बीकानेर में हर साल होने वाला केमल फेस्टिवल केवल एक महोत्सव नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा अनुभव है जहां आपको राजस्थान की संस्कृति और परंपरा को जीने का अवसर मिलेगा। जनवरी में दूसरे शनिवार और रविवार यानी 11 और 12 जनवरी को होने जा रहा है। ऐसे में लोग इस महोत्सव की हिस्सा बनने के लिए ट्रिप प्लान कर रहे हैं। यह महोत्सव शनिवार और रविवार के दिन हो रहा है, इसलिए लोग ज्यादा से ज्यादा यहां जाने का प्लान कर रहे हैं। लेकिन फेस्टिवल में हिस्सा लेने जा रहे लोग स बीकानेर की फेमस जगहों की भी तलाश कर रहे हैं। यह स्वाभाविक भी है, अगर आप अपने शहर से दूर कहीं घूमने जा रहे हैं, तो वहां की फेमस जगहों पर घूमकर आना चाहेंगे। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बीकानेर की कुछ फेमस जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
जूनागढ़ किला
अगर बीकानेर जा रहे हैं, तो आपको जूनागढ़ किला घूमकर जरूर आना चाहिए। यह किला राजस्थान के सबसे सुंदर किलों में से एक है। किले की दीवारों को देखकर आपको मुगल, गुजराती और राजपूत कलाओं का अहसास होगा। वैसे तो इस किले के एक बड़े हिस्से को म्यूजियम में बदल दिया गया है, लेकिन फिर भी यहां आपको पर्यटकों की भीड़ देखने को मिलेगी। ध्यान रखें कि यहां जाने के लिए आपको टिकट लेना होगा, साथ ही आपको समय का भी ध्यान रखना चाहिए।
- भारतीय पर्यटकों के लिए टिकट प्राइस- 50 रुपये
- बच्चों के लिए टिकट प्राइस- 30 रुपये
- विदेशी छात्रों के लिए टिकट प्राइस- 150 रुपये
- विदेशी पर्यटकों के लिए टिकट प्राइस- 300 रुपये
- किला खुलने का समय- सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4:30 बजे तक खुला रहता है।
करणी माता मंदिर
बीकानेर के इस अनोखे मंदिर में भी आपको दर्शन के लिए जरूर जाना चाहिए। नाम से आपको यह एक साधारण मंदिर लग रहा होगा, लेकिन इसे चूहों का मंदिर भी माना जाता है। यह बीकानेर से सिर्फ 30 किमी दूर है। अगर आप बीकानेर कैमल फेस्टिवल में हिस्सा लेने गए हैं, तो यहां दर्शन किए बिना वापस न आए। इसे भारत का सबसे आकर्षक मंदिर माना जाता है। यहां आपको एक साथ बहुत सारे काले और सफेद चूहे देखने को मिलेंगे। यहराजस्थान में घूमने के लिए अच्छी जगहमें से एक है।
- समय- सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम 5 से 9 बजे तक खुला रहता है।
रामपुरिया हवेली, बीकानेर
इस हवेली की इमारत, डिजाइन और रंग आपको यहां खुद को फोटो खींचने से रोक नहीं पाएंगे। इस हवेली का निर्माण दुलमेरा लाल बलुआ पत्थर से किया गया है। चित्र और बढ़िया लकड़ी से बनी कलाकृतियां इस जगह पर आने के लिए लोगों को आकर्षित करती है। यह कोटगेट और रेलवे स्टेशन से थोड़ी दूरी पर है। हवेली का एक हिस्सा अब होटल में तब्दील हो चुका है। लेकिन इसका नजारा बाहर से देखना आप भूल नहीं पाएंगे।यहबजट में ट्रिप मजेदार बनाने के लिए अच्छी जगहहै।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों