दिल्ली! एक ऐसा शहर जो किसी भी मौसम में थमने का नाम ही नहीं लेता है। राजधानी होने के चलते यहां देश के हर कोने से लोग रहने के लिए पहुंचते हैं। दिल्ली में सिर्फ रहने ही नहीं बल्कि घूमने के लिए भी हर महीने हजारों लोग पहुंचते रहते हैं।
गर्मी या फिर बरसात की चिंता न करते हुए हजारों लोग इस शहर की गली-गली घूमते रहते हैं। खासकर, दिल्ली में सर्दी के मौसम में घूमने के लिए एक बेस्ट स्थान माना जाता है। दिल्ली के लोग भी सर्दी का लुत्फ़ उठाने के लिए आसपास की जगहों पर निकलते रहते हैं।
इस लेख में हम आपको दिल्ली की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप भी दिल्ली की ठंड का लुत्फ़ उठाने के लिए जा सकते हैं। आइए इन जगहों के बारे में जानते हैं।
सुंदर नर्सरी एक ऐसी जगह है जो अपनी खूबसूरती और शांत वातावरण के लिए पूरे दिल्ली में लोकप्रिय है। भीड़-भाड़ से दूर होने चलते यह जगह सर्दियों में घूमने के लिए बेस्ट जगह है।
पार्क के हर तरफ खूबसूरत पेड़, लगभग हज़ार किस्म से भी अधिक फूल इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। कहा जाता है कि दिल्ली की अन्य जगह के मुकाबले यहां का तामपान बहुत ही कम रहता है। दिल्ली में सर्दियों का लुत्फ़ उठाने के लिए इससे बेहतरीन जगह कोई और नहीं हो सकती है।
इसे भी पढ़ें:जनवरी में हिमाचल की इन हसीन जगहों पर बर्फबारी का लुत्फ उठाने पहुंचें
कहा जाता है कि अगर सर्दी का असल मज़ा उठाना है तो फिर किसी भी नदी के किनारे पहुंचा जाना चाहिए। ऐसे में अगर आप दिल्ली की ठंड का असल मज़ा उठाना चाहते हैं तो फिर आपको दिल्ली से होकर गुज़रने वाली यमुना नदी के किनारे ज़रूर पहुंचना चाहिए।
सर्दियों के मौसम में सुबह और शाम के समय यमुना नदी के किनारे बहुत ही कम तापमान होता है। खासकर, अक्षरधाम पास यमुना पुल है जहां सबसे अधिक लोग सर्दी का लुत्फ़ उठाने के लिए पहुंचते हैं। इस पुल के पास एक जैन सिकंजी की दुकान भी है जहां चाय की चुसकी का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं।
जब आप सुंदर नर्सरी घूमने का प्लान बना रहे हैं तो फिर दिल्ली की सर्दी का मज़ा उठाने के लिए हुमायूं का मकबरा ज़रूर पहुंचना चाहिए। आसपास खाली जगह होने के चलते यहां का तापमान बहुत ही कम रहता है। कई बार धुंध की वजह से आसपास की जगहें भी लुप्त हो जाते हैं।
हुमायूं का मकबरा सर्दी के मौसम में पिकनिक मनाने के लिए भी एक बेस्ट स्थान है। वीकेंड में कई परिवार यहां सर्दी का मज़ा लेने के लिए पहुंचते हैं। जनवरी में अधिक ठंड पड़ने की वजह से स्थान आकर्षण का केंद्र माना जाता है।
इसे भी पढ़ें:अगर ट्रेन टिकट पर लिखा है H1, H2 या A1 तो जानें किस बोगी में होगी सीट
सुंदर नर्सरी, यमुना नदी और हुमायूं का मकबरा में दिल्ली की सर्दी का लुत्फ़ उठाने के अलावा अन्य कई जगहों पर भी जा सकते हैं। जैसे- सुबह और शाम को इंडिया गेट भी जा सकते हैं। लोधी गार्डन, कुतुब मीनार, लाल किला, ओखला बर्ड सेंचुरी और लोटस टेम्पल जैसी जगहों पर भी ठंड का मज़ा लेने के लिए जा सकते हैं। इन जगहों में भी तापमान बहुत कम रहता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। लेख के अंत में कमेंट सेक्शन में आप भी ज़रूर कमेंट करें।
Image Credit:(@istockphoto,planetofhotels)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।