हमारे किचन में ऐसी बहुत सी चीजें होती हैं। जिनकी मदद से हम अपने बहुत से काम को झटपट निपटा सकते हैं। आज के आधुनिक समय में इलेक्ट्रॉनिक चीजों का इस्तेमाल दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में हमारे बहुत से काम आसान भी हो गए हैं, लेकिन कुछ मशीनें ऐसी भी होती हैं। जिनका इस्तेमाल करके हम अपने कई कामों को निपटा सकते हैं। इसके बारे में कई बार हमें पता भी नहीं होता है। आज हम इस लेख में आपको ऐसी ही एक चीज के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसको आप एक से ज्यादा चीजों के लिए कर सकती हैं।
अक्सर घरों में ब्रेड टोस्टर कस इस्तेमाल बस ब्रेड सेंकने के लिए ही किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस टोस्टर की मदद से आप अपने बहुत से छोटे-छोटे कामों को भी आसान कर सकती हैं। टोस्टर की इन स्मार्ट टिप्स को अपनाकर आप किचन के बहुत से कामों को एक ही मशीन की सहायता से निपटा सकती हैं। आइए फटाफट से जान लेते हैं ब्रेड रोस्ट करने के अलावा टोस्टर के अन्य इस्तेमाल।
पापड़ सेंके
अधिकतर घरों में खाने के साथ पापड़ जरूर खाए जाते हैं। ऐसे में आप हम गैस पर या तेल में तलकर पापड़ सेकते हैं, लेकिन आप ब्रेड टोस्टर में भी आसानी से पापड़ सेक सकती हैं। यदि पापड़ बड़ा है तो आप उसको तोड़कर या हल्का फोल्ड करके रखें। कुछ ही मिनटों में आपका क्रिस्पी पापड़ रोस्ट होकर तैयार हो जाएगा।
ये भी पढ़ें: बिना अंडे के बना सकती हैं यह ब्रेड, स्वाद के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद...नोट कर लें तरला दलाल की रेसिपी
सैंडविच ग्रिल और क्रिस्पी करें
यदि आप अपने सैंडविच को ग्रिल या क्रिस्पी करना चाहती हैं। उसके लिए भी आप ब्रेड टोस्टर की मदद ले सकती हैं। इसके लिए आपको सैंडविच को बीच से कट करके टोस्टर में रखना है। करीब 5 मिनट बाद आपका इसको निकालकर सर्व करें।
नान,रोटी या पराठा करें गर्म
घरों में मम्मियां कभी-कभी रोटियां और पराठे बनाकर रख देती हैं। ऐसे में उसको ज्यादा देर खाने के बाद वो ठंडी हो जाती हैं और यदि हम उनको तवे पर या सीधे गैस पर गर्म करते हैं, तो जल भी जाते हैं। इसके अलावा बाजार से नान आने के बाद ठंडी हो जाती हैं। इसके लिए आप आप टोस्टर में इनके टुकड़े रखकर तुरंत गर्म कर सकती हैं।
पिज्जा बेस या पिज्जा
यदि आप घर में पिज्जा बनाती हैं, तो आप उसका पिज्जा बेस या पिज्जा क्रस्ट क्रिस्पी बनाने के लिए टोस्टर की मदद ले सकती हैं। इसके अलावा आप पिज्जा स्लाइस के ठंडा होने जाने पर उसको टोस्टर में रखकर गर्म कर सकती हैं।
लहसुन भूनें
कुछ लोग लहसुन की कलियों को गर्म करके खाते हैं। ऐसे में उनको हमें सीधे गैस पर भूनना पड़ता है, लेकिन आप इनको टोस्टर में रखकर भी आसानी से रोस्ट कर सकती हैं।
ये भी पढ़ें: घर पर किचन वाली कैंची को शार्प करने के सीक्रेट्स, आज ही आजमाएं
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों