दिल्ली को दिलवालों का शहर कहा जाता है। देश की राजधानी में खाने-पीने के शौकीन लोगों के लिए बेहतरीन जगहों की कोई कमी नहीं है। फिर चाहे बात छोले-भटूरे की हो या दिल्ली की चाट, यकीनन फूडीज को दिल्ली ले ही आती है। वैसे अगर बात वड़ा पाव की हो तो यकीनन आपके दिमाग में मुंबई का नाम ही सामने आएगा। यह मुंबई के फेवरिट स्ट्रीट स्नैक में से एक है। मुंबई में तो आपको कई तरह का वड़ा पाव कई जगहों पर आसानी से मिल जाता है, लेकिन अब आप दिल्ली में रहकर भी इस वैरायटी का मजा चख सकती हैं। जी हां, खाने के मामले में दिल्ली का कोई जवाब नहीं है। दिल्ली में आप देश के अलग-अलग राज्यों की स्पेशल डिशेज का स्वाद चख सकती हैं। इन्हीं में से एक है वड़ा पाव।
इसे जरूर पढ़ें- देश की राजधानी दिल्ली के बारे में कितना जानती हैं आप?
अगर आप दिल्ली में रहती हैं या दिल्ली घूमने के लिए आई हैं और यहां पर होते हुए मुंबई के मस्त वड़ा पाव का स्वाद चखना चाहती हैं तो उदास ना हो। यहां पर ऐसे कई प्लेस हैं, जो आपकी इस इच्छा को पूरा कर सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको दिल्ली की उन जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहां पर आपको मुंबई का पसंदीदा स्ट्रीट स्नैक वड़ा पाव आसानी से मिल जाएगा-
अगर आप मुंबई के वड़ा पाव, बटाटा वड़ा या मिसल पाव को मिस कर रही हैं तो जॉनी के वड़ा पाव में आपको यह सब कुछ मिलेगा। ईस्ट पटेल नगर मार्केट में स्थित जॉनी के वड़ा पाव आपको वड़ा पाव की कई वैरायटी मिलेगी। वैसे यहां पर साबुदाना वड़ा भी तैयार किया जाता है। यह सभी व्यजंन फ्रेश ही बनाए जाते हैं और बहुत अधिक महंगे भी नहीं मिलते।
अगर आप दिल्ली में रहते हुए मुंबई के खाने का स्वाद चखना चाहती हैं तो एक बार यहां जरूर जाएं। यहां पर मुंबई की पसंदीदा कांदा भजिया और मटर पोहा भी सर्व किया जाता है।
बॉम्बे ब्रंच की खासियत यह है कि वह कम रेट में आपको खाने की कई वैरायटी मिलेगी। करोल बाग के अजमल खान रोड पर बॉम्बे ब्रंच में आपको बॉम्बे के कई स्पेशल स्नैक का स्वाद चखने का मौका मिलेगा। अगर आप कम रेट में क्वालिटी स्नैक ढूंढ रही हैं तो आपको एक बार यहां होकर आना चाहिए। यहां पर आपको वड़ा पाव के अलावा और भी बहुत कुछ खाने को मिलेगा।
नई दिल्ली के सत्यनिकेतन के ग्राउंड फ्लोर पर आउटलेट 1 को लोग वड़ापव जंक्शन के नाम से जानते हैं। जैसा कि इसके नाम से ही पता चलता है, यहां पर आपको वड़ा पाव की कई वैरायटी खाने को मिलेगी। वैसे अगर आप चॉकलेट लवर हैं और एक बार चॉकलेट पाव का स्वाद चखना चाहती हैं तो वड़ापव जंक्शन में आप ऐसा कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- क्रिसमस कार्निवल का मजा लेना है तो इन जगहों पर 25 दिसंबर को जरूर पहुचें
करोल बाग की मार्केट में स्थित सुरूचि कई तरह के स्नैक्स की पेशकश करता है। वैसे तो आप यहां पर एक टेस्टी वड़ा पाव आसानी से खा सकती हैं। लेकिन इसके अलावा की आपको मेन्यू में ऐसा कुछ दिखेगा, जिसे आप एक बार जरूर चखना चाहेंगी। इसलिए अगर आप करोल बाग शॉपिंग के लिए जा रही हैं तो एक बार सुरूचि का स्वाद जरूर चखें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।