जनवरी में राजस्थान घूमना क्यों हो सकता है फायदेमंद, जानें किस तरह के महोत्सव का होने जा रहा है आयोजन

ठंडा और सुहावना मौसम, सांस्कृतिक आयोजनों और त्योहारों का आनंद अगर एक साथ आपको राजस्थान में मिल जाए, तो इससे अच्छा और क्या होगा। जनवरी के महीने में राजस्थान घूमना आपके लिए यादगार हो सकता है।
camel to kite festival are going to be held in rajasthan in january 2025

राजस्थान का नाम लेते ही यहां की ऐतिहासिक धरोहर, शाही परंपराओं और अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता का ख्याल आता है। सर्दियों के मौसम में लोगों को घूमने जाना अच्छा लगता है। जनवरी का महीना इसमें सबसे ज्यादा खास होता है, क्योंकि इसमें एक नए साल की शुरुआत होती है। अगर आप 1 जनवरी की रात घर पर ही थे, तो क्या हुआ। अभी आप जनवरी में कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। जनवरी में राजस्थान के बीकानेर में एक ऐसे महोत्सव का आयोजन होता है, जिसमें शामिल होने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। इसलिए, ऐसे समय में राजस्थान जाना आपको अच्छा लगेगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको जनवरी 2025 में राजस्थान में होने जा रहे महोत्सव के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

राजस्थान में जनवरी के महीने में क्या हो रहा है खास

camel to kite festival are going to be held in rajasthan

बीकानेर में कैमल फेस्टिवल 11 और 12 जनवरी 2025 को होने जा रहा है। यह 2 दिन का महोत्सव है। इसलिए, अगर आप राजस्थान घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन 2 दिनों के दौरान आ सकते हैं। यह महोत्सव आपको पसंद आने वाला है, क्योंकि सजे-धजे ऊंट इस जगह को आकर्षक बनाते हैं। ऊंट दौड़, ऊंट सजावट प्रतियोगिता और ऊंटों का नृत्य जैसी कई चीजें आप इस मेले में देख पाएंगे। यह राजस्थान में घूमने के लिए अच्छी जगहों में से एक है। यहां आप अपने पूरे परिवार के साथ आ सकते हैं।राजस्थान में घूमने के लिए अच्छी जगहमें से एक है, यहां आप अपने पूरे परिवार के साथ आ सकते हैं।

पतंग महोत्सव (Kite Festival 2024)

camel to kite festival are going to be held in rajasthan in january 2025

जयपुर में रोशनी वाली पतंगों के साथ आतिशबाजी का नजारा देखना आपके लिए यादगार होगा। 14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन इस महोत्सव का आयोजन होता है। वैसे तो यह पर्व पूरे राजस्थान में मनाया जाता है, लेकिन जयपुर में इसका अनोखा रंग देखने को मिलता है। इस अवसर पर, पर्यटन विभाग यहां एक उत्सव का आयोजन करता है जहां पर्यटक विभिन्न सांस्कृतिक प्रदर्शनों के साथ-साथ पतंगबाजी में हिस्सा भी ले सकते हैं। ऐसे में आप राजस्थान घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो 10 जनवरी से 15 जनवरी तक यहां रह सकते हैं। यह बजट में ट्रिप मजेदार बनाने के लिए अच्छी जगह है।

कैसे पहुंचे

camel to kite festival are going to be held in rajasthan in january

  • राजस्थान के लिए देश के प्रमुख शहरों से फ्लाइट, बस और ट्रेन की सुविधा मिलती है। आप आसानी से यहां पहुंच सकते हैं। हालांकि, आपको ट्रेन टिकट मिलने में परेशानी हो सकती है। अगर आप समय रहते टिकट नहीं बुक करेंगे, तो टिकट मिलना मुश्किल हो सकता है। इसलिए, कोशिश करें कि पहले ही ट्रेन टिकट बुक कर लें।
  • बस सुविधा- अगर आपको ट्रेन टिकट नहीं मिल रहा है, तो आप बस से भी यात्रा का प्लान बना सकते हैं। बस से यात्रा करना आसान और सस्ता लग सकता है।
  • फ्लाइट से- इस समय राजस्थान में तीन प्रमुख हवाई अड्डे हैं। आप जयपुर, जोधपुर हवाई अड्डे और उदयपुर में स्थित हवाई अड्डों से यहां घूमने आ सकते हैं।
  • अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP