
Bihar Coldest Place For Summer Vacation: 'आइए न हमारा बिहार'... जी हां, बिहार देश का एक ऐसा राज्य है, जिसका इतिहास पूरे भारत को गौरवान्वित करता है। इस खूबसूरत राज्य को पूरे देश में 'बुद्ध की नगरी' के नाम से भी जाना जाता है।
बिहार में जब गर्मी पड़ती है, तो कई लोग सिर्फ उत्तराखंड से लेकर हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर से लेकर लद्दाख की ठंडी-ठंडी जगहों पर ही घूमने का प्लान बनाते हैं और बिहार में ही स्थित ठंडी जगहों पर घूमना भूल जाते हैं। हां, यह अगल बात है कि बिहार की इन जगहों पर बर्फ नहीं पड़ती है, लेकिन खूबसूरती और ठंडी हवाओं का शानदार लुत्फ उठाया जा सकता है।
इस आर्टिकल में हम आपको बिहार की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप अप्रैल से लेकर जून तक पड़ने वाली भीषण गर्मी में भी ठंडी-ठंडी हवाओं का लुत्फ उठा सकते हैं।

बिहार में ठंडी हवन के बीच किसी खूबसूरत और शानदार जगह घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले गुरपा का ही नाम लेते हैं। गुरपा एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो गर्मी और मानसून में घूमने के लिए बिहार के टॉप डेस्टिनेशन्स में एक माना जाता है।
गुरपा हिल स्टेशन, बिहार और झारखंड की सीमा पर मौजूद है, जो शुद्ध, शांत और ठंडी-ठंडी हवाओं के लिए जाना जाता है। यहां के घने जंगलों की हरियाली और लुभावने दृश्यों को देखने के बाद आपका भी मन मंत्रमुग्ध हो जाएगा। गुरपा में आप ट्रेकिंग से लेकर हाइकिंग और और कैम्पिंग का लुत्फ उठाने राज्य के हर कोने से पर्यटक पहुंचते हैं।
इसे भी पढ़ें: Maharashtra Travel: कोल्हापुर से करीब 60 किमी दूर स्थित है यह जन्नत, यहां गर्मी में भी ठंड जैसा सुकून मिलेगा

कैमूर बिहार का एक खूबसूरत जिल है, जो ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घने जंगल और झील-झरनों के लिए जाना जाता है। कैमूर को प्रकृति प्रेमियों के लिए बिहार का स्वर्ग माना जाता है। कैमूर में सिर्फ बिहारी ही नहीं, बल्कि देश के कई अन्य राज्यों से भी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।
कैमूर में आप कैमूर श्रृंखला, करकट जलप्रपात, तेलहार कुंड और कैमूर नेशनल पार्क जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां आप एडवेंचर एक्टिविटी का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

बिहार के गया जिले में स्थित ब्रह्मजुनी हिल्स, पूरे राज्य का एक खूबसूरत और लोकप्रिय पर्यटन केंद्र माना जाता है। ब्रह्मजुनी हिल्स, चारों तरफ से घने जंगल और घास के मैदान से घिरा हुआ है। इसलिए यहां हर समय ठंडी-ठंडी हवाएं चलती रहती हैं।
ब्रह्मजुनी हिल्स अपनी खूबसूरती के साथ-साथ ऐतिहासिक गुफाओं के लिए भी जाना जाता है। इस हिल्स के बारे में यह भी कहा जाता है कि यहां भगवान बुद्ध ने करीब 1 हजार पुजारियों को अग्नि उपदेश दिया था। पहाड़ी की ऊंचाई पर एक प्रसिद्ध और प्राचीन विष्णु मंदिर भी मौजूद है। मानसून में यहां सबसे अधिक संख्या में पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।

बिहार के पश्चिम चम्परण जिले में स्थित वाल्मीकि नगर जंगल एक खूबसूरत और लोकप्रिय पर्यटन स्थल माना जाता है। नेपाल की सीमा के पास में होने के चलते यहां राज्य के हर कोने से पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। यह जंगल गंडक नदी के किनारे स्थित है
वाल्मीकि नगर, घने जंगलों की वजह से वाल्मीकि नगर जंगल के नाम से भी जाना जाता है। वाल्मीकि नगर, वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के लिए भी जाना जाता है, जो का एकमात्र बाघ अभ्यारण है। घने जंगल होने की वजह से वाल्मीकि नगर जंगल में हर समय ठंडी-ठंडी हवा चलती रहती है।
ब्रह्मजुनी हिल्स की तरह रामशिला हिल भी गया जिले में स्थित एक खूबसूरत और लोकप्रिय पर्यटन केंद्र माना जाता है। यह हिल चारों तरफ से ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घने जंगल और घास के मैदान के लिए जाना जाता है। अप्रैल से जून-जुलाई तक के जंगलों में ठंडी-ठंडी हवाएं चलती रहती हैं।
रामशिला हिल अपनी खूबसूरती के साथ-साथ ऐतिहासिक और धार्मिक तथ्यों के लिए भी जाना जाता है। रामशिला हिल को लेकर पौराणिक मान्यता है कि भगवान राम ने यहां पिंडदान किया था। इसलिए यहां कई श्रद्धालु पिंडदान करने के लिए पहुंचते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
[email protected],hey_kaimur
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।