
इस साल गर्मी की शुरुआत फरवरी से ही हो गई है। फरवरी का महीना इस साल इतना ज्यादा गर्म रहा कि कई सालों का रिकॉर्ड टूट गया। इससे आप समझ सकते हैं कि इस साल गर्मी बहुत ज्यादा पड़ने के आसार हैं। ऐसे में जो लोग मार्च में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, वह ऐसी जगहों पर जाना चाहते हैं, जहां उन्हें गर्मी का अहसास न हो। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण लोग मार्च में घूमने के लिए भी अच्छे मौसम वाली जगहों की तलाश कर रहे हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां मार्च में मौसम अच्छा रहता है।

हाल ही, में कश्मीर में भारी बर्फबारी हुई है। ऐसे में जो लोग मार्च में ठंडी जगह पर घूमने का प्लान बना रहे हैं वे कश्मीर जा सकते हैं। हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर मार्च में बर्फबारी की खबर बताई गई है। ऐसे में अगर आप बर्फबारी का लुत्फ मार्च में उठाना चाहते हैं, तो वहां जा सकते हैं।

मार्च में मनाली का मौसम भी ठंडा है। यहां भी ऊंचाई वाली जगहों पर आपको बर्फ का नजारा देखने को मिल जाएगा। इसलिए मार्च में अगर आप गर्मी वाली जगहों से बचना चाहते हैं, तो पहाड़ी जगहों पर जा सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि कुछ पहाड़ी जगहों पर आपको दिन में मौसम गर्म मिलेगा। जैसे मसूरी पहाड़ी इलाका है, लेकिन इसके बाद भी दिन में आपको यहां मौसम गर्म मिलेगा। शाम और सुबह के समय यहां ठंड रहती है।यह हिमाचल प्रदेश में घूमने के लिए अच्छी जगहों में से एक है।
इसे भी पढ़ें: हिमाचल के कांगड़ा की स्वर्ग है यह झील, खूबसूरती देख आप भी खुशी से झूम उठेंगे

इस समय वैसे तो हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की कई जगहें ठंडी हैं। लेकिन जैसे-जैसे मार्च खत्म होने वाला होगा आपको दिन के समय इन पहाड़ी जगहों पर मौसम गर्म लगेगा। ऐसे में आपको तेज धूप की वजह से सड़कों पर चलना भी मुश्किल लगेगा। इसलिए मार्च के आखिरी में अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो ऊंचाई वाली जगहों पर जाएं। मार्च के आखिरी महीने में भी आपको ऊंचाई वाली जगहों पर दिन में मौसम ठंडा लगेगा।
इसे भी पढ़ें-Chandigarh में रिश्तेदारों को घुमाने के लिए इन जगहों पर ले जाएं, नहीं होगा ज्यादा खर्चा
ध्यान रखें कि भले ही सर्दियों का मौसम अभी खत्म ही होने वाला है। लेकिन इसके बाद भी कई जगहों का तापमान बहुत ज्यादा बढ़ गया है। राजस्थान, हैदराबाद, मुंबई और गुजरात जैसी जगहों पर गर्मी बढ़ गई है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।