदराबाद 

hyderabad hotels

अपने पार्टनर के साथ हैदराबाद भी घूमने का प्लान बना सकते हैं। यह भारत के सबसे अच्छे टूरिस्ट प्लेसिस में से एक है। यहां घूमने के लिए आपको अच्छी बस सुविधा भी मिल जाएगी। हैदराबाद में आपको 1000 से 1500 रुपये में आसानी से होटल मिल जाएंगे। कम बजट वाले लोग यहां घूमने का प्लान बना सकते हैं। 

अगर आप मुंबई, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसी जगहों पर घूमने का प्लान बनाते हैं, तो यहां आपको कम बजट में होटल ढूंढना थोड़ा मुश्किल हो जाएगा। पीक टाइम में यहां लगभग सभी होटल 1500 से ऊपर मिलते हैं। अगर आप ऑफ सीजन में घूमने का प्लान बनाते हैं, तो 1500 रुपये से नीचे का होटल मिलना आसान है। बस ध्यान रखें कि आपको कम बजट के होटल ढूंढने के लिए थोड़ी मेहनत करनी होगी। 

 आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।