Best Waterfall: गर्मियों में हिमाचल के इन टॉप और शानदार वॉटरफॉल के नीचे मिलेगी आपको राहत

अगर आप भी गर्मियों की छुट्टियों में हिमाचल प्रदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन वॉटरफॉल के नीचे आपको मिलेगी भरपूर राहत। यहां परिवार,दोस्तों और पार्टनर के साथ जरूर पहुंचें।

 

top waterfall in himachal pradesh to visit in summer

Top waterfall in himachal pradesh: हिमाचल प्रदेश हिंदुस्तान का एक प्रमुख राज्य होने के साथ-साथ एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल भी है। यह राज्य अपनी असीम सुंदरता, अद्भुत दृश्य और आकर्षक जगहों की वजह से दुनिया भर में फेमस है।

हिमाचल प्रदेश की खूबसूरती में जिस तरह ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घने जंगल और मनमोहक नजारे चार चांद लगाने का काम करते हैं, ठीक उसी तरह इस राज्य में स्थित कई वॉटरफॉल भी करते हैं।

हिमाचल प्रदेश की हसीन वादियों में ऐसे कई वॉटरफॉल मौजूद हैं, जिन्हें देखना कई लोगों के लिए सपना होता है। इस आर्टिकल में हम आपको हिमाचल के कुछ टॉप वॉटरफॉल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके नीचे यकीनन आपको गर्मी से भरपूर राहत मिलेगी।

भागसूनाग वॉटरफॉल (Bhagsunag Waterfall)

Bhagsunag Waterfall

हिमाचल प्रदेश में स्थित सबसे खूबसूरत और चर्चित वॉटरफॉल का नाम लिया जाता है, तो सबसे पहले भागसूनाग वॉटरफॉल का नाम जरूर शामिल रहता है। यह खूबसूरत वॉटरफॉल हिमाचल के मैक्लोडगंज से करीब 3 किमी की दूरी पर मौजूद है।

भागसूनाग वॉटरफॉल में जब करीब 30 फीट से भी अधिक ऊंचाई से पानी गिरता है, तो आसपास का नजारा सिर्फ और सिर्फ निहारने का मन करता है। यह वॉटरफॉल इसलिए भी प्रसिद्ध है, क्योंकि यहां कई लोग नहाने के लिए पहुंचते हैं। मानसून के समय इस वॉटरफॉल का असली रूप देखने को मिलता है।

इसे भी पढ़ें:North East India Travel: गर्मियों की छुट्टियों में नॉर्थ ईस्ट इंडिया की इन हसीन और ठंडी जगहों पर मस्ती करने पहुंचें

चैडविक फॉल (Chadwick Waterfall)

Chadwick Waterfall

चैडविक वॉटरफॉल की खूबसूरती और लोकप्रियता इस कदर प्रचलित है कि इसे शिमला की शान भी कहा जाता है। शिमला के घने जंगलों के बीच में मौजूद यह समर हिल्स से करीब 7 किमी की दूरी पर है।

समुद्र तल से करीब 1 हजार से अधिक मीटर की ऊंचाई पर मौजूद चैडविक फॉल से जब जमीन पर पानी गिरता है, तो आसपास का दृश्य सभी को मोहित कर देता है। यह शिमला के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां कई लोग गर्मियों में ठंडे पानी से नहाने के लिए पहुंचते हैं। मानसून में इसकी खूबसूरती चरम पर होती है।

राहला वॉटरफॉल (Rahala Waterfall)

Rahala Waterfall

हिमाचल प्रदेश का मनाली शहर इस कदर प्रचलित है कि यहां सिर्फ देशी ही नहीं, बल्कि विदेशी पर्यटक भी घूमने के लिए पहुंचते हैं। मनाली से कुछ ही दूरी पर मौजूद राहला वॉटरफॉल मनाली की शान माना जाता है।

समुद्र तल से करीब 2 हजार से भी अधिक मीटर की ऊंचाई पर मौजूद राहला वॉटरफॉल ग्लेशियर पिघलने से निर्मित होता है। जो भी सैलानी मनाली घूमने के लिए पहुंचता है, वह राहला वॉटरफॉल की खूबसूरती को निहारने के लिए जरूर पहुंचता है। गर्मियों में यहां अधिक संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।

इसे भी पढ़ें:Long weekend in april 2024: अप्रैल में 2 दिन की छुट्टी लेकर पूरे 5 दिन घूमने का लुत्फ उठाएं, ऐसे प्लान बनाएं


सतधारा वॉटरफॉल (Satdhara Falls)

Satdhara Falls

डलहौजी की हसीन वादियों में मौजूद सतधारा वॉटरफॉल हिमाचल प्रदेश के सबसे लोकप्रिय वॉटरफॉल में से एक है। बर्फ से ढके पहाड़ों और बड़े-बड़े देवदार के पेड़ों में बीच में मौजूद यह वॉटरफॉल आपको जीवंत बना देगा।

सतधारा वॉटरफॉल का पानी क्रिस्टल की तरफ साफ दिखाई देता है। यहां कई लोग गर्मी से राहत पाने के लिए पहुंचते रहते हैं। आपको बता दें कि सतधारा वॉटरफॉल के आसपास स्थित जंगल औषधीय गुणों की वजह पूरे भारत में प्रसिद्ध है।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image-@dharamshalaloca,life2everything

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP